DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Jan. 24, 2022

24 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

Tags: Important Days

चौथे "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022" का विषय 'पाठ्यक्रम बदलना, शिक्षा बदलना' है।


  • अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।
  • 3 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने शांति और विकास सुनिश्चित करने में शिक्षा के महत्व को चिह्नित करने के लिए इस दिन को मनाने की घोषणा की।
  • इस साल, उत्सव न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, दुबई में एक्सपो 2022, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन और ग्लोबल मिनेसोटा में हुआ।

भारत अपना राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को चिह्नित करने के लिए 11 नवंबर को मनाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

2022-23 के लिए 300 अरब डॉलर सेवा क्षेत्र के निर्यात का लक्ष्य

Tags: Economics/Business


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) ने 2022-23 में भारत से सेवाओं के निर्यात के लिए 300 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा है।

  • 2021-22 के लिए निर्यात का लक्ष्य 250 अरब डॉलर था।
  • चालू वित्त वर्ष में पहले नौ महीने (अप्रैल से दिसंबर 2021) के लिए कुल सेवा क्षेत्र का निर्यात $ 178 बिलियन था।

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल को 125 मिलियन डॉलर का ऋण दिया

Tags: Economics/Business

विश्व बैंक ने गरीब और कमजोर समूहों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं तक पहुँचने में मदद करने के राज्य के प्रयास का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल को $125 मिलियन (लगभग 1000 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है।


  • सरकार द्वारा ऋण का उपयोग महिलाओं, आदिवासी और अनुसूचित जाति के परिवारों और बुजुर्गों के साथ-साथ राज्य के आपदा-संभावित तटीय क्षेत्रों के परिवारों जैसे कमजोर समूहों की मदद के लिए किया जाएगा।

महान फुटबॉलर सुभाष भौमिक नहीं रहे

Tags: Person in news


भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक, जिन्हें 'भोम्बोलदा' के नाम से जाना जाता है, का लंबी बीमारी के बाद 22 जनवरी 2022 को कोलकाता में निधन हो गया।

  • वह बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।।
  • एक कोच के रूप में उनका  सफल करियर रहा। उन्होंने ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब को आसियान क्लब कप 2003 जीतने में मदद की थी।

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड जारी रहेगा: सेना

Tags: National News

22 जनवरी 2022 को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के जोशी ने सशस्त्र बलों के लिए 2021 को "वाटरशेड वर्ष" के रूप में वर्णित किया, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) और वास्तविक रेखा (एलएसी) पर आक्रामकता के खिलाफ दृढ़ता से खड़े  है , और कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत भी जारीहैं  लेकिन  सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर  है ।


  • उन्होंने कहा कि ऑपरेशन " स्नो लेपर्ड " जारी है और हमारे जवान सतर्क और पूरी तरह से तैयार हैं।
  • पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर प्रमुख ऊंचाइयों को नियंत्रित करने के लिए सितंबर 2020 में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन स्नो लेपर्ड शुरू किया गया था, जब चीनियों ने लद्दाख में क्षेत्र खाली करने से इनकार कर दिया था| 

गलवान संघर्ष के बाद भारतीय सेना द्वारा एलएसी के प्रमुख सामरिक महत्व के स्थानों पर कब्जे ने चीन के साथ भारत की सौदेबाजी की स्थिति को मजबूत किया है।

पुस्तकें और लेखक

Tags: Books and Authors


1. पुस्तक

द आर्ट ऑफ बिटफुलनेस: कीपिंग काम इन  डिजिटल वर्ल्ड

लेखक: नंदन नीलेकनी और तनुज भोजवानी |

2. पुस्तक

ममता: बिऑन्ड 2021

लेखक: जयंत घोषाल

3. पुस्तक

द न्यू बीजेपी

लेखक: नलिन मेहता

कूझंगल (पेबल्स) ने 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता

Tags: Awards

भारतीय फिल्म कूझंगल (अंग्रेजी में पेब्ल्स ) ने हाल ही में बांग्लादेश में संपन्न 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।


द कूजंगल (या अंग्रेजी में पेब्ल्स ) विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित एक तमिल फिल्म है। यह फिल्म 2022 अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि भी थी।

पुरस्कार पाने वाले अन्य भारतीय इस प्रकार हैं:

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: रंजीत शंकर निर्देशित फिल्म 'सनी' के लिए जयसूर्या

विशेष दर्शक पुरस्कार: यह भारतीय फिल्म सेमखोर को दिया गया, जिसका निर्देशन प्रसिद्ध असमिया अभिनेता एमी बरुआ ने किया था।

सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार : भारत-बांग्लादेश फिल्म मायर जोंजाल के लिए इंद्रनील रॉयचौधरी और सुगाता सिन्हा को दिया गया। फिल्म का निर्देशन इंद्रनील रॉयचौधरी ने किया था।

24 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका दिवस

Tags: Important Days

समाज में लड़कियों के साथ होने वाले लिंग आधारित भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

  • यह दिवस पहली बार 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा एक पहल के रूप में मनाया गया था।
  • दिवस का उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानताओं और बालिकाओं के अधिकारों तथा नारी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के बारे में  समाज में जागरूकता फैलाना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव 'उमंग' का आयोजन

Tags: National News

'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तौर पर, संस्कृति मंत्रालय 24 जनवरी 2022 को रंगोली बनाने का कार्यक्रम 'उमंग रंगोली उत्सव' आयोजित कर रहा है। यह दिन हर साल 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के रूप में मनाया जाता है|


  • इस आयोजन में, यह प्रस्तावित किया गया है कि भाग लेने वाली टीमें देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों या महिला रोल मॉडल के नाम पर सड़कों और चौराहों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली सजाएंगी।
  • देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर रंगोली की सजावट की जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से 'बालिका दिवस' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने का यह एक शानदार अवसर होगा।

जर्मन नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के-अचिम शॉनबैक ने इस्तीफा दिया

Tags: Person in news


जर्मन नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के अचिम शॉनबैक ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए 22 जनवरी 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस, नई दिल्ली में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन को क्रीमिया प्रायद्वीप कभी वापस नहीं मिलेगा, जिसे मॉस्को ने मार्च 2014 में कब्जा कर लिया था और रूसी राष्ट्रपति पुतिन सम्मान के पात्र हैं।
  • यह जर्मन सरकार की नीति के सीधे विरोधाभास में था जो क्रीमिया के रूसी कब्जे को अवैध मानता है और यह यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण का विरोध करता है।

पेरू में 90 दिनों का पर्यावरण आपातकाल

Tags: International News

पेरू सरकार ने 22 जनवरी को टोंगा में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुई तबाही के बाद समुद्र में कच्चे तेल के रिसाव के बाद 90 दिनों के पर्यावरणीय आपातकाल की घोषणा की।


  • तेल रिसाव तब हुआ जब लहर इतालवी-ध्वज वाले "मेयर डोरिकम" टैंकर से टकरा गई, जब वह स्पेनिश कंपनी रेप्सोल के स्वामित्व वाली एक रिफाइनरी में तेल उतार रहा था।
  • तेल रिसाव ने पेरू के तट को भारी पर्यावरणीय क्षति पहुंचाई है जिससे समुद्र तट और प्राकृतिक भंडार प्रभावित हुए हैं।

पेरू के बारे में:

पेरू ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन अमेज़ॅन पेरू के लगभग आधे हिस्से को कवर करता है।
  • राजधानी: लीमा
  • राष्ट्रपति: पेड्रो कैस्टिलो
  • मुद्रा: नुएवो सोलो
  • राजभाषा: स्पेनिश, क्वेशुआ

टोंगा में भूकंप की जानकारी के लिए 16 जनवरी 2022 की पोस्ट देखें।

"अबाइड विद् मी" इस साल बीटिंग रिट्रीट इवेंट से हटा दिया गया

Tags: National News

केंद्र ने 29 जनवरी को इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह से महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों में से एक "अबाइड विद मी" को हटाने  का फैसला किया क्योंकि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के मद्देनजर अधिक भारतीय धुनों को बजाना उचित होगा, जो भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाता है।


  • 1847 में स्कॉटिश एंग्लिकन कवि और भजनशास्त्री हेनरी फ्रांसिस लिट द्वारा लिखित "अबाइड विद मी", 1950 से बीटिंग रिट्रीट समारोह का हिस्सा था।
  • इस वर्ष के समारोह के लिए, भजन को लोकप्रिय देशभक्ति गीत "ऐ मेरे वतन के लोगों" द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है, जिसे कवि प्रदीप द्वारा 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए लिखा गया था।
  • बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस के लगभग सप्ताह भर के उत्सव के अंत को चिह्नित करता है, जो 24 जनवरी को शुरू होता था। लेकिन इस साल यह समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी से शुरू हुआ है।
  • भारतीय सेना द्वारा शनिवार को जारी किए गए विवरणिका(ब्रोशर) में 26 धुनों को सूचीबद्ध किया गया है जो इस साल के समारोह में विजय चौक पर 44 बिगुलर,16 तुरही और 75 ड्रमर द्वारा बजाये जाएंगे।
  • इस साल उत्तराखंड की एक कुमाऊंनी धुन चन्ना बिल्लौरी ने इस सूची में जगह बनाई है।

डिंडी लिफ्ट सिंचाई परियोजना पर तेलंगाना को पर्यावरण मंत्रालय का नोटिस

Tags: State News

पर्यावरण और वन मंत्रालय ने हाल ही में तेलंगाना सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें मंत्रालय से उचित पर्यावरणीय मंजूरी लिए बिना श्री रामराजू विद्यासागर राव डिंडी लिफ्ट सिंचाई परियोजना के निष्पादन पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


  • आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मंत्रालय ने ऐसा किया।
  • डिंडी कृष्णा नदी की एक सहायक नदी है और डिंडी लिफ्ट सिंचाई परियोजना नलगोंडा, तेलंगाना में स्थित है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य नलगोंडा, महबूबनगर और खम्मम क्षेत्रों के फ्लोरोसिस प्रभावित गांवों को पीने का पानी प्रदान करने और लगभग 3.40 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई करने के लिए वट्टेम में पलामुरु रंगारेड्डी के जलाशय से 30 टीएमसीएफटी (एक हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी उठाना था।

पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए)

  • पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) को नदी विकास परियोजनाओं के संबंध में 1976-77 में भारत में पेश किया गया था।
  • बांधों, विद्युत संयंत्रों का निर्माण, उद्योगों की स्थापना आदि जैसी विकासात्मक गतिविधियों का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए ईआईए शुरू किया गया था।
  • 27 जनवरी 1994 को केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के तहत एक ईआईए अधिसूचना जारी  की थी, जिसमें मंत्रालय से अनुसूची I, श्रेणी क में उल्लिखित किसी भी परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी अनिवार्य हो गई थी। लगभग 30 परियोजनाएं हैं जिन्हें पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्रालय से पर्यावरण मंजूरी की आवश्यकता होती है.
  • आंध्र प्रदेश ने शिकायत की कि तेलंगाना सरकार ने अनुसूची 1 के तहत नदी परियोजनाओं के लिए केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरण मंजूरी नहीं मांगी है।
  • श्रेणी ख में उल्लिखित परियोजनाओं को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दी जाती है|

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

Tags: National News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी रिसर्च ब्यूरो, कोलकाता द्वारा नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।


  • कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर आयोजित एक समारोह में श्री आबे की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।
  • जनवरी 2021 में, भारत सरकार ने पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान "पद्म विभूषण" से सम्मानित किया था।

भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस पुरस्कारों की घोषणा की

Tags: National News

केंद्रीय गृह मंत्रालय हर साल सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा करता है जिसे भारत में  पराक्रम दिवस  के रूप में भी मनाया जाता है।


यह पुरस्कार दो श्रेणियों- संस्थागत और व्यक्तिगत में दिया जाता है। यह उन संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करता है जो आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करते हैं।

संस्थागत श्रेणी पुरस्कार 2022

गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (जीआईडीएम),

गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (जीआईडी एम) की स्थापना 2012 में की गई थी इसका मुख्यालय गांधीनगर, गुजरात में है।

इसे 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया गयाा।

व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार 2022 

प्रोफेसर विनोद शर्मा

वह भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में एक वरिष्ठ प्रोफेसर और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के संस्थापक समन्वयक थे, जिन्हें अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रूप में जाना जाता है।

उन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया गयाा| 

पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब जीता

Tags: Sports News

पी.वी.सिंधु,  2019 में विश्व ताज के बाद से बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई थी, इन्होनें सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब जीतकर खिताबी सूखे का अंत किया।


$ 150,000 पुरस्कार राशि की सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है, जो भारत में सालाना आयोजित किया जाता है।

वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने बाबा बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में लखनऊ में हुए फाइनल मुकाबले में भारत की ही मालविका बंसोड़ को हराया।

अरनॉड मर्कल के कोविड संक्रमित होने के बाद ऑल-फ्रेंच पुरुषों का फाइनल एक नॉन -स्टार्टर था.चूंकि अन्य फाइनलिस्ट, हमवतन लुकास क्लेयरबाउट भी उनके रूममेट थे, इसलिए उन्हें भी मेर्कल के प्राथमिक संपर्क होने के कारण फाइनल से वापस ले लिया गया था।

बीडब्ल्यूएफ के दिशानिर्देशों के अनुसार, फाइनल को 'नो मैच' घोषित किया गया था।फाइनलिस्ट को रैंकिंग अंक और फाइनल में पहुंचने के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि मिलेगी।

परिणाम

पुरुषों:

अरनॉड मर्कल (फ्रांस) बनाम लुकास क्लेयरबाउट (फ्रांस) - 'नो मैच'।

डबल्स: मैन वेई चोंग और काई वुन टी (मलेशिया) ने कृष्णा प्रसाद और विष्णुवर्धन गौड (भारत) को पराजित कियाा।

महिला: पीवी सिंधु (भारत) ने मालविका बंसोड़ (भारत) को पराजित कियाा।

डबल्स: एना चिंग यिक चेओंग और तेओह मेई जिंग (मलेशिया) ने त्रीसा जॉली और पी.गायत्री (भारत) को पराजित कियाा।

मिश्रित युगल: ईशान भटनागर और तनीषा क्रेस्टो (भारत) ने नागेंद्र बाबू और जी.श्रीविद्या (भारत) को पराजित कियाा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -