DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: March 26, 2022

डब्ल्यूएचओ का वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र अब भारत में

Tags: Popular National News

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) स्थापित करने के लिए भारत सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर 25 मार्च 2022 को जिनेवा में आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

  • भारत सरकार इस केंद्र में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

  • जीसीटीएम का प्राथमिक उद्देश्य आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दुनिया भर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का दोहन करना और विश्व भर के समुदायों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

  • डब्ल्यूएचओ केंद्र आयुष मंत्रालय के अंतर्गत होगा।

  • यह विश्व में डब्ल्यूएचओ की पारंपरिक चिकित्सा पर एकमात्र ऐसा केंद्र है।

पारंपरिक औषधि

  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पारंपरिक चिकित्सा विभिन्न संस्कृतियों के लिए स्वदेशी सिद्धांतों, विश्वासों और अनुभवों के आधार पर ज्ञान, कौशल और प्रथाओं का कुल योग है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य के रखरखाव के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक बीमारी का इलाज रोकथाम, निदान या सुधार में किया जाता है।

आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) : 

  • आयुष मंत्रालय की स्थापना 9 नवंबर 2014 को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए की गई थी। 

  • यह आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान पर केंद्रित है।

  • आयुष मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।

  • प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को "विश्व स्वास्थ्य दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड;

  • डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: इथियोपिया के टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस।

  • उन्हें 2017 में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक के रूप में चुना गया और बाद में 2022 में 5 साल की अवधि के लिए पुनः चुना गया।

वंदे भारत मिशन के तहत 4.1 मिलियन भारतीयों को वापस लाया गया

Tags: National

भारत सरकार ने एक संसदीय पैनल को सूचित किया है कि वंदे भारत मिशन के तहत कुल 4.1 मिलियन भारतीयों को भारत वापस लाया गया।

वंदे भारत मिशन 2020 में कोविड -19 महामारी के कारण विश्व भर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया था। वंदे भारत मिशन हाल के इतिहास में किसी भी देश द्वारा सबसे बड़ा नागरिक प्रत्यावर्तन अभ्यास है।

सरकारी आंकड़ों की खास बातें

  • लगभग 4.1 मिलियन भारतीयों को भारत वापस लाया गया।

  • सरकार ने इस मिशन के तहत लगभग 100 से अधिक देशों से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया।

  • कुल आने वाले यात्रियों में से 39.2 प्रतिशत श्रमिक थे, 39.1 प्रतिशत पेशेवर थे, 5.9 प्रतिशत छात्र थे, 7.8 प्रतिशत आगंतुक थे और 4.8 प्रतिशत भारतीय पर्यटक विदेशों में फंसे थे।

  • सबसे ज्यादा लोग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लाए गए। जिसमें 2.54 मिलियन भारतीयों को यूएई से लाया गया था।

  • यूएई  के बाद क्रमशः सऊदी अरब, अमेरिका, कतर और ओमान का स्थान है।

  • भारत में लाए गए अधिकतम लोग केरल (1.41 मिलियन) से थे, उसके बाद दिल्ली (1.33 मिलियन) थे।

  • एयर इंडिया और निजी वाहक दोनों ने इस मिशन के लिए कुल 88,000 से अधिक इनबाउंड उड़ानें और 87,600 से अधिक आउटबाउंड उड़ानें संचालित कीं, जिसके लिए यात्रियों को टिकट खरीदना था।

1 मिलियन = 10 लाख

वंदे भारत मिशन

  • इसे भारत सरकार द्वारा 7 मई 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण अन्य देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए आरंभ किया गया था।

  • आरंभ में उड़ानें एयर इंडिया द्वारा संचालित की जाती थीं, लेकिन बाद में प्राइवेट एयर लाइन्स भी ऑपरेशन में शामिल हो गईं।

  • वंदे भारत मिशन के तहत परिचालन एयरलाइनों द्वारा वाणिज्यिक संचालन था और हवाई किराए का भुगतान यात्रियों द्वारा किया जाता था। केंद्र सरकार द्वारा इस मिशन के लिए कोई सब्सिडी या अनुदान नहीं दिया है।

नीति आयोग के निर्यात तत्परता सूचकांक में गुजरात पुनः शीर्ष पर

Tags: Popular Economics/Business

गुजरात, नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग के निर्यात तत्परता  सूचकांक में लगातार दूसरी बार शीर्ष पर है। सूचकांक राज्यों के निर्यात प्रदर्शन और क्षमता के संदर्भ में उनकी तत्परता का आकलन करता है। सूचकांक को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की उपस्थिति में जारी किया।

रिपोर्ट की मुख्य बातें

  • रिपोर्ट नीति आयोग द्वारा प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान गुरुग्राम, हरियाणा के साथ साझेदारी में 25 मार्च 2022 को जारी किया गया।

  • गुजरात शीर्ष स्थान पर रहा, उसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र और कर्नाटक का स्थान रहा। 

ईपीआई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 4 मुख्य स्तंभों पर रैंक करता है

  • नीति

  • व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र

  • निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र;

  • निर्यात प्रदर्शन

इसके अतिरिक्त 11 उप-स्तंभ-निर्यात संवर्धन नीति; संस्थागत ढांचा; व्यापारिक वातावरण; आधारभूत संरचना; परिवहन कनेक्टिविटी; वित्त तक पहुंच; निर्यात अवसंरचना; व्यापार सहायता; आर एंड डी इंफ्रास्ट्रक्चर; निर्यात विविधीकरण; और विकास अभिविन्यास प्रमुख हैं जिसके आधार पर रैंक जारी करता है।

ईपीआई की रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय राज्यों के बीच अनुकूल निर्यात-संवर्धन नीतियों को लाने के लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, उप-राष्ट्रीय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नियामक ढांचे को आसान बनाना, निर्यात के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और प्रतिस्पर्धात्मकता निर्यात में सुधार के लिए रणनीतिक सिफारिशों की पहचान करने में सहायता करना है।

प्रतिस्पर्धा संस्थान

  • प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, संयुक्त राज्य अमेरिका में रणनीति और प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के वैश्विक नेटवर्क का भाग है।

  • यह प्रतिस्पर्धा और रणनीति को समझने के लिए समर्पित एक शोध संस्थान है। 

  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा। 

नीति आयोग

यह योजना आयोग की जगह भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

  • नीति आयोग देश की आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए भारत सरकार के शीर्ष सार्वजनिक नीति थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है।

  • इसे 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया गया था।

  • प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

  • मुख्यालय: नई दिल्ली। 

दिल्ली प्रति व्यक्ति आय देश में तीसरे स्थान पर

Tags: State News

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, दिल्ली प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में सिक्किम और गोवा के बाद देश में तीसरे स्थान पर थी।

  • सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2019-2020 की तुलना में 2021-22 में 16.81 प्रतिशत बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई।

  • केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार 2021-22 में स्थिर मूल्य पर भारत की प्रति व्यक्ति आय 93973 रुपये है।

  • प्रति व्यक्ति आय की गणना देश की कुल राष्ट्रीय आय को देश की कुल जनसंख्या से विभाजित करके की जाती है।

  • राज्यों में कुल सकल घरेलू राज्य उत्पाद (जीडीएसपी) को एक विशेष समय अवधि में राज्य की जनसंख्या से विभाजित किया जाता है।

पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ आयोजित किया गया

Tags: Defence State News

भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई के तट पर एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' का आयोजन किया. यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा हर छह महीने में आयोजित किया जाता है।

 इस अभ्यास के तहत नौसेना के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, ओएनजीसी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, सीमा शुल्क, राज्य मत्स्यपालन विभाग, व्यापारिक समुद्री विभाग और समुद्री पुलिस ने भाग लिया।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :  

वर्तमान नौसेना प्रमुख: एडमिरल आर. हरि कुमार

नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

भारतीय नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है

ऑपरेशनल नेवल कमांड             मुख्यालय

पश्चिमी नौसेना कमान                 मुंबई

दक्षिणी नौसेना कमान                 कोच्चि

पूर्वी नौसेना कमान                 विशाखापत्तनम

भारत के राष्ट्रपति ने आईएनएस वलसुरा को प्रेजिडेंटस कलर भेंट किया

Tags: Defence

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 मार्च 2022 को भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण तकनीकी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, आईएनएस वलसुरा को 'प्रेसिडेंटस कलर' यानी 'राष्ट्रपति निशान' प्रदान किया।
  • शांति और युद्ध दोनों में राष्ट्र को दी गई असाधारण सेवा के सम्मान में एक सैन्य इकाई को 'प्रेसिडेंटस कलर' दिया जाता है।
  • नौसेना प्रथम भारतीय सशस्त्र सेना थी जिसे 27 मई, 1951 को डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा 'प्रेसिडेंटस कलर' से सम्मानित किया गया था।
  • आईएनएस वलसुरा जिसे 1942 में जामनगर, गुजरात में एक टारपीडो प्रशिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था, अब भारत में एक प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है।

भारत सैफ अंडर-18 महिला फुटबाल चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीता

Tags: Sports News

भारतीय महिला टीम तीसरी दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) के अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022 की विजेता बनी है। भारत इस चैम्पियनशिप में प्रथम बार जीत हासिल किया है। 

  • बांग्लादेश की तुलना में बेहतर गोल अंतर पर भारत को चैंपियन का ताज पहनाया गया। भारत ने बांग्लादेश के +3 की तुलना में +11 गोल के अंतर से जीत लिया।

  • सैफ अंडर-18 महिला चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन 15 से 25 मार्च 2022 तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर, झारखंड में किया गया था।

  • चैंपियनशिप में तीन टीमों भारत, बांग्लादेश और नेपाल ने भाग लिया।

सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ)

  • दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (एसएएफएफ) एक ऐसा संगठन है जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सभी के लिए फुटबॉल को विकसित करने और उसे अधिक सुलभ बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

  • सैफ का गठन 1997 में बांग्लादेश, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के सदस्य संघों द्वारा किया गया था।

  • सैफ अब भूटान सहित सात सदस्य देश के संघों से बना है।

  • सैफ का मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

सैफ (SAFF) का फुल फॉर्म: साउथ एशियाई फुटबॉल फेडरेशन। 

हिमंत बिस्वा सरमा पुनः चुने गए बीएआई के अध्यक्ष

Tags: Person in news Sports News

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 2022 से 2026 तक नए चार वर्ष के कार्यकाल के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

  • बीएआई की आम सभा की बैठक 25 मार्च 2022 को गुवाहाटी, असम में आयोजित की गई थी।

  • वह बैडमिंटन एशिया काउंसिल के उपाध्यक्ष भी हैं।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) : 

  • बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) भारत में बैडमिंटन के लिए शासी निकाय है।

  • इसका गठन 1934 में हुआ था और 1936 से भारत में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।

  • इसका मुख्यालय: नई दिल्ली

महाराष्ट्र, दिल्ली ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 में कंपाउंड खिताब जीते

Tags: Sports News

महाराष्ट्र और दिल्ली ने 25 मार्च 2022 को जम्मू के एमए स्टेडियम में आयोजित 41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में क्रमश: कंपाउंड पुरुष और महिला टीम खिताब जीते।

कंपाउंड इवेंट

पुरुषों का फ़ाइनल

  • महाराष्ट्र की टीम ने राजस्थान को हराकर गोल्ड जीता।

महिलाओं का फ़ाइनल

  • दिल्ली की टीम ने ऑल इंडिया पुलिस टीम को हराकर गोल्ड जीता।

मिश्रित टीम

  • मिश्रित स्पर्धा में पंजाब ने राजस्थान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

व्यक्तिगत रैंकिंग

पुरुषों

  • दिल्ली के अभिषेक वर्मा

  • उत्तराखंड के मोहन भारद्वाज,

  • दिल्ली के अमन सैनी

महिलाओं:

  • पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वी. ज्योति सुरेका

  • अवनीत कौर पंजाब

  • राजस्थान की प्रिया गुर्जर।

रक्षा मंत्रालय ने 2022-23 में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी

Tags: National

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है। इन स्कूलों की स्थापना भारत सरकार पार्टनरशिप मोड में देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल के एक भाग के रूप में की जाएगी।

  • ये वर्तमान सैनिक स्कूलों से भिन्न होंगे।

  • ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।

  • इन स्कूलों में नए सैनिक स्कूल में प्रवेश कक्षा छह के स्तर पर ही होगा।

सैनिक स्कूल

  • सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

  • यही सोसायटी, सैनिक स्कूल चलाती है। सैनिक स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय हैं।

  • सैनिक स्कूल अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खडकवासला (पुणे), भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और अन्य प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होने के लिए कैडेट तैयार करते हैं।

  • वर्तमान में देश भर में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं।

  • सैनिक स्कूल छठी और नौवीं कक्षा के स्तर पर प्रवेश कराते हैं।

सेबी के आदेश पर अनिल अंबानी ने दिया निदेशक पद से इस्तीफा

Tags: Economy/Finance

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया है।

  • सेबी ने फरवरी 2022 में, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। 

  • इन पर यह आरोप था की इन्होने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड  कंपनी से धन निकाल कर किसी और मकसद के इस्तेमाल कर लिया था।

  • नियामक ने अंबानी और तीन अन्य को "सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ, किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी या किसी भी सार्वजनिक कंपनी के कार्यवाहक निदेशकों / प्रमोटरों के साथ खुद को संबद्ध करने से रोक दिया, यह प्रतिबंध सेबी के अगले आदेश तक जारी रहेगा।"

सूचीबद्ध कम्पनियां :

एक कंपनी जिसकी किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज में प्रतिभूतियां (शेयर, बांड, डिबेंचर, वारंट आदि) सूचीबद्ध होती  हैं उसे  सूचीबद्ध कंपनियां कहलाती हैं। इसका मतलब है कि एक निवेशक कंपनी के शेयर, बॉन्ड, डिबेंचर, वारंट आदि स्टॉक एक्सचेंज से खरीद सकता है जहां कंपनी सूचीबद्ध है।

सेबी के साथ पंजीकृत बिचौलिये:

 वे सेबी के साथ पंजीकृत स्टॉक ब्रोकर, मर्चेंट बैंकर, म्यूचुअल फंड आदि हैं।

सेबी (भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड) :


  • भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी और इसे 30 जनवरी 1992 को सेबी अधिनियम 1992 द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया था।

  • यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन आता है।

यह भारत में पूंजी बाजार और कमोडिटी बाजार का नियामक है।

पूंजी बाजारों में प्रतिभूति बाजार और स्टॉक एक्सचेंज जैसे द्वितीयक बाजार शामिल हैं।

सेबी के अध्यक्ष: माधुरी बुच

सेबी का मुख्यालय:मुंबई

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर 2011 के बाद एशिया में टेस्ट सीरीज जीती

Tags: Sports News

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 115 रन से हराकर सीरीज 1-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1998 के बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही थी।

  • पहले दो टेस्ट मैच क्रमशः रावलपिंडी और कराची में खेले गए जो ड्रॉ पर समाप्त हुए।

  • तीसरा टेस्ट लाहौर में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया की जीत है।

  • ऑस्ट्रेलिया ने इनॉगरल बेनौद-कादिर ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच श्रृंखला को बेनौद-कादिर ट्रॉफी के रूप में नामित किया गया है।

  • यह पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की तीसरी टेस्ट सीरीज जीत है।

  • 2011 में श्रीलंका को 1-0 से हराने के बाद एशिया में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत है।

  • ऑस्ट्रेलिया के उस्मा ख्वाजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तानपैट कमिंस हैं जबकि बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Test Your Learning

DAILY CURRENT AFFAIRS (26 MARCH QUIZ)

Attempt Quiz