DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Nov. 27, 2022

आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप 2022 समाप्त,रवीना को स्वर्ण और कीर्ति को रजत के साथ भारत को कुल 11 पदक मिले

Tags: place in news Sports Person in news

Ravina wins gold and Kirti settle for silver in IBA Youth Men's and Women's World Championships 2022

भारतीय मुक्केबाजों ने आईबीए (इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन) युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप 2022 में कुल 11 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। चैंपियनशिप के आखिरी दिन में रवीना ने स्वर्ण जीता, जबकि कीर्ति को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 4 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन एशियाई युवा स्वर्ण पदक विजेता रवीना (63 किग्रा) ने नीदरलैंड की मेगन डेक्लेर को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

कीर्ति (81+ किग्रा) अपना अंतिम मैच 2022 यूरोपीय यूथ चैंपियन आयरलैंड की क्लियोना एलिजाबेथ डी’आर्सी के खिलाफ हार गईं और उन्होंने रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

भारत के पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

पुरुषों के 48 किग्रा में विश्वनाथ सुरेश,

महिलाओं के 52 किग्रा में देविका

पुरुषों के 48 किग्रा में वंशज,

महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में रवीना

रजत पदक विजेता

महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भावना शर्मा,

पुरुषों के 54 किग्रा वर्ग में आशीष,

महिलाओं के 81+ किग्रा वर्ग में कीर्ति

कांस्य पदक विजेता

तमन्ना (50 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा) और लशु यादव (70 किग्रा) ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। सभी महिला खिलाडी हैं ।

आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप 2022

आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 14 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक स्पेन के ला नुसिया में स्यूदाद डेपोर्टिवा कैमिलो कैनो एरिना में आयोजित किया गया ।

चैंपियनशिप में 73 देशों के करीब 600 मुक्केबाजों ने  हिस्सा लिया ।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मणिपुर के संगई उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Tags: Festivals Person in news State News

Sangai festival 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भारत सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 27 नवंबर 2022 को मुख्य अतिथि के रूप में मणिपुर के  संगाई महोत्सव  में शामिल हुए। मणिपुर का सबसे बड़ा त्योहार संगाई 21 -30 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत मणिपुर और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य हैं।

इस महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश के कलाकार मणिपुर की पारंपरिक नृत्य जैसे माओ जनजाति की  नौरता नृत्य, थाई नृत्य मंडली अदि पेश करेंगे।

इससे पहले इंफाल ने भोपाल के लोकरंग महोत्सव में भाग लिया था और अब भोपाल इंफाल के संगई महोत्सव में भाग ले रहा है।

संगाई महोत्सव का विषय 'एकता का त्योहार' है। संगाई मणिपुर का राजकीय पशु है, जो केवल मणिपुर में ही पाया जाता है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत

एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) कार्यक्रम 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140 वीं जयंती के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा शुरू किया गया था।

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने और हमारे देश के लोगों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा एक अनूठी पहल है।
  • देश के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को एक समय अवधि के लिए दूसरे राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के साथ जोड़ा जाएगा, जिसके दौरान वे भाषा, साहित्य, व्यंजन, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन आदि के क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ एक संरचित जुड़ाव करेंगे।


एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में 13-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा

Tags: place in news Defence

Aero India 2023

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 27 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि द्विवार्षिक एयर शो एयरोइंडिया-2023, 13-17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु के येलहंकावायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। यह एयरो इंडिया का 14वां संस्करण होगा

एयरो इंडिया 1996 से फरवरी महीने में बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है।

एयरो इंडिया शो एक प्रमुख वैश्विक व्यापार  प्रदर्शनी है जो अंतर्राष्ट्रीय हथियार उद्योग को भारतीय सशस्त्र बल और रक्षा क्षेत्र  केनिर्णय निर्माताओं के लिए अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित करने और भारत के उभरते एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

भारत में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित दो मुख्य रक्षा संबंधी प्रदर्शनी हैं। एक एयरो इंडिया शो है जो वायु सेना के लिए है और दूसरा डिफेंस एक्सपो है।

डिफेंस एक्सपो 2022 अक्टूबर में गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। डिफेंस एक्सपो भूमि, नौसेना और मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों के लिए भारत का प्रमुख सैन्य व्यापार प्रदर्शनी है।


जी20 के राजदूतों ने स्वराज द्वीप, अंडमान और निकोबार में भारत की जी20 अध्यक्षता का स्वागत करने के लिए शंख बजाया

Tags: place in news National

G20 ambassadors blow conch shells to welcome India’s G20 Presidency

40 देशों जिनमें जी -20 के राजदूत और मित्र देशों के आमंत्रित अतिथियोंशामिल थेने 26 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप में भारत की जी -20 अध्यक्षता का स्वागत करने के लिए शंख बजाया, जिसे भारतीय परंपराओं के अनुसार शुभ माना जाता है। स्वराज द्वीप को पहले हैवलॉक द्वीप के नाम से जाना जाता था।

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने 1 दिसंबर को भारत के आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले जी -20  सदस्य देशों के भारत में दूतावास के अध्यक्षों  , मित्र देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को जी -20 कर्टन रेजर इवेंट और तैयारी बैठकों में भाग लेने के लिए द्वीप पर  आमंत्रित किया था।

आयोजन के हिस्से के रूप में,जी -20 इंडिया के समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला और जी -20 शेरपा अमिताभ कांत ने प्रतिनिधियों के लिए काला पत्थर समुद्र तट पर एक योग सत्र का आयोजन किया।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 16 नवंबर 2022 को बाली में  जी -20 केशिखर सम्मेलन के अंत में आधिकारिक रूप से भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अध्यक्ष पद की कमान संभालते हुए कहा  था कि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा “कि हम अपने देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में जी20 बैठकें आयोजित करेंगे। हमारे मेहमानों को भारत की अद्भुत विविधता, समावेशी परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि का पूरा अनुभव मिलेगा। हम कामना करते हैं कि आप सभी 'लोकतंत्र की माता' भारत के इस अनूठे उत्सव में सहभागी हों”।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

यह बंगाल की खाड़ी में एक द्वीपसमूह है। इसमें अंडमान के 300 द्वीप और निकोबार के 19 द्वीप शामिल हैं।

दस डिग्री चैनल निकोबार द्वीप समूह को अंडमान द्वीप समूह से अलग करता है।

1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बन गया।

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी उत्तरी अंडमान के  बैरन द्वीप में स्तिथ  है।

सेल्युलर जेल या काला पानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित एक राष्ट्रीय संग्रहालय है जहां वीर सावरकर, बटुकेश्वर दत्त जैसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने अलग-थलग रखा था।

अंडमान और निकोबार की राजधानी: दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित पोर्ट ब्लेयर

उपराज्यपाल: एडमिरल डी के जोशी


भारत ऑस्ट्रेलिया सैन्य अभ्यास ''ऑस्‍ट्रा हिन्द–22''' राजस्थान में 28 नवंबर से शुरू

Tags: place in news Defence

India Australia military exercise ‘AUSTRA HIND 22’

भारतीय सेना और  ऑस्ट्रेलियाई  सेना के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "'ऑस्‍ट्रा हिन्द–22''" 28 नवंबर 2022 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में शुरू होगा। यह अभ्यास 28 नवंबर -11 दिसंबर 2022 तक  होगा।

ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्‍यास स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रा हिन्द सैन्य अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा

द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास, विशेष हथियारों के कौशल की मूल बातें साझा करने और शत्रुओं के लक्ष्य पर हमला करने जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। संयुक्त अभ्यास, दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ एवं पारस्परिकता को बढ़ावा देने के अलावा, भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में और मदद करेगा।


केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाओं का उद्घाटन किया

Tags: place in news National State News

Sanjeev Kumar Balyan inaugurated the Animal Quarantine Certification Services

केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालयडॉ संजीव कुमार बाल्यान ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह 2022 के हिस्से के रूप में हेसरघाटा, बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवा (एक्यूसीएस) का उद्घाटन किया।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के तहत देशों में छह एक्यूसीएस हैं। ये छह एक्यूसीएस नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के पास हैं।

एक्यूसीएस का उद्देश्य और दायरा

संगरोध स्टेशनों की स्थापना का उद्देश्य और दायरा आयातित पशुधन और पशुधन उत्पादों के माध्यम से देश में खतरनाक विदेशी बीमारियों को फैलने से रोकना है।

पशुधन के कई संक्रामक रोग हैं जो अन्य देशों में प्रचलित हैं लेकिन भारत में मौजूद नहीं हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि ऐसी विदेशी बीमारियाँ हमारे देश में सीमाओं के पार से पशुधन और पशुधन उत्पाद के माध्यम से प्रवेश न करें।

इस प्रकार कुत्तों और बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों सहित आयातित जानवरों की जांच करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे ऐसे खतरनाक रोगजनकों के वाहक न हों ।

इसलिए क्वारंटाइन स्टेशन बनाए गए हैं जहां भारत में रिहा होने से पहले उनकी जांच की जा सके ।

इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-70) के दौरान "पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा" (एक्यूसीएस) नाम से एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना शुरू की थी ।


चीन में आयोजित विकास सहयोग पर पहला चीन-हिंद महासागर क्षेत्र मंच, भारत को आमंत्रित नहीं किया गया

Tags: Summits International News

India not invited First in China-Indian Ocean Region Forum

चाइना इंटरनेशनल डेवलपमेंट कोऑपरेशन एजेंसी (सिडसीए) के अनुसार विकास सहयोग पर चीन-हिंद महासागर क्षेत्र फोरम की बैठक 21 नवंबर 2022 को हुई, जिसमें 19 देशों ने हिस्सा लिया। भारत को चीनियों ने आमंत्रित नहीं किया था।

बैठक चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग में "साझा विकास: नीली अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य से सिद्धांत और अभ्यास" विषय के तहत एक मिश्रित तरीके से आयोजित की गई थी।

21 नवंबर की बैठक में सिडसीए के अनुसार, चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन और देशों के बीच एक समुद्री आपदा रोकथाम और शमन सहयोग तंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

जिन देशों ने चीनी फोरम में भाग लिया

बैठक में निम्नलिखित 19 देशों ने भाग लिया; इंडोनेशिया, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, अफगानिस्तान, ईरान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, मोजाम्बिक, तंजानिया, सेशेल्स, मेडागास्कर, मॉरीशस, जिबूती, ऑस्ट्रेलिया और 3 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि।

मालदीव ने बैठक में भाग लेने से इनकार किया

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने 27 नवंबर 2022 को जारी एक बयान में बैठक में भाग लेने के खबर का खंडन किया है । इसने कहा कि इसने मंच में भाग लेने में असमर्थता जताते हुए चीनी सरकार को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया था।

क्षेत्र में भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने का चीनी प्रयास

विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी मंच स्पष्ट रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के मजबूत प्रभाव का मुकाबला करने के उद्देश्य से है, जहां 23 सदस्यीय हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, (आई ओ आर ए) जैसे भारत समर्थित संगठनों ने मजबूत जड़ें जमा ली हैं।

2007 में स्थापित भारतीय नौसेना समर्थित हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस), हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच है।

हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की चीन की कोशिश

चीन पाकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों में बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे के निवेश के साथ रणनीतिक तौर से हिंद महासागर क्षेत्र में अपने प्रभाव बढ़ाने  की कोशिश कर रहा है।

चीन ने देश के बाहर अपना पहला एक पूर्ण विकसित नौसैनिक अड्डा अफ्रीकी देश जिबूती में  स्थापित किया है। बीजिंग ने भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में पाकिस्तान के ग्वादर में बंदरगाह बनाने के अलावा श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह को 99 साल की लीज पर हासिल कर लिया है।


अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए चीनी कंपनियों हुआवेई, जेडटीई दूरसंचार उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया

Tags: International News

US bans Huawei, ZTE telecom citing national security risk

अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन की हुआवेई टेक्नोलॉजीज और जेडटीई से दूरसंचार उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है ।

यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन ने 26 नवंबर 2022 को अपने आदेश में चीनी निगरानी उपकरण निर्माता डाहुआ टेक्नोलॉजी कंपनी, वीडियो सर्विलांस फर्म हांग्जो हिकविजन डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड और टेलीकॉम फर्म हाइटेरा कम्युनिकेशंस कॉर्प लिमिटेड द्वारा बनाए गए उपकरणों की बिक्री या आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है ।

इससे पहले मार्च 2021 में अमेरिकी सरकार ने अमेरिकी संचार नेटवर्क की सुरक्षा के उद्देश्य से 2019 के कानून के तहत पांच चीनी कंपनियों हुआवेई, जेडटीई, हाइटेरा कम्युनिकेशंस कॉर्प हिकविजन और दहुआ को "कवर की गई सूची" में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

दुनिया में दूरसंचार उपकरण बाजार में चीनी कंपनियों का दबदबा है और कई देशों को डर है कि चीनी उपकरणों के इस्तेमाल से उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित होगी।

अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हुआवेई जैसे चीनी ब्रांडों के उपकरणों का इस्तेमाल पांचवीं पीढ़ी (5जी) के वायरलेस नेटवर्क में हस्तक्षेप करने और संवेदनशील जानकारी एकत्र करने के लिए किया जा सकता है।

भारत ने भी अप्रत्यक्ष रूप से देश में चीनी दूरसंचार उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।


यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का दबदबा

Tags: place in news Sports

Indian team dominates the USIC International Railway Sports Association Table Tennis Championship

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने 21 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक जयपुर में खेली गई यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक, 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में कुल पांच टीमों चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और भारत ने भाग लिया।

यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में किया गया था।

पदक विजेता

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने एकल स्पर्धा में पदक तालिका में शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुषों के एकल में रोनित भांजा ने स्वर्ण, शिक्षा जैन ने रजत और अनिर्बान घोष ने कांस्य पदक जीता।

महिला एकल में सुतीर्था मुखर्जी ने स्वर्ण, धारणा सेन ने रजत और पोयमंती वैश्य ने कांस्य पदक जीता।

मिश्रित युगल स्पर्धा

भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों ने मिश्रित युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

पुरुष युगल स्पर्धा

पुरुष युगल में भारतीय टीम ने स्वर्ण और रजत तथा फ्रांस ने कांस्य पदक जीते।

महिलायुगल स्पर्धा

भारतीय टीम ने स्वर्ण, चेक गणराज्य ने रजत और भारत और चेक गणराज्य के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।

टीम प्रतिस्पर्धा

टीम प्रतिस्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण, फ्रांस की रजत और चेक गणराज्य ने कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में भारत ने स्वर्ण, चेक गणराज्य ने रजत और फ्रांस ने कांस्य पदक जीते।


राष्ट्रीय कैडेट कोर ने 74वां स्थापना दिवस मनाया

Tags: Defence Important Days

National Cadet Corps celebrates 74th foundation day

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 27 नवंबर 2022 को अपने स्थापना दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। एनसीसी स्थापना दिवस पूरे देश में भी मनाया जा रहा है जिसमें कैडेट मार्च, रक्तदान शिविर और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है।

एनसीसी स्थापना दिवस

एनसीसी दिवस नवंबरमहीने  के चौथे रविवार को मनाया जाता है। एनसीसी  की स्थापना 15 जुलाई 1948 को नई दिल्ली में हुई थी, जो 1948 में नवंबर महीने का चौथा रविवार था। इस कारण से हर साल नवंबर महीने के चौथे रविवार को एनसीसी  स्थापना दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी)

भारत में एनसीसी का गठन राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम 1948 के तहत किया गया था और इसे 15 जुलाई 1948 को स्थापित किया गया था।

यह पंडित एचएन कुंजरू समिति की सिफारिश पर स्थापित किया गया था।

एनसीसी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वैच्छिक सैन्य कैडेट कोर है और स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए है।

यह संगठित, प्रशिक्षित और युवाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए प्रेरित करने के लिए मानव संसाधन बनाने के लिए स्थापित किया गया था।

कर्नल (बाद में सेनाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त) गोपाल गुरुनाथ बेवूर एनसीसी के पहले निदेशक थे।उन्होंने 31 मार्च 1948 को एनसीसी के निदेशक के रूप में पदभार संभाला।

एनसीसी का आदर्श वाक्य है: "एकता और अनुशासन"

मुख्यालय: नई दिल्ली

महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -