Tags: International News
G7 समूह ने गरीब देशों के लिए 600 बिलियन अमरीकी डालर के वैश्विक बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों की घोषणा की है।
कार्यक्रम के तहत अमेरिकी सरकार और उसके सहयोगी वर्ष 2022 और 2027 के दौरान, 600 बिलियन अमरीकी डालर के आंकड़े को छूने का प्रयास करेंगे।
इस कदम का उद्देश्य चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के साथ प्रतिस्पर्धा करना है।
चीनी सरकार द्वारा संचालित बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के विपरीत, प्रस्तावित G7 फंडिंग काफी हद तक निजी कंपनियों पर निर्भर करेगी।
इस साझेदारी का अनावरण अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और जर्मनी, कनाडा, जापान, इटली और यूरोपीय संघ के G7 सहयोगियों द्वारा किया गया है।
बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)
बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को औपचारिक रूप से वन बेल्ट वन रोड पहल के रूप में जाना जाता है।
यह एक वैश्विक बुनियादी ढांचा विकास रणनीति है, जिसे चीन द्वारा 2013 में शुरू किया गया था।
इसके तहत, चीन ने लगभग 70 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में निवेश करने की योजना बनाई थी ।
यह परियोजना चीनी नेता शी जिनपिंग की विदेश नीति का केंद्रबिंदु है।
मार्च 2022 तक, 146 देशों ने बीआरआई पर हस्ताक्षर किए हैं।\
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करने के लिए समर्पित है।
G7 के बारे में
G7 या सात का समूह सात सबसे उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है।
सात देश कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली हैं।
इसका गठन 1975 में किया गया था।
वैश्विक आर्थिक शासन, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा नीति जैसे सामान्य हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए G7 देशों की सालाना बैठक होती है।
सभी G7 देश और भारत G20 का हिस्सा हैं।
G7 का कोई निश्चित मुख्यालय नहीं है।
Tags: State News
राजस्थान ने 26 जून, 2022 को राज्य में यूरेनियम की खोज के लिए आशय पत्र (एलओआई) जारी कर यूरेनियम खनन के क्षेत्र में प्रवेश किया है।
यह एलओआई सीकर के पास खंडेला तहसील के रोहिल में यूरेनियम अयस्क के खनन के लिये यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को खनन पट्टा हेतु ज़ारी किया गया है।
सीकर ज़िले की खंडेला तहसील के रोहिल में 1086.46 हेक्टेयर क्षेत्र में यूरेनियम के विपुल भंडार मिले हैं। आरंभिक अनुमानों के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 12 मिलियन टन यूरेनियम के भंडार संभावित हैं।
देश में अभी झारखंड के सिंहभूमि के जादूगोडा और आंध्र प्रदेश में यूरेनियम का उत्खनन किया जा रहा है।
वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक यूरेनियम का उत्पादन कज़ाखस्तान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में होता है। इसके अलावा रूस, नामीबिया, उज़्बेकिस्तान, यूएसए व यूक्रेन में भी यूरेनियम खनिज मिला है।
यूरेनियम का उपयोग मुख्यत: बिजली बनाने में किया जाता है। हालाँकि, परमाणु ऊर्जा के अलावा दवा, रक्षा उपकरणों, फोटोग्राफी सहित अन्य में भी यूरेनियम का उपयोग किया जाता है।
यूरेनियम के बारे में -
यूरेनियम आवर्त सारणी की एक अंतर्वर्ती श्रेणी, ऐक्टिनाइड श्रेणी का तृतीय तत्व है।
यूरेनियम तत्व की खोज 1789 ई0 में क्लाप्रोट (Klaproth) द्वारा पिचब्लेंड नामक अयस्क से की गयी थी।
1896 ई0 में हेनरी बेक्वरेल ने यूरेनियम में रेडियो ऐक्टिवता की खोज की थी ।
यूरेनियम चमकदार श्वेत रंग की धातु है। इसका संकेत U, परमाणु संख्या 92, परमाणु भार 238.03 होता है I
Tags: State News
विभिन्न संरक्षण प्रयासों के बाद "पक्षी गांव" के रूप में मान्यता प्राप्त उदयपुर जिले के मेनार गांव को राजस्थान की नई आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है।
इससे मेवाड़ क्षेत्र के इस ग्रामीण क्षेत्र को रामसर स्थल का दर्जा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
मेनार वेटलैंड के बारे में -
मेनार गाँव की दो झीलें- ब्रह्मा और धंध हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों की मेज़बानी करती हैं।
सर्दियों के मौसम में दोनों झीलों में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियांँ निवास करती हैं।
इनमें ग्रेटर फ्लेमिंगो, व्हाइट-टेल्ड लैपविंग, पेलिकन, मार्श हैरियर, बार-हेडेड गूज, कॉमन टील, ग्रीनशैंक, पिंटेल, वैग्टेल, ग्रीन सैंडपाइपर और रेड-वॉटल्ड लैपविंग शामिल हैं।
मध्य एशिया, यूरोप और मंगोलिया से प्रवासी पक्षियों के आगमन के बाद पक्षी प्रेमी एवं पर्यटक इस गाँव में आते हैं।
वर्तमान में राजस्थान में रामसर स्थलों के रूप में मान्यता प्राप्त दो आर्द्रभूमि हैं-
भरतपुर ज़िले में केवलादेव घाना।
जयपुर ज़िले में सांभर साल्ट लेक।
आर्द्रभूमि क्या है ?
आर्द्रभूमियांँ पानी में स्थित मौसमी या स्थायी पारिस्थितिक तंत्र हैं।
इनमें मैंग्रोव, दलदल, नदियाँ, झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान और बाढ़ के जंगल, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियाँ, समुद्री क्षेत्र (6 मीटर से कम ऊँचे ज्वार वाले स्थान) के अलावा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे- अपशिष्ट जल उपचार तालाब एवं जलाशय आदि शामिल होते हैं।
1 बिलियन से अधिक लोग जीवन-यापन के लिये आर्द्रभूमियों पर निर्भर हैं और दुनिया की 40% प्रजातियाँ आर्द्रभूमि में रहती हैं तथा प्रजनन करती हैं।
भूमि आधारित कार्बन का 30% पीटलैंड (एक प्रकार की आर्द्रभूमि) में संग्रहीत है।
Tags: State News
साओ जोआओ प्रतिवर्ष 23 जून को गोवा में एक असामान्य तरीके से मनाया जाने वाला वार्षिक कैथोलिक त्यौहार है I
साओ जोआओ को सेंट जॉन द बैपिस्ट के नाम से भी जाना जाता है I
कैथोलिक पुरुष सेंट जॉन द बैपिस्ट श्रद्धांजलि देने के लिए पुरुष कुओं, तलाबों और नदियों में डाले गए तोहफों को पानी में कूद कर ढूंढने का प्रयास करते है।
यह त्यौहार हर साल जून में मौसम की शुरुआत के रुप में मनाया जाता है I
लोग इस अवसर को मनाने के लिए ताजे फल और जंगली फूलों के मुकुट पहनते है जिन्हें पारंपरिक रुप से 'कोपेल' कहा जाता है I
गोवा के बारे में -
गोवा क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।
पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।
गोवा की राजधानी पणजी मांडवी नदी के तट स्तिथ है।
राज्यपाल- पी एस श्रीधरन
मुख्यमंत्री- प्रमोद सावंत
विधानसभा सीट - 40
राज्यसभा सीट -1
लोकसभा सीट - 2
Tags: International Relations Latest
हाल ही में ब्रिटेन और भारत के विदेश मंत्रियों द्वारा एक संयुक्त भारत-ब्रिटेन राष्ट्रमंडल राजनयिक अकादमी कार्यक्रम की घोषणा की गई I
इसका उद्देश्य सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के राजनयिकों को वैश्विक प्रभाव वाली उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता और कौशल से लैस करना है।
यह अकादमी कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
24 से 25 जून तक पूर्वी अफ्रीका के रवांडा में आयोजित 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) के दौरान इसकी घोषणा की गई थी।
यह अकादमी राष्ट्रमंडल के मूल्यों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए होगी।
यूनाइटेड किंगडम या ब्रिटेन के बारे में -
यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स
यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है I
यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था I
यूनाइटेड किंगडम वर्तमान दुनिया के तीन देशों में से एक है जिनमें सुव्यवस्थित संविधान नहीं है I
बाजार विनिमय दर के आधार पर यूनाइटेड किंगडम आज दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जर्मनी और फ्रांस के बाद यूरोप में तीसरी है I
महारानी- एलिजाबेथ द्वितीय
प्रधानमन्त्री - बोरिस जॉनसन
मुद्रा - पाउण्ड स्टर्लिंग
Tags: Government Schemes
केरल सरकार 1 जुलाई, 2022 से MEDISEP योजना शुरू करने जा रही है।
यह राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके पात्र परिवार के सदस्यों के लिए एक चिकित्सा बीमा योजना है।
यह प्रति वर्ष 3 लाख रुपये तक के व्यापक कवरेज के साथ कैशलेस चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।
इस राज्य कर्मी एवं पेंशन भोगी मेडिकल बीमा योजना (मेडिसेप) के तहत 2022-24 के लिए वार्षिक प्रीमियम 4800 रुपये एवं ‘जीएसटी’ होगा I
बीमा का मासिक प्रीमियम 500 रुपये होगा I
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से इस बहुप्रतीक्षित ‘कैशलेस’ मेडिकल सहायता को लागू करने की मंजूरी दी गई है I
केरल राज्य के बारे में -
गठन- 1 नवम्बर 1956
यह यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व का प्रथम शिशु सौहार्द राज्य है।
केरल भारत का सबसे साक्षर राज्य है I
राजधानी- तिरुवनन्तपुरम
राज्यपाल- आरिफ मोहम्मद खान
मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन
विधानसभा सीटें- 140
राज्यसभा सीटें- 9
लोकसभा सीटें- 20
Tags: Awards
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा, इंफोसिस के संस्थापक और आईटी उद्योग के दिग्गज एन. आर. नारायण मूर्ति, और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को 'केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड' के लिए चुना गया है I
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु शहर के वास्तुकार केम्पेगौड़ा की 513वीं जयंती पर भव्य समारोह के दौरान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु के संस्थापक केम्पेगौड़ा के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार स्थापित किया गया है।
इस पुरस्कार में एक स्मृति चिन्ह के साथ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
सरकार ने पुरस्कार के लिए उम्मीदवारों को नामित करने के लिए स्टार्ट-अप विजन ग्रुप के प्रमुख प्रशांत प्रकाश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।
यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को दिया जाता है I
कौन थे केम्पेगौड़ा?
केम्पेगौड़ा विजयनगर साम्राज्य के दौरान एक बुद्धिमान और कलाप्रेमी राजा के तौर पर विख्यात थे।
केम्पेगौड़ा ने 1513 से लेकर करीब 56 वर्ष शासन किया जबकि इनके पिता केम्पनान्जे गौड़ा ने 70 वर्ष तक शासन किया था।
उन्होंने 1537 में बेंगलुरु को अपनी राजधानी बनाने का फैसला किया और बेंगलुरु को नए सिरे से डिजाइन किया।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम भी इन्ही के नाम पर रखा गया है I
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इनकी 108 फीट ऊँची प्रतिमा लगायी गयी है I
Tags: Person in news
भारत सरकार द्वारा आईआरएस नितिन गुप्ता को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है I
नितिन गुप्ता संगीता सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें 30 अप्रैल 2022 को जे बी महापात्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद सीबीडीटी प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था I
नितिन गुप्ता 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं I
नितिन गुप्ता सितंबर 2021 से सीबीडीटी में मेंबर (इंवेस्टीगेशन) के रूप में कार्यरत हैं I
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के बारे में -
सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है I
सीबीडीटी को राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त हैं I
सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक इनपुट्स प्रदान करता है. साथ ही यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है I
भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिए गए थे I
सीबीडीटी की अगुवाई चेयरमैन द्वारा की जाती है और इसमें छह सदस्य हो सकते हैं, जो विशेष सचिव स्तर के होते हैं I
यह आयकर विभाग के लिए प्रशासनिक निकाय है I
Tags: Person in news
हैदराबाद के राजभवन में राज्यपाल डॉ. तमिलासाई सौदर्यराजन ने न्यायाधीश उज्जल भुइयां को तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ दिलायी I
2019 में अस्तित्व में आये तेलगांना के उच्च न्यायालय में उज्जल भुइयां पांचवें न्यायाधीश हैं।
उन्होंने न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का स्थान लिया, जिन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भुइयां को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।
वह तेलंगाना राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
उच्च न्यायालय - संगठन, शक्तिया और अधिकार
उच्च न्यायालयों का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214, अध्याय 5, भाग 6 के अंतर्गत किया गया है।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 216 के तहत प्रत्येक उच्च न्यायालय का गठन एक मुख्य न्यायाधीश तथा एक अन्य न्यायाधीश से मिलकर होता है जो समय समय पर राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा अनुच्छेद 217 के तहत होती है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श कर राष्ट्रपति अनुच्छेद 222 के तहत उच्च न्यायालय के किसी भी न्यायाधीश का स्थानांतरण किसी दूसरे उच्च न्यायालय में कर सकता है।
संविधान के अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालयों को रिट जारी करने की विस्तृत अधिकार प्राप्त है।
वर्तमान में भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या 25 है।
भारत का पहला उच्च न्यायालय 1862 ई. में मुंबई में स्थापित किया गया था, जबकि देश का 25वां उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश के अमरावती में 1 जनवरी, 2019 ई. को तेलंगाना हाई कोर्ट के रूप में स्थापित किया गया।
वर्तमान में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की वेतन ₹250000 प्रतिमाह तथा उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों का वेतन ₹225000 प्रतिमाह प्राप्त होता है।
104वें संविधान संशोधन विधेयक, 2010 के द्वारा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गयी है।
Tags: Science and Technology
ईरान ने ‘जुलजाना’ नाम का एक ठोस ईंधन वाला रॉकेट अंतरिक्ष में लांच किया है।
यह 25.5 मीटर लंबा रॉकेट है, जो 220 किलोग्राम के उपग्रह को ले जाने में सक्षम है।
इस सैटेलाइट कैरियर को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में आंकडे एकत्र करने और ईरान के अंतरिक्ष उद्योग को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
रॉकेट पहले दो चरणों में ठोस ईंधन का उपयोग करता है जबकि तीसरे चरण में यह तरल ईंधन का उपयोग करता है।
ईरानी विशेषज्ञों ने पहली बार 2012 में जुलजाना उपग्रह वाहक रॉकेट का परीक्षण किया, जो ठोस ईंधन द्वारा संचालित एक शक्तिशाली इंजन था।
जुलजाना का नाम पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन के घोड़े के नाम पर रखा गया है।
ईरान के बारे में -
ईरान जम्बुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन 1935 तक फारस (पर्शिया) नाम से जाना जाता था ।
ईरान को 1979 में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था।
ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है।
प्राकृतिक गैसों के रिज़र्व (भंडार) की दृष्टि से ईरान विश्व का सबसे बड़ा देश है।
राजधानी- तेहरान
राष्ट्रपति - इब्राहिम रईसी
मुद्रा - ईरानी रियाल
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds