DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Feb. 1, 2022

सरकार ने एलआईसी अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया

Tags: Person in news

भारत सरकार ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष श्री एम.आर.कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।वह मार्च 2023 तक या सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक पद पर बने रहेंगे।


  • सरकार ने यह कदम इस लिए उठाया है ताकि  एलआईसी की आने वाली  इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)  में कोई व्यवधान न हों । एलआईसी की  इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)  की प्रक्रिया , मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • एलआईसी आईपीओ भारत में सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद है।
  • भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ 2021 में ,  पेटीएम का  18,300 करोड़ रुपये का था ।

इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)

जब कोई असूचीबद्ध कंपनी अपने शेयर जनता को जारी करती है तो इसे आरंभिक सार्वजनिक पेशकश कहा जाता है। यहां असूचीबद्ध कंपनी का मतलब उन कंपनियों से है जिनके शेयर या पूंजी प्राप्तियां किसी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं हैं।।

पीआर श्रीजेश को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 मिला

Tags: Awards

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी गोलकीपर, परत्तु रवींद्रन श्रीजेश (पीआर श्रीजेश) ने 2021 के लिए प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।


  • वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामफाल के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं।
  • रानी रामफाल  ने 2020 में यह पुरस्कार जीता था।
  • द वर्ल्ड गेमस डॉट ओआरजी पर कराए गए एक पोल में उन्हें 1,27,647 वोट मिले। उन्हें 24 प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा फैन वोट मिले।
  • दूसरे स्थान पर स्पेन के स्पोर्ट क्लाइंबिंग ऐस अल्बर्ट गिन्स लोपेज थे, जिन्हें 67,428 वोट मिले।

पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा की पार्टी ने संसदीय बहुमत हासिल किया

Tags: International News

प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी ने देश में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। उनकी पार्टी ने  230 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।


पुर्तगाल की संसद, जिसे आधिकारिक तौर पर द असेंबली ऑफ़ द रिपब्लिक या पुर्तगाली में असेंबलिया दा रिपब्लिका कहा जाता है, एक एकसदनीय विधायिका है।

  • पुर्तगाल एक यूरोपीय देश है और 27 सदस्यीय यूरोपीय ब्लॉक, यूरोपीय संघ का सदस्य है।
  • पुर्तगाल की मुद्रा यूरो है।
  • पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन है।

भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस

Tags: Important Days

हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस वर्ष आईसीजी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल के बारे में:


भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को आधिकारिक तौर पर 1 फरवरी 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1987 द्वारा स्थापित किया गया था। यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

  • इसकी मुख्य भूमिका  समुद्री तस्करी को रोकना, द्वीपों की सुरक्षा  सुनिश्चित करना और समुद्र में भारतीय मछुआरों और नाविकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।
  • आदर्श वाक्य: "वयम रक्षाम - हम रक्षा करते हैं"
  • मुख्यालय: रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली
  • महानिदेशक: वीरेंद्र सिंह पठानिया

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया

Tags: State News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ,31 जनवरी 2022 को राज्य के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।


  • उन्होंने राज्यपाल पर अपनी  सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया और कहा की राज्यपाल , ट्विटर के माध्यम से राज्य सरकार के अधिकारियों को उनके निर्देश पर काम करने का निर्देश दिया करते थे।
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जिन्हें केंद्र सरकार ने नियुक्त किया है,  पहले भाजपा के सदस्य थे।
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद से ममता बनर्जी सरकार के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे हैं।

सरकार ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड के निजीकरण को मंजूरी दी

Tags: Economics/Business

रणनीतिक विनिवेश पर वैकल्पिक तंत्र ने 12,100 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड के 93.71% शेयरों के लिए टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड की बोली को मंजूरी दे दी है।
 

  • नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड 4 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई), धातु और खनिज व्यापार निगम (एमएमटीसी), राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल), मेकॉन और 2 ओडिशा सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, ओडिशा खनन निगम (ओएमसी) और ओडिशा के औद्योगिक संवर्धन और निवेश निगम (आईपीआईसीओएल) का एक संयुक्त उद्यम है।
  • नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का कलिंगनगर, ओडिशा में 1.1 मिलियन टन की क्षमता वाला एक एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
  • भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात विनिर्माण उद्यम के निजीकरण का यह पहला उदाहरण है।


वैकल्पिक तंत्र

  • इसकी स्थापना केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में रणनीतिक विनिवेश को तेज करने के लिए की गई थी।
  • वैकल्पिक तंत्र के पास सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम जिसका  निजीकरण करना है उसके  शेयरों के मूल्य , संख्या और  समय का निर्धारण करने की शक्ति है।
  • वैकल्पिक तंत्र में केन्द्रीय वित्त मंत्री, केन्द्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री और संबंधित विभागों के मंत्री शामिल होते हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -