DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Dec. 20, 2021

20 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस

Tags: Important Days

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है।

इस दिन की थीम सांस्कृतिक समानता, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने पर केंद्रित है जो मानव और सामाजिक विकास (विशेष रूप से विकासशील देशों में) की ओर निर्देशित है। थीम हर साल एक ही रहती है।

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस समारोह में भाग लिया:

Tags: National News

  • 1961 में पुर्तगालियों से गोवा की मुक्ति की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।
  • यह कार्यक्रम गोवा के तलेगांव के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
  • प्रधान मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और ऑपरेशन विजय के सैनिको को सम्मानित किया, (ऑपरेशन विजय 1961 में भारतीय सैन्य कार्रवाई थी जिसके द्वारा भारत ने गोवा, दमन और दीव के क्षेत्रों को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया था ।)
  • प्रधान मंत्री ने गोवा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट के, इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला भी रखा, विश्वविद्यालय का प्रबंधन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।
  • उन्होंने उत्तरी गोवा, गोवा में निर्माणाधीन मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया|
  • उन्होंने पुनर्निर्मित अगुआड़ा किला जेल संग्रहालय का उद्घाटन किया। इसे पुर्तगालियों ने बनवाया था और राम मनोहर लोहिया, टीबी कुन्हा जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों को यहां कैद किया गया था। अब इसे राज्य के मुक्ति संग्राम को दर्शाने वाले संग्रहालय में बदल दिया गया है।

गोवा के बारे में

  • 30 मई 1987 को राज्य बना
  • राजधानी - पणजी
  • मुख्यमंत्री - प्रमोद सावंत
  • क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य।
  • गोवा में सभी भारतीय राज्यों में प्रति व्यक्ति उच्चतम सकल घरेलू उत्पाद है।
  • गोवा भारत के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की मेजबानी करता है।

गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के मुख्य अतिथि होंगे पांच मध्य एशियाई देशो के नेता:

Tags: National News

भारत सरकार ने पुष्टि की है कि पांच मध्य एशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस 2022 समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

निम्नलिखित नेता: 

  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायव,
  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव,
  • ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन,
  • तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुहामेदो, और
  •  किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापरोव ,
  • भारत और मध्य एशियाई देश अगले वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ मनाएंगे।

भारत-मध्य एशिया वार्ता की तीसरी बैठक:

Tags: International News

  • भारत मध्य एशिया वार्ता की तीसरी  बैठक 18-19 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
  • बैठक में मध्य एशियाई गणराज्य,  कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
  • बैठक की मेजबानी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की।
  • बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति सहित व्यापार और संपर्क, विकास साझेदारी और क्षेत्रीय विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • संवाद में वाणिज्य, क्षमता वृद्धि, कनेक्टिविटी और संपर्कों के "4 सी" में बढ़ते लिंक पर भी चर्चा हुई।

भारत और मध्य एशियाई देश अगले वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ मनाएंगे।

इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्री की बैठक:

Tags: International News

  • इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) विदेश मंत्रियों की परिषद की आपातकालीन बैठक का 17 वां सत्र पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 19 दिसंबर 2021 को आयोजित किया गया ।
  • यह अफगानिस्तान की स्थिति पर केंद्रित था|
  • ओआईसी ने तारिक अली बख़ीत को अफगानिस्तान में उनके विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • विशेष दूत मानवीय सहायता और समर्थन के वितरण का समन्वय करेगा, और अफगानिस्तान के साथ आर्थिक और राजनीतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए अनिवार्य है।
  • तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भी सम्मेलन में शामिल हुए|
  • ओआईसी ने  भूख से जूझ रहे अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने के  लिए दुनिया से अपील की|
  • दुनिया में कोई भी देश अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देता है , लगभग हर देश ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देना लगभग बंद कर दी है जिससे अफगानिस्तान में भुखमरी के हालत पैदा हो रही है।
  •  पांच मध्य एशियाई मुस्लिम देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान , ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस बैठक को छोड़ दिया और इसके बजाय अफगानिस्तान पर एक बैठक में भाग लेने के लिए भारत गए।

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी)

  • इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की स्थापना 1969 में इस्लामी सम्मेलन का संगठन के रूप में की गई थी।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतर सरकारी संगठन है, जिसमें 57 राज्यों की सदस्यता है, जिसमें चार महाद्वीप शामिल हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने की भावना में आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उनके हितों को सुनिश्चित करने और उनकी रक्षा करने के लिए ओआईसी मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज है।
  • इसका मुख्यालय सऊदी अरब साम्राज्य के जेद्दा में है।
  • भारत इसका सदस्य नहीं है ।

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप:

Tags: Sports News

  • बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में किदांबी श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन सिंगापुर के लोह कीन यू से पुरुष एकल के फाइनल में हारने के बाद रजत पदक के साथ  समाप्त हुआ।
  • श्रीकांत ने चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया।
  • 2021 BWF विश्व चैम्पियनशिप 12 दिसंबर को शुरू हुई और 19 दिसंबर को समाप्त हुई।
  • यह एक बैडमिंटन चैंपियनशिप है, जो स्पेन के ह्यूएलवा में पलासियो डी लॉस डेपोर्ट्स कैरोलिना मारिन में हुई थी।

रोटैक्स कार्टिंग ग्रैंड फ़ाइनल में काइल ने रजत जीता:

Tags: Sports News

  • पेरेग्रीन रेसिंग के काइल आदित्य कुमारन ने रोटैक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फ़ाइनल में सिल्वर ट्रॉफी जीती, जो दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के रोटैक्स नेशनल चैंपियन के लिए वार्षिक कार्टिंग प्रतियोगिता  होता है।
  • कार्टिंग प्रतियोगिता का समापन 18 दिसंबर को बहरीन के सखिर में हुआ।
  • कार्ट रेसिंग या कार्टिंग ओपन-व्हील, चार-पहिया वाहनों के साथ मोटरस्पोर्ट रोड रेसिंग का एक प्रकार है जिसे गो-कार्ट या शिफ्टर कार्ट के रूप में जाना जाता है। वे आमतौर पर स्केल-डाउन सर्किट पर दौड़ते हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -