Tags: Important Days
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाने का संकल्प 2016 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुत किया गया था।
जब कोई क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है तो उसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 30 जून, 1908 को हुई साइबेरियन तुंगुस्का घटना की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है।
तुंगुस्का घटना
यह इवेंट मानव इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा ज्ञात विस्फोट है।
तुंगुस्का घटना एक बहुत बड़े विस्फोट की घटना है जिसे किसी धूमकेतु या उल्का की वजह से होना माना जाता है।
30 जून, 1908 को, बैकाल झील में रूसी लोगों ने नीले प्रकाश का एक स्तंभ देखा, जो सूरज के समान आकाश में घूम रहा था।
दस मिनट बाद उन्हें तोपखाने की आग जैसी आवाजें सुनाई दीं।
इस धमाके की ताकत अनुमानत: ३ से लेकर ३० मेगाटन TNT के बीच बताई जाती है।
क्षुद्रग्रह क्या है ?
क्षुद्रग्रह खगोलीय पिंड होते है जो ब्रह्माण्ड में विचरण करते रहते है।
यह अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडों से बड़े होते हैं।
1819 में ग्यूसेप पियाज़ी द्वारा खोजा जाने वाला पहला क्षुद्रग्रह, सेरेस था I
हमारे सौरमंडल में बहुत सारे क्षुद्रग्रह हैं। उनमें से ज़्यादातर क्षुद्रग्रह मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट (Main Asteroid Belt) में पाए जाते हैं। यह मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट मंगल और बृहस्पति ग्रहों की कक्षाओं के बीच के क्षेत्र में स्थित है।
Tags: International News
दक्षिण कोरिया के बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज में भारत से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इंडिया सेंटर की स्थापना की गई है।
यह केंद्र बुसान में भारत से संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख संगठन के रूप में कार्य करेगा।
यह भारत में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा और बुसान विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग बढाने पर जोर देगा।
इस अवसर पर बुसान विश्वविद्यालय और सियोल स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के बीच शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।
दक्षिण कोरिया में बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज और हनुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज ऐसे दो उच्च शिक्षा हैं जहां हिंदी को पूर्णकालिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।
बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज (बीयूएफएस) में वर्ष 1983 में हिंदी भाषा विभाग की स्थापना की गई थी।
दक्षिण कोरिया के बारे में -
दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में विख्यात है I
देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है।
उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है I
मार्शल आर्ट्स ताक्वाण्डो का जन्म कोरिया में हुआ था।
राष्ट्रपति- यूं सुक-योल
मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन
Tags: National News
हाल ही में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा डिजिटल प्रणाली के माध्यम से आदिवासी युवाओं को मेंटरशिप प्रदान करने के लिये फेसबुक के साथ मिलकर ‘गोइंग ऑनलाइन एस लीडर्स’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है।
GOAL कार्यक्रम के द्वारा आदिवासी युवाओं को डिजिटल मोड के माध्यम से मेंटरशिप प्रदान की जाएगी।
डिजिटल रूप से सक्षम यह कार्यक्रम आदिवासी युवाओं की छिपी प्रतिभाओं का पता लगाने के लिये एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की परिकल्पना पर आधारित है, जो उनके व्यक्तिगत विकास में मदद करने के साथ-साथ उनके समाज के सर्वांगीण उत्थान में भी योगदान देगा।
इस कार्यक्रम को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है जिससे आदिवासी युवााओं और महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में यथा- बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन, आदिवासी कला एवं संस्कृति आदि में डिजिटल कौशल और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दीर्घकालिक स्तर पर ज्ञान प्राप्त हो सके।
यह कार्यक्रम आदिवासी महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़कर उनके सशक्तीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जनजातीय युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में सक्षम बनाने की दिशा में GOAL कार्यक्रम मददगार साबित होगा।
गोल कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
कार्यक्रम के तहत चयनित 5,000 युवा जनजातीय उद्यमियों, पेशेवरों, कारीगरों और कलाकारों को डिजिटल-कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को ‘मेंटिस’ (Mentees) कहा जाएगा तथा इन्हें विभिन्न विषयों और क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा जिन्हे ‘मेंटर्स’(Mentors) कहा जाएगा।
चयनित 5,000 ‘मेंटिस’ नौ महीने या 36 सप्ताह तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें 28 सप्ताह के मेंटरशिप कार्यक्रम के बाद आठ सप्ताह की इंटर्नशिप भी शामिल होगी।
इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस तीन मुख्य क्षेत्रों पर होगा, जिसमें शामिल है -
1. डिजिटल साक्षरता
2. जीवन कौशल, नेतृत्त्व, उद्यमशीलता, और कृषि
3. कला और संस्कृति, हस्तशिल्प वस्त्र, स्वास्थ्य, पोषण
GOAL प्रथम चरण:
गोल का प्रथम चरण फेसबुक द्वारा वर्ष 2019 में फरवरी से अक्तूबर, 2019 तक 5 राज्यों में 100 ‘मेंटिस’ और 25 मेंटर्स के साथ पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर संचालित किया गया था।
Tags: Summits
हाल ही में पहले "चीन-हॉर्न ऑफ अफ्रीका शांति, शासन और विकास सम्मेलन" का आयोजन इथियोपिया में किया गया।
यह पहली बार है जब चीन का लक्ष्य "सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाना" है।
इथियोपिया में आयोजित सम्मेलन में हॉर्न के निम्नलिखित देशों- केन्या, जिबूती, इथियोपिया, सूडान, सोमालिया, दक्षिण सूडान और युगांडा के विदेश मंत्रालयों की भागीदारी देखी गई।
हॉर्न ऑफ अफ्रीका:
हॉर्न ऑफ अफ्रीका पूर्वोत्तर अफ्रीका में एक प्रायद्वीप है।
अफ्रीकी मुख्य भूमि के पूर्वी भाग में स्थित यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
यह लाल सागर की दक्षिणी सीमा के साथ स्थित है तथा गार्डाफुई चैनल, अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ है।
अफ्रीका का हॉर्न क्षेत्र भूमध्य रेखा और कर्क रेखा से समान दूरी पर है।
हॉर्न में इथियोपियाई पठार, ओगाडेन रेगिस्तान, इरिट्रिया और सोमालियाई तटों के ऊंँचे इलाकों के जैवविविधता वाले क्षेत्र शामिल हैं।
अफ्रीका का हॉर्न क्षेत्र जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया के देशों वाले क्षेत्र को दर्शाता है।
इस क्षेत्र ने साम्राज्यवाद, नव-उपनिवेशवाद, शीत युद्ध, जातीय संघर्ष, अंतर-अफ्रीकी संघर्ष, गरीबी, बीमारी, अकाल आदि का अनुभव किया है।
Tags: Latest National News
28 जून, 2022 को डेयरी और पशुपालन मंत्रालय ने बेंगलुरु में ‘वन हेल्थ’ पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया।
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यान्वयन भागीदारों के रूप में, पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा “वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट” शुरू किया गया।
यह स्वास्थ्य परियोजना उत्तराखंड और कर्नाटक में लागू की जा रही है।
वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट भविष्य में कोविड -19 महामारी जैसी जूनोटिक बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए समाधान तैयार करने के लिए मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के हितधारकों को एक मंच पर लाएगा।
इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता से केंद्र को राष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ रोडमैप विकसित करने में मदद मिलेगी।
रोडमैप बेहतर प्रतिक्रिया तंत्र और प्रबंधन से लैस होगा।
इसमें दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं को भी शामिल किया जाएगा।
भारतीय उद्योग परिसंघ के बारे में
CII एक गैर-सरकारी वकालत समूह और व्यापार संघ है।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
इस एसोसिएशन की स्थापना 1895 में हुई थी।
यह उद्योग, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडा को आकार देने में व्यवसाय, शैक्षणिक, राजनीतिक और समाज के अन्य नेताओं के साथ जुड़ा हुआ है।
यह एक सदस्यता आधारित संगठन है।
Tags: State News
दिल्ली सरकार ने वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए नवंबर से फरवरी तक दिल्ली में मध्यम और भारी माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।
1 नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक इन वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि सर्दियों के महीनों में वाहनों के प्रदूषण से वायु की गुणवत्ता बिगड़ जाती है I
इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों से 1 अक्टूबर से केवल BS VI-अनुपालन वाली बसों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया।
इस कदम से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में वायु प्रदूषण निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:
1. हवा की दिशा में परिवर्तन –अक्टूबर में उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की वापसी होती है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं प्रबल होती हैं। इससे उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धूल आती है, जिससे प्रदूषण होता है।
2. कम हवा की गति –अक्टूबर महीने (सर्दियों) के दौरान, गर्मियों के महीनों की तुलना में हवाओं की समग्र गति कम हो जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में वायु प्रदूषण की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि कम गति वाली हवाएं प्रदूषकों को फैलाने में प्रभावी नहीं होती हैं।
3. पराली जलाना – पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पराली जलाने से सर्दियों के दौरान दिल्ली में धुंध की मोटी चादर बिछ जाती है।
पराली जलाने से हानिकारक गैसें जैसे मीथेन (CH4), वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOC), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), और कार्सिनोजेनिक पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन युक्त जहरीले प्रदूषक उत्सर्जित होते हैं।
4. वाहनों से होने वाला प्रदूषण – इस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण वाहनों का प्रदूषण है। सर्दियों में PM2.5 का लगभग 20% वाहनों से आता है।
Tags: Person in news
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता भारत के सबसे बड़े गैस संस्थान गेल (इंडिया) लिमिटेड के प्रमुख के रुप में नियुक्त किया गया है I
सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने 10 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए संदीप कुमार गुप्ता का चयन किया गया है।
वह मनोज जैन का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
संदीप कुमार गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।
गुप्ता आईओसी मिडिल ईस्ट एफजेडई, दुबई और इंडियन ऑयल पेट्रोनास प्राइवेट लिमिटेड के बार्ड में भी शामिल हैं।
गेल (इंडिया) लिमिटेड के बारे में -
गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है।
यह पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करती है I
स्थापना- अगस्त 1984
मुख्यालय- नई दिल्ली, भारत
Tags: Science and Technology
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
माइक्रोवेव ओवन के आकार का ये स्पेसक्राफ्ट 25 किग्रा का है।
यह अंतरिक्ष यान छह महीने तक चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा और NASA के लूनर गेटवे के इस्तेमाल से पहले कक्षा की स्थिरता का परीक्षण करेगा।
अमेरिकी कंपनी रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन बूस्टर रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया है।
लूनर गेटवे को 2024 में लॉन्च किया जाएगा और यह 50 वर्षों में पहली बार चंद्रमा पर इंसानों को लैंड कराने के लिए ये स्टेजिंग एरिया के रूप में काम करेगा।
लूनर गेटवे चांद के चारों ओर घूमने वाला स्पेस स्टेशन होगा।
' कैपस्टोन चांद का हालो आकार में चक्कर लगाएगा। यानी ये चांद को केंद्र मान कर पूरी तरह गोल नहीं घूमेगा।
ये चांद के सबसे नजदीक 1600 किमी और सबसे दूर 70,000 किमी तक चक्कर लगाएगा। चांद का एक चक्कर ये सात दिन में लगाएगा।
नासा के बारे में -
नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनएसीए) के स्थान पर किया गया था।
नासा - नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
मुख्यालय- वाशिंगटन डी.सी.
प्रशासक- बिल नेल्सन
Tags: International News
हाल ही में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों- ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, जापान तथा यूनाइटेड किंगडम ने ब्लू पैसिफिक क्षेत्र के छोटे द्वीप राष्ट्रों के साथ "प्रभावी एवं कुशल सहयोग" के लिये 'पार्टनर्स इन द ब्लू पैसिफिक' नामक एक नई पहल शुरू की है।
PBP का उद्देश्य "जलवायु संकट, संपर्क और परिवहन, समुद्री सुरक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा शिक्षा" के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
पार्टनर्स इन ब्लू पैसिफिक (PBP) पहल:
PBP प्रशांत द्वीपों का समर्थन करने और क्षेत्र में राजनयिक, आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिये पांँच देशों का "अनौपचारिक तंत्र" है।
यह निकट सहयोग के माध्यम से प्रशांत क्षेत्र में "समृद्धि, लचीलापन और सुरक्षा" बढ़ाने पर केंद्रित है।
अर्थात् PBP के माध्यम से ये देश एक साथ और व्यक्तिगत रूप से चीन के आक्रामक आउटरीच कोे प्रतिसंतुलित करने के लिये प्रशांत द्वीप देशों को और अधिक संसाधन उपलब्ध कराएगे।
पूर्व के सदस्य "प्रशांत क्षेत्रवाद को बढ़ावा देगे" और प्रशांत द्वीप समूह फोरम के साथ मज़बूत संबंध कायम करेंगे।
प्रशांत द्वीप समूह फोरम (PIF) -
पैसिफिक आइलैंड्स फोरम इस क्षेत्र का प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक नीति संगठन है।
इसकी स्थापना वर्ष 1971 में की गयी थी I
इसमें ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, फिजी, फ्रेंच पोलिनेशिया, किरिबाती, नाउरू, न्यू कैलेडोनिया, न्यूज़ीलैंड, नीयू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, मार्शल आइलैंड्स गणराज्य, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोंगा, तुवालु और वानुअतु सहित 18 सदस्य देश शामिल हैं।
Tags: National
‘डाक कर्मयोगी’ ई-लर्निंग पोर्टल सरकारी कर्मचारियों की दक्षता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘मिशन कर्मयोगी’ के दृष्टिकोण के तहत आंतरिक रूप से विकसित किया गया है।
डाक विभाग का ‘डाक कर्मयोगी’ ई-लर्निंग पोर्टल संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया है।
यह पोर्टल ऑनलाइन या मिश्रित कैंपस मोड में एक समान मानकीकृत प्रशिक्षण सामग्री प्रदान करके लगभग 4 लाख ग्रामीण डाक सेवकों और कर्मचारियों की दक्षता में वृद्धि करेगा।
डाक विभाग के कर्मचारियों के अच्छे प्रदर्शन को मान्यता देने के लिये आठ अलग-अलग श्रेणियों में मेघदूत पुरस्कार भी प्रदान किये गए।
मेघदूत पुरस्कार वर्ष 1984 में शुरू किया गया था।
यह समग्र प्रदर्शन और उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय स्तर पर डाक विभाग का सर्वोच्च पुरस्कार है।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds