मुंबई में सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (सीप्ज़) विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थापित किया जाएगा।
यह गुजरात में सूरत के बाद भारत में दूसरी ऐसी सुविधा होगी।
मेगा कॉमन फैसिलिटी रत्न और आभूषण क्षेत्र में कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी और इसके निर्माण क्षेत्र तथा अन्य संबद्ध प्रक्रियाओं के लिए अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करेगी।
भारतीय रत्न और आभूषण क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है, जो वैश्विक आभूषण खपत में लगभग 29% योगदान देता है।
फरवरी 2021 तक, भारत के सोने और हीरे के व्यापार ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5% और भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में 14% का योगदान दिया।
भारत सरकार अगले पांच वर्षों (2025 तक) में 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आभूषण निर्यात का लक्ष्य लेकर चल रही है।
वित्त वर्ष 2020-21 में, भारत में रत्न और आभूषण का निर्यात 25.30 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
भारतीय रत्न और आभूषण के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 18 दिसंबर, 2021 को ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम मध्यम दूरी की सतह से सतह मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
अग्नि पीनडेंट नेविगेशन तथा मार्गदर्शन प्रणाली के साथ एक दो चरणों वाली केनिस्ट्राइज्ड सॉलिड प्रोपेलेंट बैलिस्टिक मिसाइल है,जिसे रेल और सड़क से लॉन्च किया जा सकता है और लंबी अवधि के लिए संग्रहीत किया जा सकता है।
नई पीढ़ी की अग्नि पी मिसाइल की रेंज 1000 किमी से 2000 किमी है।
प्रख्यात हिंदी लेखक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को उनके कृति“अस्ति और भवती” के लिए 33 वां मूर्ति देवी पुरस्कार 2019 मिला।
मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित 22 भारतीय भाषाओं में से किसी एक में लिखने वाले भारतीय लेखकों को दिया जाता है।
प्रथम पुरस्कार विजेता सी.के.नागराज राव को उनके द्वारा कन्नड़ में रचित “ पट्टामहादेवी शांताला देवी” के लिए 1983में मिला था।
पहली महिला पुरस्कार विजेता ओडिया लेखिका प्रतिभा रेको उनके द्वारा ओडिया में रचित “यज्ञसानी” के लिए 1985में मिला था।
31वां पुरस्कार 2017 जॉय गोस्वामी को उनके बंगाली काम दू डोंडो फोवरा मात्रो के लिए दिया गया था।
2018 में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -