DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Jan. 25, 2023

सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी "टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर"

Tags: Awards Sports News

Suryakumar Yadav named ICC "T20 Cricketer of the Year"

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ICC टी20 क्रिकेट ऑफ़ ईयर चुना गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता I 

  • सूर्यकुमार यादव ने 2022 में खेले गए 31 टी20 मैचों में 1164 रन बनायें और वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले टी20 इतिहास के महज दूसरे बल्लेबाज भी बने।

  • यादव ने 2022 में 68 छक्के लगाए, जो फॉर्मेट के इतिहास में एक वर्ष में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के है

महिला वर्ग में

  • ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा को ICC टी20 महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • मैक्ग्रा ने इस अवार्ड के लिए भारत की स्मृति मंधाना, न्यूज़ीलैंड की सोफी डिवाइन और पाकिस्तान की निदा दार को पीछे छोड़ा । 

  • ताहलिया मैक्ग्रा ने 2022 में 16 टी20 मैचों में 435 रन और 13 विकेट अपने नाम किये।


भारतीय सीमा के निकट चीन बना रहा यारलुंग ज़ांगबो नदी पर बांध

Tags: International News

China building dam on Yarlung Zangbo river near Indian border

हाल में एक सैटेलाईट चित्र के माध्यम से पता चला है कि चीन द्वारा भारत, नेपाल और तिब्बत के ट्राई-जंक्शन के निकट तिब्बत में यारलुंग ज़ांगबो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर नए बाँध का निर्माण कर रहा है जो भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

खबर का अवलोकन

  • चीन द्वारा भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि कर वहां सैन्य साजोसामान व उससे संबंधित उपकरणों को स्थापित कर रहा है।  

  • चीन का यह बाँध वर्ष 2021 में यारलुंग ज़ांगबो के निम्न क्षेत्र में 70 गीगावाट विद्युत उत्पादन के लिए एक बड़े बाँध के निर्माण की योजना की घोषणा के बाद उठाया गया है। 

  • यह चीन के 'थ्री गोर्जेज़ बाँध' द्वारा उत्पादित विद्युत क्षमता से करीब तीन गुना अधिक है, जो स्थापित क्षमता के मामले में सबसे बड़ा जलविद्युत संयंत्र है।

यारलुंग ज़ांगबो (ब्रह्मपुत्र) नदी: 

  • ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में यारलुंग त्संग्पो के नाम से जाना जाता है।

  • उदगम स्त्रोत:- मानसरोवर झील

  • कुल लंबाई 2,880 किमी. 

  • तिब्बत:- 1,700 किमी.

  • अरुणाचल प्रदेश और असम :- 920 किमी.

  • बांग्लादेश :- 260 किमी.


विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया

Tags: National News


ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • 24 जनवरी 2023 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में आईजीबीसी विशाखापत्तनम के अध्यक्ष डॉ. एस विजयकुमार ने डीआरएम/वाल्टेयर अनूप सत्पथी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

  • विशाखापत्तनम इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाला देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों शामिल हो गया है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।

  • भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय द्वारा आईजीबीसी के सहयोग से हरित रेलवे स्टेशन रेटिंग प्रणाली को विकसित किया है। 

  • यह प्रणाली जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जीवाश्म ईंधन के सीमित उपयोग, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग पर न्यूनतम निर्भरता और उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।


देश में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए "यू-विन" प्लेटफॉर्म लॉन्च

Tags: National News


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए "यू-विन" प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

खबर का अवलोकन 

  • इस प्लेटफ़ॉर्म को देश के प्रत्येक राज्य और संघ शासित प्रदेश के दो जिलों में पायलट परियोजना के तौर पर शुरू किया जाएगा। 

  • इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत किया जाएगा और उसके टीकाकरण का रिकार्ड रखा जाएगा। बाद में उनकी संतान और उनके जन्म के समय और बाद में होने वाले टीकाकरण का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा।

  • यह प्लेटफॉर्म Co-WIN पर आधारित है, जो COVID-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सरकार का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है।

  • यू-विन के माध्यम से टीकाकरण की अप्वाइंटमेंट भी बुक की जा सकेगी। देश में अब तक यूआईपी के तहत टीकाकरण का रिकॉर्ड मैनुअली रखा जाता था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब टीकाकरण का सारा रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से रखा जाएगा I 

  • इससे एक बार पूरा टीकाकरण कार्यक्रम डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तुरंत मिल जाएंगे और वे चाहें तो उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी-लॉकर्स में रखा जाएगा।


पहला इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन

Tags: Summits


25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में दुनिया भर में भारत के डिजिटल सामानों को व्यापक रूप से अपनाने को सुनिश्चित करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहला भारत स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • सम्मेलन में उद्योग, सरकार, स्टार्ट-अप्स और यूनिकॉर्न्स और शिक्षा जगत के 100 से अधिक डिजिटल प्रतिनिधि भाग लेंगे।

  • जी-20 देशों और जी-20 सचिवालय के प्रतिनिधियों को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है।

  • सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग और डेवलपर समुदाय को एक मजबूत स्टार्ट-अप और इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है और भारत के स्टैक उत्पादों को देश के साथ-साथ अन्य देशों में ले जाने के तरीकों का पता लगाना है।

  • इंडिया स्टैक आधार, यूपीआई, डिजीलॉकर, को-विन, जीईएम, जीएसटीएन जैसे डिजिटल समाधानों का एक बहुस्तरीय समूह है, जिसने भारत के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


भारतीय रेलवे ने की 'आइडियल ट्रेन प्रोफाइल' की शुरूआत

Tags: National News


भारतीय रेलवे ने आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रत्येक ट्रेन में मांग के उतार-चढ़ाव का नियमित रूप से विश्लेषण करके अधिकतम क्षमता उपयोग और आय सृजन के लिए 'आदर्श ट्रेन प्रोफाइल' पेश किया है।

खबर का अवलोकन 

  • पायलट तौर पर इस परियोजना को सात जोनल रेलवे - पूर्वी, मध्य, उत्तरी, दक्षिणी, दक्षिण मध्य, पश्चिमी और पश्चिम मध्य रेलवे में शुरू किया गया है। 

  • यह परियोजना अब तक 200 से अधिक ट्रेनों में शुरू की जा चुकी है। 

  • इस सुविधा के माध्यम से कन्फर्म सीट की उपलब्धता बढ़ाने और ट्रेन में यात्रियों की संख्या को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

  • इस मॉड्यूल को आर गोपालकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे टीम द्वारा दो साल की कड़ी मेहनत के बाद विकसित किया गया है।

परियोजना के लाभ 

  • 'आदर्श ट्रेन प्रोफाइल' एक सीट क्षमता के अनुकूलन निर्णय सहायता है। यह किसी एक तारीख की ट्रेन यात्रा में ही टिकट और श्रेणी के 5,000 से अधिक संयोजन की अनुमति देता हैं।

  • इसके माध्यम से रेलवे को छुट्टियों, त्यौहार आदि के कारण बदलते मांग मिश्रण को संबोधित करने के लिए समय - समय पर ट्रेन कोटा की समीक्षा करने में भी मदद मिलेगी I 


गांबिया के उपराष्ट्रपति ‘बदरा अली जोफ’ का भारत में निधन

Tags: Person in news


गांबिया के राष्ट्रपति एडमा बैरो ने 18 जनवरी 2023 को ट्वीट कर बताया कि गांबिया के उपराष्ट्रपति ‘बदरा अली जोफ’ का एक बीमारी के बाद भारत में निधन हो गया है।  

खबर का अवलोकन

  • 65 वर्षीय बदरा अली उपराष्ट्रपति बनने से पूर्व शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे।

  • वे 2017 से 2022 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

  • वर्ष 2016 में गांबिया के प्रसिद्ध हस्ती ‘याहया जाममेह’ को बदरा अली ने हराया था।

  • इसके बाद वह राष्ट्रपति एडमा बैरो के साथ काम करने वाले चौथे उप-राष्ट्रपति थे।

  • बदरा अली विश्व बैंक में पश्चिम और मध्य अफ्रीका के शिक्षा विशेषज्ञ के रूप में काम किया।

  • पिछले वर्ष अफ़्रीकी देश गांबिया में लगभग 70 बच्चों की मौत भारत में बने कफ़ सिरप के सेवन से होने की वजह से भी गांबिया काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

गांबिया: 

  • राजधानी: बंजुल

  • राष्ट्रपति: एडमा बैरो

मुद्रा: गांबियन डलासी 


खाद्य और कृषि के लिए पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर एफएओ की अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) में भारत को उपाध्यक्ष चुना गया

Tags: International News


18-20 जनवरी, 2023 के दौरान रोम में आयोजित पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

खबर का अवलोकन 

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की और दूत के रूप में भूमिका निभाई।

  • खाद्य और कृषि के लिए आनुवंशिक संसाधनों पर एफएओ के आयोग (सीजीआरएफए) के द्वारा इस कार्यकारी समूह का गठन किया था। 

  • इस समूह का कार्य तकनीकी मुद्दों की समीक्षा करना, सलाह देना और आयोग को सिफारिशें प्रस्तुत करना और वैश्विक स्तर पर एजीआर से संबंधित आयोग के कार्यक्रम को लागू करना है।

  • आईटीडब्ल्यूजी के 12वें सत्र में पशु आनुवंशिक संसाधनों के लिए वैश्विक कार्य योजना के कार्यान्वयन, एएनजीआर विविधता की निगरानी और तीसरी कंट्री रिपोर्ट तैयार करने की समीक्षा की गई।

  • आईटीडब्ल्यूजी सत्र से पहले वैश्विक राष्ट्रीय समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन 16-17 जनवरी, 2023 को रोम में किया गया था।

एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन)

  • संयुक्त राष्ट्र, खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करती है।

  • स्थापना -  1945

  • मुख्यालय - रोम (इटली) 


प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. बी.वी. दोशी का निधन

Tags: Person in news


जाने-माने वास्तुकार (आर्किटेक्ट) और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता बालकृष्ण दोशी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।

खबर का अवलोकन 

  • आधुनिक भारत के अग्रणी निर्माता के तौर पर माने जाने वाले दोशी का जन्म 26 अगस्त 1927 को पुणे में हुआ था I 

  • दोशी को कार्बुज़ियर और लुई कान जैसे इस क्षेत्र के दिग्गजों के साथ काम करने का गौरव प्राप्त है।

  • दोशी की प्रमुख परियोजनाओं में सीईपीटी विश्वविद्यालय और अहमदाबाद में कनोरिया कला केंद्र, बेंगलुरु में भारतीय प्रबंध संस्थान और इंदौर में निम्न एवं मध्यम आय वाले परिवारों के लिए बस्ती ‘ अरन्या लो कॉस्ट हाउसिंग’ शामिल है। 

  • दोशी को ‘अरन्या लो कॉस्ट हाउसिंग’ बस्ती की वास्तुकला के लिए वर्ष 1995 में प्रतिष्ठित आगा खान पुरस्कार प्रदान किया गया था।

  • उन्हें वर्ष 2018 में वास्तुकला के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार "प्रित्जकर" से सम्मानित किया गया था। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय थे।

  • दोशी को वर्ष 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था I 


13वाँ “राष्ट्रीय मतदाता दिवस”

Tags: Important Days

13th "National Voter's Day"

25 जनवरी 2023 को देश का 13वाँ “राष्ट्रीय मतदाता दिवस”  मनाया जा रहा है।

खबर का अवलोकन 

  • इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) का विषय 'नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' (वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं) है I 

दिवस की पृष्ठभूमि 

  • इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना के सन्दर्भ में की गई थी। 

  • स्वतंत्र भारत के पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी, 1950 को चुनाव आयोग अस्तित्व में आया था।

उद्देश्य 

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रमों का आयोजन 

  • नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा एक राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

  • इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रपति को ईसीआई प्रकाशन की 'इलेक्टिंग द फर्स्ट प्रेसिडेंट- एन इलस्ट्रेटेड क्रॉनिकल ऑफ इंडियाज प्रेसिडेंशियल इलेक्शन' पुस्तक की पहली प्रति प्रदान की जाएगी।

  • सुभाष घई फाउंडेशन के सहयोग से ईसीआई द्वारा निर्मित गीत- "मैं भारत हूं - हम भारत के मतदाता हैं" का भी शुभारंभ किया जाएगा ।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -