DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Sept. 11, 2022

श्रीलंका ने जीता एशिया कप 2022 का खिताब

Tags: Sports Sports News

11 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया था.

महत्वपूर्ण तथ्य

  • पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए।  

  • जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया, पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

  • टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

  • फाइनल में मैन ऑफ द मैच - भानुका राजपक्षे (श्रीलंका)

  • श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था, इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 में जीत दर्ज की और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। 

  • भारत ने सबसे अधिक सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

एशिया कप में सर्वाधिक जीत

  • भारत - 7 बार - 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018

  • श्रीलंका - 6 बार -1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022

  • पाकिस्तान - 2 बार - 2000 और 2012

यूएस ओपन : इगा स्विएटेक ने जीता महिला एकल का खिताब

Tags: Sports Sports News

वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्‍लैम अमेरिकी ओपन टेनिस में विश्‍व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्‍वि‍याटेक ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने न्यूयॉर्क में हुए फाइनल मुकाबले में ट्यूनीशिया की ओन्स जबूर को 6-2, 7-6 से हराया।

  • यह उनके करियर का 10वां और तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

  • यह यूएस ओपन टेनिस 2022 का 142वां संस्करण था और वर्ष का चौथा एवं अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम इवेंट था। 

  • यह टूर्नामेंट न्यूयॉर्क शहर में बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में आउटडोर हार्ड कोर्ट में आयोजित किया गया।

  • यह यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका विनियमन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा किया जाता  है। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -