Tags: Important Days
हर वर्ष 23 मार्च को "विश्व मौसम विज्ञान दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
23 मार्च 1950 को अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन को प्रतिस्थापित कर विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी।
यह 1951 में मौसम विज्ञान (मौसम और जलवायु), परिचालन जल विज्ञान और संबंधित भूभौतिकीय विज्ञान के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बन गई। विश्व मौसम विज्ञान संगठन में 193 सदस्य देश और क्षेत्र हैं।
विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 का विषय : अर्ली वार्निंग एंड अर्ली एक्शन। विषय आपदा जोखिम में कमी के लिए जल-मौसम विज्ञान और जलवायु सूचना के महत्व पर प्रकाश डालता है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड।
Tags: International News
16 जुलाई 2021 को अफगानिस्तान में मारे गए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के परिवार ने उनकी मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) में तालिबान के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सिद्दीकी परिवार उच्च स्तरीय तालिबान नेताओं और कमांडरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
सिद्दीकी परिवार ने इन तालिबानी नेताओं और कमांडरों पर सिद्दीकी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि वह एक भारतीय था।
पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश सिद्दीकी अफगानिस्तान में रॉयटर्स समाचार एजेंसी के लिए काम करने वाले पत्रकार थे।
दानिश सिद्दीकी उस समय तालिबान के हमले में मारा गया था, जब वह अफ़ग़ान सेना के विशेष बल के साथ कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिला जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है, में युद्ध को कवर कर रहा था।
तालिबान ने इस बात से इनकार किया है कि उसने दानिश सिद्दीकी को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या की।
क्योंकि अफगानिस्तान रोम संधि 1998, का सदस्य देश है इसलिए अफगानिस्तान में हुए मानवता और युद्ध अपराधों के विरुद्ध मामलो की जाँच कर सकता है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय, अफगानिस्तान में मानवता और युद्ध अपराधों के विरुद्ध कई मामलो की जाँच कर रहा है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का सदस्य नहीं है।
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी)
इसकी स्थापना 1998 की रोम संधि के तहत जुलाई 2002 में की गई थी।
यह मानवता के विरुद्ध अपराधों, नरसंहार, युद्ध अपराधों और आक्रामकता के अपराधों के लिए व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने वाला एकमात्र स्थायी न्यायालय है।
वर्तमान में 123 देश इसके सदस्य हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और इज़राइल इसके सदस्य नहीं हैं।
अदालत का अधिकार क्षेत्र 1 जुलाई, 2002 के बाद किये गए अपराधों पर लागु होता है, जो या तो उस राज्य में किए गए हैं जिसने समझौते की पुष्टि की है या ऐसे राज्य के नागरिक द्वारा यह अपराध किया गया हों या मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा संदर्भित किया गया हों।
आईसीसी का मुख्यालय: द हेग, नीदरलैंड
आईसीसी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) से पृथक है। आईसीजे एक संयुक्त राष्ट्र की अदालत है जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से जुड़े विवादों की सुनवाई करती है।
Tags: Sports
विश्व शतरंज की शासी निकाय फिडे (FIDE) ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के समर्थन के लिए रूसी शतरंज खिलाड़ी सर्गेई कारजाकिन को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
कारजाकिन 2016 विश्व शतरंज चैंपियनशिप में उपविजेता रहे जबकि नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन विजेता रहे थे।
सर्गेई कारजाकिन ने सबसे कम उम्र (12 वर्ष और 7 महीने) के शतरंज ग्रैंडमास्टर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिसे अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा ने तोड़ा, जो 12 साल 4 महीने और 25 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे।
फिडे (FIDE)
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ या विश्व शतरंज महासंघ, जिसे आमतौर पर इसके फ्रांसीसी संक्षिप्त नाम फिडे (फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स - FIDE) द्वारा संदर्भित किया जाता है, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शासी निकाय है।
फीडे की स्थापना 20 जुलाई 1924 को हुई थी।
मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
Tags: Popular State News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 23 मार्च 2022 को देहरादून में पुनः शपथ दिलाई।
पुष्कर सिंह धामी, जो चौथी विधान सभा के अंतिम वर्ष 2021 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए थे, हाल ही में हुए 5वीं विधान सभा चुनाव 2022 में अपनी खटीमा विधानसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से हार गए।
70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में बीजेपी ने 47 सीटें जीती हैं।
5वीं उत्तराखंड विधानसभा के गठन के लिए चुनाव 14 फरवरी 2022 को हुआ था।
उत्तराखंड के 21 वर्ष के इतिहास में बीजेपी लगातार चुनावों में सत्ता में लौटने वाली पहली पार्टी बन गई है।
उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी थे।
कांग्रेस पार्टी के नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल (2002-2007) पूर्ण किया है।
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
वह 2021 में 45 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने थे।
Tags: Sports
भारत के पंकज आडवाणी ने भारत के ही ध्रुव सीतवाला को हराकर 19वीं एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 जीता है।
यह उनके आठवीं एशियाई खिताब थे।
एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 दोहा कतर में आयोजित की गई थी।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds