Tags: Economy/Finance
भारत सरकार के अलीपुर (कोलकाता) टकसाल द्वारा पहली बार नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर माता शेरावाली की थीम पर रंगीन स्मारक सिक्का जारी किया गया है। अलीपुर टकसाल का स्वामित्व प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल)के पास है। 999 शुद्धता वाला 40 ग्राम चांदी का सिक्का 3,453/- रुपये (करों सहित) की कीमत पर बेचा जा रहा है।
इन्हें भी जाने
सिक्के भारत सरकार द्वारा निम्न स्थानों पर ढाले जाते हैं:
स्मारक सिक्के
प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) :
इसकी स्थापना 2006 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
एसपीएमसीआईएल की स्थापना भारत सरकार द्वारा सिक्कों की ढलाई, सिक्योरिटी पेपर के उत्पादन और मुद्रा / करेंसी नोटों की छपाई इकाइयों में लगी अपनी सभी उत्पादन इकाइयों को एक कंपनी के तहत लाने के लिए की गई थी।
एसपीएमसीआईएल में निम्नलिखित इकाइयां शामिल हैं:
सिक्का ढलाई इकाइयाँ, जहाँ सिक्के ढाले जाते हैं;
करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी), जहां करेंसी नोट छापे जाते हैं:
सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस :
भारत प्रतिभूति मुद्रणालय या इन्डिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) नासिक, महाराष्ट्र
यह भारत का एकमात्र संगठन है जो भारत सरकार के लिए पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेजों की छपाई करता है।
प्रतिभूति मुद्रणालय या सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस (एसपीपी) हैदराबाद, तेलंगाना
यह डाक स्टेशनरी आइटम, केंद्रीय उत्पाद शुल्क टिकट, गैर-न्यायिक टिकट, कोर्ट शुल्क टिकट, भारतीय पोस्टल ऑर्डर इत्यादि जैसे सुरक्षा दस्तावेजों की आपूर्ति करता है।
सिक्योरिटी पेपर मिल:
प्रतिभूति कागज़ कारखाना या सिक्योरिटी पेपर मिल नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश, देश की एकमात्र पेपर मिल है जो उच्च गुणवत्ता वाले बैंक नोट और अन्य सिक्योरिटी पेपर का उत्पादन करती है।
इस इकाई द्वारा निर्मित कागजों का उपयोग सीएनपी, नासिक और बीएनपी, देवास द्वारा करेंसी नोटों की छपाई के लिए और आईएसपी, नासिक और एसपीपी, हैदराबाद द्वारा मुद्रित किए जा रहे गैर-न्यायिक टिकटों के लिए किया जाता है।
परीक्षा के लिए फुल फॉर्म :
एसपीएमसीआईएल / SPMCIL : प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - एसपीएमसीआईएल)
Tags: place in news Economy/Finance Summits Person in news
भारतीय जी 20 शेरपा, अमिताभ कांत के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 26 से 29 सितंबर 2022 तक योग्याकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित तीसरी जी 20 शेरपा बैठक में भाग लिया।
अमिताभ कांत को जून 2022 में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के स्थान पर सरकार द्वारा भारत केजी 20 शेरपा के रूप में नियुक्त किया गया था।
नवंबर 2022 मेंइंडोनेशिया के बाली में होने वाली आगामी जी 20 शिखर बैठक के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए वे योग्याकार्ता में मिले।
शेरपाओं की भूमिका
जी 20 प्रक्रिया का नेतृत्व सदस्य देशों के शेरपा करते हैं, जो नेताओं के निजी दूत होते हैं।
शेरपा वर्ष के दौरान वार्ता की देखरेख करते हैं, शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा आइटम पर चर्चा करते हैं और जी 20 के मूल कार्य का समन्वय करते हैं।
जी 20 या G-20 का समूह 19 देशों का एक बहुपक्षीय संगठन है और यूरोपीय संघ की स्थापना 1999 में हुई थी । भारत 1999 में अपनी स्थापना के बाद से जी 20 का सदस्य रहा है। भारत 1 दिसंबर 2022 से जी 20 की अध्यक्षता करेगा और 2023 में पहली बार जी 20शिखर सम्मलेन का आयोजन करेगा।
Tags: Summits
दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 28-29 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में पहली अमेरिकी प्रशांत द्वीप शिखर बैठक की मेजबानी की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 29 सितंबर को शिखर सम्मेलन को संबोधित किया और प्रशांत द्वीप समूह के लिए 810 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग की घोषणा की।
शिखर बैठक में 14 प्रशांत द्वीप देश ; कुक आइलैंड्स, फिजी, फ्रेंच पोलिनेशिया, माइक्रोनेशिया, मार्शल आइलैंड्स, न्यू कैलेडोनिया, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु, नाउरू और वानुअतु के नेताओं ने भाग लिया।
अमेरिका ने उचित परामर्श के बाद कुक आइलैंड्स और नीयू को संप्रभु राज्यों के रूप में मान्यता देने की भी घोषणा की। कुक आइलैंड्स और नीयू दोनों को न्यूजीलैंड से पूर्ण संवैधानिक स्वतंत्रता प्राप्त है और स्वतंत्र देशों के रूप में कार्य करते हैं लेकिन अमेरिका उन्हें स्वशासी क्षेत्रों के रूप में मानता है और उनके साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किया है।
अमेरिका प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ एक नया व्यापार और निवेश संवाद भी शुरू करेगा, समुद्री सुरक्षा बढ़ाएगा, और क्षेत्र की इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार और साइबर सुरक्षा का समर्थन करने के लिए पांच वर्षों में $3.5 मिलियन तक प्रदान करेगा।
चीन का बढ़ता प्रभुत्व
Tags: Awards Person in news
प्रख्यात हिंदी लेखक डॉ माधव हरदा को उनकी साहित्यिक आलोचना पुस्तक 'पचरंग चोल पहाड़ सखी री' के लिए 32वें बिहारी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।
इसकी घोषणा के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 29 सितंबर 2022 को की गयी । डॉ माधव हरदा की पुस्तक 'पचरंग चोल पहाड़ सखी री' मध्ययुगीन भक्त कवि मीरा के जीवन पर केंद्रित है।
बिहारी पुरस्कार
के.के. बिड़ला फाउंडेशन पुरस्कार :
केके बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना 1991 में कृष्ण कुमार बिड़ला ने की थी। इसका उद्देश्य साहित्य, विशेषकर हिंदी साहित्य को बढ़ावा देना है। पिछले दस वर्षों में प्रकाशित कार्यों के लिए हर साल यह साहित्य पुरस्कार देता है।
केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिए गए कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कार इस प्रकार हैं:
व्यास सम्मान
सरस्वती सम्मान
Tags: place in news Economy/Finance Summits
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5जी (5 वीं पीढ़ी) की दूरसंचार मोबाइल सेवा का शुभारंभ करेंगे। सेवा का व्यावसायिक लॉन्च दिवाली में होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली छठी भारतीय मोबाइल कांग्रेस में इस सेवा का उद्घाटन करेंगे।
छठी भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2022 की थीम: न्यू डिजिटल यूनिवर्स है "।
भारत की तीन प्रमुख मोबाइल कंपनियां जिन्हें 5जीलाइसेंस मिला है ; जियो ,एयरटेल और वोडा- आईडिया भीवहां मौजूद रहेंगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला अपनी अपनी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
5जी सेवा का कमर्शियल लॉन्च
मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक में घोषणा की थी कि उसकी दूरसंचार कंपनी जियो दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के चार महानगरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर कर लिया जाएगा।
सुनील मित्तल के स्वामित्व वाली एयरटेल अक्टूबर में अपनी सेवाओं को लॉन्च करने और उसी समय सीमा के आसपास पूरे भारत में उनका विस्तार करने की योजना बना रही है।
बिड़ला के स्वामित्व वाली वोडाआइडिया ने अभी तक 5जी सेवाओं पर अपनी योजना की घोषणा नहीं की है।
Tags: Economy/Finance State News
स्टेट बैंक इंडिया ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए ,अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 10,238 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है।594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।
हालांकि अडानी कंपनी 594 लंबे गंगा एक्सप्रेसवे में से केवल 464 किमी का निर्माण करेगी। यह एक्सप्रेसवे के उस हिस्से का निर्माण करेगा जो बदायूं को प्रयागराज से जोड़ता है।
अदानी एंटरप्राइजेज ने परियोजना को लागू करने के लिए तीन सहायक कंपनियों, बदायूं हरदोई रोड प्राइवेट लिमिटेड (बीएचआरपीएल), हरदोई उन्नाव रोड प्राइवेट लिमिटेड (एचयूआरपीएल) और उन्नाव प्रयागराज रोड प्राइवेट लिमिटेड (यूपीआरपीएल) की स्थापना की है।इन तीनों कंपनियों को मिलाकर एसबीआई 10,238 करोड़ रुपये का कर्ज देगा।
गंगा एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश में परिचालन एक्सप्रेसवे
कुल परिचालन एक्सप्रेसवे – 1,225 किमी
Tags: place in news Economy/Finance State News
गौतम अडानी के स्वामित्व वाली अदानी ग्रीन एनर्जी ने जैसलमेर, राजस्थान में दुनिया का सबसे बड़ा 750 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट चालू किया है। पवन और सौर ऊर्जा संयंत्र दोनों एक ही स्थान पर स्थित हैं।
सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापित क्षमता 600 मेगावाट है और पवन ऊर्जा संयंत्रों की स्थापित क्षमता 150 मेगावाट है।
कंपनी ने भारत सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय सौर ऊर्जा निगम के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।समझौते के तहत अगले 25 वर्षों के लिए एसईसीआई द्वारा संयंत्र में उत्पन्न बिजली को 2.69 किलोवाट प्रति घंटे की दर से खरीदा जाएगा ।
Tags: Economy/Finance Government Schemes
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 29 सितंबर 2022 को कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। यह वृद्धि 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगी।
छोटी बचत योजना पर ब्याज दरों में हर तिमाही के बाद संशोधन किया जाता है।
लघु बचत योजनाएँ भारत सरकार की जमा योजनाएँ हैं जहाँ लोगों को उनकी जमा की पूर्ण सुरक्षा और वापसी का आश्वासन दिया जाता है तथासरकार विकास उद्देश्यों के लिए इन धनों का उपयोग करती है। ये योजनाएं भारत में डाकघरों के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
बैंकों के विपरीत जहां ब्याज दरें बैंकों द्वारा तय की जाती हैं, लघु बचत योजना में ब्याज दरें भारत सरकार द्वारा तय की जाती हैं।
लघु बचत योजनाओं पर नई ब्याज दरें
योजना का नाम | ब्याज दरें (1 अक्टूबर 2022 से) |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 7.6% (पहले 7.4%) |
किसान विकास पत्र | 7 %( पहले 6.9%). अब 123 महीने में राशि दोगुनी हो जाएगी। |
मासिक आय खाता योजना | 6.7% (पहले 6.6%) |
पोस्ट ऑफिस में तीन साल की सावधि जमाओं | 6.7% (पहले 6.6%) |
निम्न लघु बचत योजना की ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं
योजना का नाम | ब्याज दरें |
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) | 7.1% |
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) | 6.8 % |
डाकघर की एक वर्षीय सावधि जमा योजना | 5.5% |
सुकन्या समृद्धि योजना | 7.6% |
डाकघर बचत खाता | 4% |
Tags: Awards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए.
महत्वपूर्ण तथ्य
वर्ष 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार तमिल फिल्म 'सूरराई पोट्रु' को दिया गया।
सभी उल्लेखनीय पुरस्कार इस प्रकार हैं-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- 'सूररई पोट्रु'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा) - सूर्या को 'सूररई पोट्रु' के लिए, अजय देवगन को 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - अपर्णा बालमुरली 'सूररई पोट्रु' के लिए
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर'
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मरणोपरांत पुरस्कार) - 'अय्यप्पनम कोशियुम' के लिए सची के नाम से मशहूर केआर सच्चिदानंदन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार - 'अयप्पनम कोशियुम' के लिए बीजू मेनन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली 'शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम' (तमिल) के लिए
सर्वश्रेष्ठ पटकथा- शालिनी उषा नायर और सुधा कोंगारा 'सूररई पोटरु' के लिए
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर)- जीवी प्रकाश कुमार 'सूररई पोटरु' के लिए
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी) - 'अय्यप्पनम कोशियुम'
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका - 'अय्यप्पनम कोशियुम' के लिए नंचम्मा
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष - राहुल देशपांडे 'मी वसंतराव' (मराठी) के लिए
बेस्ट एडिटिंग- श्रीकर प्रसाद 'सिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलम' के लिए
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - 'टूलसीदास जूनियर'
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) - 'अला वैकुंठपुरमुलु' (तेलुगु) के लिए थमन एस
सर्वश्रेष्ठ गीत - मनोज मुंतशिर 'साइना' (हिंदी) के लिए
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट - टीवी रामबाबू 'नाट्यम' (तेलुगु) के लिए
बेस्ट कोरियोग्राफी- 'नाट्यम' के लिए संध्या राजू
इंदिरा गांधी पुरस्कार - 'मंडेला' (तमिल) के लिए निर्देशक मैडोन अश्विन की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक - 'मंडेला' के लिए मैडोन अश्विन
सर्वश्रेष्ठ छायांकन - 'अविजात्रिक' (बंगाली) के लिए सुप्रतिम भोल
सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य - मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक - 'द लॉन्गेस्ट किस' के लिए किश्वर देसाई
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बारे में
इसकी स्थापना 1954 में हुई थी।
यह पुरस्कार देश में सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक है।
पुरस्कार तीन वर्गों में दिए जाते हैं - फीचर, नॉन-फीचर्स और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन।
पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला जूरी द्वारा किया जाता है जिसमें सिनेमा, अन्य संबद्ध कलाओं और मानविकी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।
Tags: Important Days
हर साल 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
यह दिन उन भाषा पेशेवरों के काम का सम्मान करने का अवसर देता है जो राष्ट्रों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भाषा अनुवादक भाषाई सीमाओं को पार कर दुनिया के लोगों के बीच बेहतर संचार, व्यावसायिकता और समझ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह दिन बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक माना जाता है।
सेंट जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली के एक पुजारी थे, जिन्होंने ग्रीक पांडुलिपियों से बाइबिल का लैटिन में अनुवाद किया था।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 का विषय - "अ वर्ल्ड विदाउट बैरियर्स।"
दिन की पृष्ठभूमि
24 सितंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित कर 30 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ घोषित किया।
30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि स्वरुप चुना गया है।
इस दिवस को मनाने की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स- एफआईटी ने की थी।
एफआईटी की स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी।
वर्ष 1991 में इस फेडरेशन ने दुनिया भर के अनुवादकों को एकजुट करने के लिए आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मान्यता प्रदान करने के विचार की शुरुआत की।
Tags: Economy/Finance
मुद्रास्फीति पर अपने आक्रामक रुख को जारी रखते हुए 30 सितंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ने नीति रेपो दर में 50 आधार अंकों (0.50%) की वृद्धि की घोषणा की।
मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई द्वारा इस वित्तीय वर्ष में, रेपो में यह लगातार चौथी बार वृद्धि है। 2020 के बाद आरबीआई ने पहली बार ,4 मई 2022 को रेपो दर में वृद्धि की थी और तब सेइसमें 1.90% की वृद्धि हुई है।
महंगाई पर नियंत्रण, प्राथमिकता
आरबीआई द्वारा घोषित कदम
पॉलिसी रेपो रेट
रिवर्स रेपो रेट
स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ)
सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ)
बैंक दर
आरक्षित अनुपात
नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर)
वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर)
2022-23 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान
आरबीआई ने 2022-23 के लिए आर्थिक विकास दर 7.2% से घटाकर 7.0% कर दिया है।
नोट: 100 आधार अंक (बीपीएस) 1% के बराबर होता है।
मौद्रिक नीति समिति क्या है?
परीक्षा के लिए ं महत्वपूर्ण फुल फॉर्म :
सीआरआर/CRR : कैश रिज़र्व रेश्यो
एसएलआर/SLR : स्टेटच्युरी लिक्विडिटी रेश्यो
एमएसएफ/MSF : मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी
एसडीएफ/SDF : स्टैंडिंग डिपाजिट फैसिलिटी
एमपीसी/MPC : मोनेटरी पालिसी कमेटी
एनडीटीएल/NDTL:नेट टाइम और डिमांड डिपॉजिट लायबिलिटीज
Tags: Awards
भारतीय प्रकाशकों के शीर्ष निकाय, द फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के 42वें वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम का 30 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य
प्रकाशन विभाग निदेशालय ने 'बैलेंसिंग द विजडम ट्री' के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (अंग्रेजी), 'भारत विभाजन की कहानी' के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (हिंदी), 'कोर्ट्स ऑफ इंडिया (मराठी) के लिए आर्ट एंड कॉफी टेबल बुक्स (क्षेत्रीय भाषा), 'इंडिया 2022' के लिए संदर्भ पुस्तकें (अंग्रेजी), 'कोविड-19: वैश्विक महामारी' के लिए वैज्ञानिक/तकनीकी/चिकित्सा पुस्तकें (हिंदी) और 'कुरुक्षेत्र' के लिए पत्रिकाएं और घरेलु पत्रिकाएं (हिंदी) की श्रेणियों में छह प्रथम पुरस्कार जीते।
पिछले वर्ष, प्रकाशन विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में अपने विभिन्न प्रकाशनों के लिए दस पुरस्कार जीते थे।
प्रकाशन विभाग निदेशालय पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडार है जो राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है।
Tags: State News
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को नई उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है जो गांधीनगर और मुंबई को जोड़ेगी।
महत्वपूर्ण तथ्य
यह अपनी तरह की तीसरी ट्रेन है।
यह 'कवच' तकनीक (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) से लैस है, यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार में मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,505 रुपए किराए के रूप में लिया जाएगा, जबकि चेयर कार का किराया 1,385 रुपये होगा।
यह रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगा।
प्रधानमंत्री ने महत्वाकांक्षी अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का भी उद्घाटन किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में
यह 16 डिब्बों वाली स्व-चालित ट्रेन है।
ट्रेन सिर्फ 140 सेकेंड में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
ट्रेन में बायो-वैक्यूम शौचालयों के साथ टच-फ्री सुविधाएं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय हैं।
पहले वंदे भारत का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा किया गया था।
इस तरह की पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलती है, जबकि दूसरी नई दिल्ली-वैष्णो देवी कटरा रूट पर चलती है।
2022-2023 के केंद्रीय बजट में, वित्त मंत्री ने अगले तीन वर्षों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के विकास और निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
Tags: National National News
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 5वें राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के समापन के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक "पोषण उत्सव" का आयोजन कर रहा है।
महत्वपूर्ण तथ्य
"पोषण उत्सव" का उद्घाटन 30 सितम्बर, 2022 को कर्तव्यपथ पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा किया गया।
"पोषण उत्सव" देश में मौजूद कुपोषण की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष रूप से छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए सही पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
अच्छे पोषण के मूलभूत संदेश के साथ 'पोषण उत्सव' का आयोजन एक मेले के रूप में किया जा रहा है।
पोषण उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टॉल और पोषण का संदेश देने वाले खेलों का आयोजन शामिल होगा।
राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में
पोषण अभियान के तहत, सितंबर के महीने को 2018 से हर साल पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
इसमें प्रसव पूर्व देखभाल, स्तनपान, एनीमिया, विकास निगरानी, लड़कियों की शिक्षा, आहार, शादी की सही उम्र, स्वच्छता और स्वस्थ भोजन (खाद्य पोषण) पर केंद्रित एक महीने की गतिविधियां शामिल हैं।
8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री द्वारा राजस्थान के झुंझुनू से पोषण अभियान की शुरुआत की गई।
Tags: Economy/Finance International News
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने 29 सितंबर को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 जारी किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (WIPO) में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत 2015 के 81वें स्थान से 2022 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
पिछली बार रैंकिंग में भारत 46वें स्थान पर था।
सूचकांक में स्विट्जरलैंड लगातार 12वें वर्ष दुनिया की सबसे इनोवेटिव अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
स्विट्ज़रलैंड लगातार 12वें वर्ष नवाचार में दुनिया में अग्रणी बना हुआ है।
यह विश्व स्तर पर नवाचार आउटपुट, उत्पत्ति, सॉफ्टवेयर खर्च, उच्च तकनीक निर्माण, उत्पादन और निर्यात जटिलता द्वारा पेटेंट में अग्रणी है।
सूचकांक में दूसरा स्थान अमेरिका और उसके बाद स्वीडन, ब्रिटेन और नीदरलैंड का स्थान है।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के बारे में
WIPO ने GII के साथ 2012 में इसका प्रकाशन शुरू किया।
नवाचार को मापने के लिए मुख्य मानदंडों में संस्थानों, मानव पूंजी और अनुसंधान, बुनियादी ढांचे, ऋण, निवेश, लिंकेज, सृजन, ज्ञान के प्रसार, और रचनात्मक आउटपुट को कवर किया जाता है।
इसकी गणना तीन उपायों से की जाती है-
नवाचार इनपुट उप-सूचकांक
इनोवेशन आउटपुट सब-इंडेक्स
समग्र जीआईआई स्कोर इनपुट और आउटपुट उप-सूचकांक का औसत है, जिस पर जीआईआई अर्थव्यवस्था रैंकिंग तैयार की जाती है।
WIPO के बारे में
यह बौद्धिक संपदा (आईपी) सेवाओं, नीति, सूचना और सहयोग के लिए वैश्विक मंच है।
यह 193 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्तपोषित एजेंसी है।
इसका मिशन एक संतुलित और प्रभावी अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रणाली के विकास का नेतृत्व करना है जो सभी के लाभ के लिए नवाचार और रचनात्मकता को सक्षम बनाता है।
Tags: State News National News
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर को गुजरात के भावनगर में "दुनिया के पहले सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) टर्मिनल" की आधारशिला रखी।
महत्वपूर्ण तथ्य
यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लॉक गेट सिस्टम के साथ दुनिया का पहला सीएनजी टर्मिनल होगा।
इसका निर्माण मुंबई स्थित पद्मनाभन मफतलाल समूह और ब्रिटेन के फ्रेटसाइट समूह के एक संघ द्वारा किया जा रहा है।
सीएनजी परियोजना भावनगर बंदरगाह के ब्राउनफील्ड विस्तार की महत्वाकांक्षी मेगा परियोजना का एक हिस्सा है।
गुजरात में मौजूदा भावनगर बंदरगाह के उत्तरी भाग में ब्राउनफील्ड पोर्ट टर्मिनल के प्रस्तावित विकास की योजना है।
सीएनजी टर्मिनल का प्राथमिक उद्देश्य गुजरात तट के माध्यम से भारत के लिए सीएनजी प्राप्त करने वाली बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है।
बंदरगाह में एक कंटेनर टर्मिनल, बहुउद्देश्यीय टर्मिनल और तरल टर्मिनल भी होगा, जो मौजूदा सड़क मार्ग और रेलवे नेटवर्क से देश के उत्तरी इलाकों से जुड़ेगा।
सीएनजी क्या है?
सीएनजी, जिसे संपीड़ित प्राकृतिक गैस के रूप में भी जाना जाता है, गैसोलीन का एक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है।
यह मुख्य रूप से मीथेन (CH4) से बनी एक ईंधन गैस है।
सीएनजी ईंधन गैसोलीन और डीजल की तुलना में अधिक सुरक्षित है क्योंकि यह गैर-विषाक्त है और भूजल को दूषित नहीं करता है।
वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक दोनों प्रकार के वाहनों में सीएनजी ईंधन का उपयोग अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है।
Tags: National National News
प्रधान मंत्री 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
महाकाल कॉरिडोर के बारे में
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल कॉरिडोर परियोजना का निर्माण कार्य योजना के अनुसार प्रगति पर है।
महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना उज्जैन जिले में महाकालेश्वर मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के विस्तार, सौंदर्यीकरण और भीड़भाड़ को कम करने की एक योजना है।
योजना के तहत लगभग 2.82 हेक्टेयर के महाकालेश्वर मंदिर परिसर को बढ़ाकर 47 हेक्टेयर किया जा रहा है, जिसे उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा दो चरणों में विकसित किया जाएगा.
परियोजना में 17 हेक्टेयर की रुद्रसागर झील शामिल होगी।
यह कॉरिडोर वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होने जा रहा है.
महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर भारत के बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंदिर का निर्माण भगवान ब्रह्मा द्वारा किया गया था और वर्तमान में यह पवित्र क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
अभिलेखों के अनुसार, मंदिर के महाकाल लिंगम को स्वयंभू (स्वयं प्रकट) माना जाता है और देश के किसी भी अन्य ज्योतिर्लिंग के विपरीत, महाकालेश्वर की मूर्ति दक्षिण की ओर है।
भस्म-आरती भगवान को जगाने के लिए सुबह मंदिर में आयोजित की जाने वाली पहली रस्म है।
यह मंदिर भारत में 18 महा शक्ति पीठों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित है।
मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1734 ई. में मराठा सेनापति रानोजी शिंदे द्वारा बनवाया गया था।
उज्जैन जिले का कलेक्ट्रेट कार्यालय अब मंदिर के प्रशासन का प्रबंधन करता है।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds