Tags: Popular Person in news
1 मार्च 2022 को यूक्रेन के शहर खारकीव में एक 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मृत्यु हो गई। वे कर्नाटक राज्य से थे। उनकी मृत्यु उस समय हुई जब वे राशन खरीदने के लिए एक किराने की दुकान के बाहर इंतजार कर रहे थे। उसी समय किराने की दुकान रूसी गोलाबारी की चपेट में आ गया और नवीन सहित कई अन्य लोग गोलीवारी के शिकार हुए ।
यूक्रेन का पूर्वी शहर खारकीव अपनी चिकित्सा शिक्षा के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र रहते हैं जो भारी रूसी बमबारी के कारण वहां फंसे हुए हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेनी प्रांत डोनेट्स्क और लुहान्स्क को पृथक स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता देने के बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया।
दुनिया ने इसकी निंदा की और कोई भी देश यूक्रेन के इन क्षेत्रों को स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता नहीं देता है।
Tags: Popular Economics/Business
प्रमुख रूसी बैंकों को स्विफ्ट (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) नेटवर्क से निष्कासित कर दिए जाने के बाद रूसी और भारतीय बैंकों के बीच अंतरराष्ट्रीय लेन-देन लिंक रुक गया है। भारत के कुछ प्रमुख बैंकों ने अब रुसी लेनदेन को स्वीकार करना बंद कर दिया है। इससे भारत और रूस के बीच व्यापार संबंधों में एक अनिश्चितता आ गई है।
स्विफ्ट एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के लिए अपने सदस्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बीच संदेश भेजने की सुविधा प्रदान करता है जो अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के निपटारे में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रूसी बैंकों को स्विफ्ट से अलग करने का निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने और रूसियों को इसके लिए दंडित करने के लिए लिया गया था।
पश्चिमी देशों द्वारा रूसी वित्तीय प्रणाली, रूसी बैंकों और रूस के केंद्रीय बैंक , रूसी संघ के सेंट्रल बैंक को लक्षित कर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि रूसी युद्ध करने की क्षमता को अपंग किया जा सके।
भारत पर प्रभाव
चूंकि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अमेरिकी डॉलर में तय होता है, इसलिए व्यापार को निपटाने में अमेरिकी बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अमेरिकी सरकार द्वारा रूसी बैंकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिकी बैंक अमेरिकी डॉलर में तय किए गए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को निपटाने में भाग नहीं ले सकते। भारतीय आयातकों या निर्यातकों के लिए रूस से पैसे का भुगतान या प्राप्त करना लगभग असंभव हो जायेगा। यह भारत और रूस के बीच व्यापार को लगभग रोक देगा।
भारत रूस से तेल, कोयला, पोटाश, रक्षा उपकरणों का प्रमुख आयातक है।
भारतीय और रूस व्यापार और समस्या
रूस, भारत का 32वां सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है और यह भारत का 20वां सबसे बड़ा आयात का स्रोत है । 2020-21 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 8.1 अरब डॉलर का था। भारतीय निर्यात 2.6 अरब डॉलर और आयात 5.48 अरब डॉलर था।
भारत के कुल निर्यात के अनुपात में रूस को निर्यात 0.8% है, जबकि रूस से भारत का आयात इसके कुल आयात का 1.5% है। (स्रोत वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय)।
युद्ध और प्रतिबंधों के कारण प्रभावित होने वाला संभावित क्षेत्र
खाद्य तेल
भारत अपने सूरजमुखी के तेल का 70% यूक्रेन से और 20% रूस से आयात करता है। किसी भी आपूर्ति में व्यवधान से भारत में इसकी कीमतों में वृद्धि होगी।
उर्वरक
रूस विश्व में नाइट्रोजन का सबसे बड़ा उत्पादक , पोटाश का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और फॉस्फेट का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। उर्वरक बनाने में नाइट्रोजन, पोटाश और फॉस्फेट का उपयोग किया जाता है।
भारत विश्व में उर्वरकों के सबसे बड़े आयातकों में से एक है और यह फॉस्फेटिक उर्वरकों के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। रूस से आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा का भारतीय कृषि पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कच्चा तेल
रूस दुनिया में तेल और गैस का एक प्रमुख निर्यातक है और भारत रूस से पर्याप्त मात्रा में तेल का आयात करता है।
कोकिंग कोल
रूस भारत को कोकिंग कोल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है जिसका उपयोग इस्पात के उत्पादन में किया जाता है। अक्टूबर 2021 में भारत और रूस ने रूसी कोकिंग कोल के आयात पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस्पात और खनन क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अगर रूस से कोकिंग कोल के आपूर्ति में व्यवधान होता है तो इससे भारत के इस्पात उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा ।
स्विफ्ट
सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन की स्थापना बेल्जियम के 15 देशों के 239 बैंकों ने की थी। 1977 में इसने काम करना शुरू किया था । वर्तमान में यह 200 से अधिक देशों / क्षेत्र इसके सदस्य हैं और 10,500 से अधिक संस्थान इसके ग्राहक हैं।
फंक्शन
यह सीमा पार अंतरराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर के लिए नेटवर्क वाले सदस्य बैंकों के बीच तत्काल संचार प्रदान करता है। संचार सुरक्षित और मानकीकृत है।
इसका मुख्यालय: ला हल्पे, बेल्जियम।
स्विफ्ट की विस्तृत और स्पष्ट समझ के लिए कृपया स्विफ्ट पर हमारा ब्लॉग देखें
सौरभ चौधरी ने 1 मार्च 2022 को मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) राइफल / पिस्टल विश्व कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
19 वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की 17 वर्षीय ईशा सिंह ने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक ग्रीस की ओलंपिक चैंपियन अन्ना कोराकाकी ने जीता।
आईएसएसएफ विश्व कप
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) राइफल/पिस्टल स्पर्धाओं के लिए एक कैलेंडर वर्ष में चार विश्व कप आयोजित करता है।
वर्ष 2022 में कालानुक्रम के अनुसार, विश्व कप का स्थान इस प्रकार है:
जकार्ता (इंडोनेशिया), काहिरा (मिस्र), रियो डी जनेरियो (ब्राजील) और बाकू (अजरबैजान)।
आईएसएसएफ का मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
Tags: Popular International News
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद तेल की कमी से निपटने के लिए विश्व बाजार में 60 मिलियन तेल भंडार जारी करने पर सहमति व्यक्त की है।
तेल बाजार में रूस का महत्व
विश्व तेल बाजार में रूस एक महत्वपूर्ण देश है।
यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक और सबसे बड़ा निर्यातक है।
कच्चे तेल के प्रति दिन लगभग 5 मिलियन बैरल का इसका निर्यात वैश्विक व्यापार का लगभग 12% प्रतिनिधित्व करता है - और इसके लगभग 2.85 मिलियन बैरल पेट्रोलियम उत्पाद वैश्विक परिष्कृत उत्पाद व्यापार के लगभग 15% का प्रतिनिधित्व करते हैं।
रूस का लगभग 60% तेल का निर्यात यूरोप और अन्य 20% चीन को जाता है।
डेटा का स्रोत (अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी)
यद्यपि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने अभी तक रूसी तेल उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, खरीदार रूसी तेल को खरीदने से बच रहे हैं। तेल की आपूर्ति की अनिश्चितता के कारण विश्व में तेल की कीमत में तेज वृद्धि हुई है और यह 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि से दुनिया भर में उच्च मुद्रास्फीति का आशंका उत्पन्न हो गया है और इससे कोरोना महामारी के बाद हों रहे विश्व अर्थव्यवस्था में विकास की संभावना को खतरा है।
आईईए भंडार
आईईए के सदस्यों के पास 1.5 बिलियन बैरल का आपातकालीन भंडार है। 60 मिलियन बैरल की प्रस्तावित प्रारंभिक रिलीज, उस भंडार का 4% है , जो 30 दिनों के लिए 2 मिलियन बैरल प्रति दिन के बराबर है।
आईईए द्वारा भंडार से तेल छोड़ने का यह चौथा समन्वित प्रयास है। पूर्व में आईईए ने 1991, 2005 और 2011 में भंडार से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की आपूर्ति बढाई गयी थी ।
नियोजित तेल निष्कर्षण का आधा हिस्सा संयुक्त राज्य अमेरिका से आएगा। विश्व में स्थापित आपातकालीन तेल भंडार में अकेला अमेरिका के पास आधा भंडार है तथा अन्य 30 आईईए सदस्यों को अपने 90 दिनों के शुद्ध तेल आयात के बराबर आपातकालीन भंडार में तेल रखने की आवश्यकता होती है।
चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद जापान के पास सबसे बड़ा तेल भंडार है।
हालांकि कई जानकारों का मानना है कि यह बाजार में तेल की कीमत को कम नहीं कर पाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
इसकी स्थापना 1973 के तेल संकट के बाद 1974 में विकसित देशों द्वारा की गई थी।
इसे शुरू में तेल आपूर्ति की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया था। अब बिजली सुरक्षा से लेकर निवेश, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, ऊर्जा पहुंच और दक्षता आदि जैसे मुद्दों को शामिल करने के लिए इसके क्षेत्र का विस्तार किया गया है।
कुल सदस्य 31 देश। सभी विकसित देश हैं। (एशिया से केवल जापान और दक्षिण कोरिया ही इसके सदस्य हैं)
भारत, चीन आईईए के सदस्य नहीं हैं। वे आईईए के सहयोगी राज्य हैं।
आईईए का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
ईआईए द्वारा जारी महत्वपूर्ण रिपोर्ट:
विश्व ऊर्जा रिपोर्ट
वैश्विक ऊर्जा समीक्षा
तेल बाजार रिपोर्ट
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण
एक बैरल तेल के बराबर है : 158.987 लीटर तेल
: 42 गैलन (अमेरिका)
Tags: Economy/Finance Popular
नाइट फ्रैंक द्वारा हाल ही में जारी वेल्थ रिपोर्ट 2022 के अनुसार, अमेरिका (748 अरबपति), और चीन (554 अरबपति) के बाद 2021 में विश्व स्तर पर भारत में अरबपति आबादी (145 अरबपति) की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।
भारत में $30 मिलियन या उससे अधिक की कुल संपत्ति वाले अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ व्यक्तियों (यूएचएनडब्ल्यूआई) की संख्या 2021 में 11 प्रतिशत बढ़कर 13,637 हो गई है जो कि वर्ष 2020 में 12,287 थी।
प्रमुख भारतीय शहरों में, बेंगलुरू ने यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या में सबसे अधिक 17.1 प्रतिशत से 352 की वृद्धि देखी, इसके बाद दिल्ली (12.4 प्रतिशत, 210) और मुंबई (9 प्रतिशत, 1,596) का स्थान रहा।
2021- 2026 के बीच भारत में यूएचएनडब्ल्यूआई आबादी की संख्या 39 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, 19,006 लोगों के पास 2026 तक $ 30 मिलियन या उससे अधिक की शुद्ध संपत्ति होने की उम्मीद है।
नाइट फ्रैंक लंदन की एक रियल एस्टेट कंपनी है। यह विश्व की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी कंपनी में से एक है।
भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की बैठक का 19वां संस्करण 01-02 मार्च, 2022 को आगरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय पक्ष से अध्यक्ष, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, एयर मार्शल बीआर कृष्णा और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन डी स्केलेंका ने अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व किया।
Tags: Popular Person in news
भारत में बढते विरोध को देखते हुए ,तुर्की के इल्कर आयसी ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद लेने से इनकार कर दिया है । टाटा समूह द्वारा भारत सरकार से एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद उन्हें द्वारा सीईओ घोषित किया गया था।
इल्कर आयसी तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष थे, और 1994 में तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के सलाहकार भी थे जब एर्दोगन इस्तांबुल के मेयर थे।
वर्तमान में भारत के तुर्की के साथ सम्बन्ध अच्छे नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन कश्मीर पर हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और भारत की आलोचना करते हैं ।
इल्कर आयसी का तुर्क होना और विशेष रूप से एर्दोगन के साथ उनके संबंधो को भारत में कुछ लोग द्वारा भारत की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखा रहा था ।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds