DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Jan. 31, 2023

एयर मार्शल एपी सिंह वायु सेना के नए उप-प्रमुख होंगे

Tags: Defence Person in news

एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह को वायु सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • यह एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लेंगे।

  • वर्तमान में एयर मार्शल एपी सिंह प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। 

  • एयर मार्शल एपी सिंह को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था।

उपलब्धियां/सेवाएं 

  • वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

  • एयर मार्शल एपी सिंह ने रूस के मास्को में ‘मिग 29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम’ के प्रमुख की भी भूमिका निभाई है।

  • एयर मार्शल एपी सिंह ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

भारतीय वायु सेना 

  • इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

  • भारत का राष्ट्रपति वायु सेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।

  • प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

अन्य सेनाओं/अर्धसैनिक बलों के प्रमुख

  • थल सेना प्रमुख - जनरल मनोज पांडे

  • नौसेना प्रमुख - एडमिरल आर हरि कुमार

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

  • भारतीय तटरक्षक बल महानिदेशक - डायरेक्टर जनरल विरेन्दर सिंह पठानिया

  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशक - सुजॉय लाल थाउसेन

  • सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक - अनीश दयाल सिंह


रक्षा मंत्रालय 2022 में MSME सामानों का सबसे बड़ा खरीददार बना

Tags: Economics/Business


हाल ही में, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि 2022 में, रक्षा मंत्रालय MSME विक्रेताओं के माध्यम से सबसे बड़े खरीदार के रूप में उभरा।

 खबर का अवलोकन 

  • 2022 में, रक्षा मंत्रालय ने MSME क्षेत्र से 16,747 करोड़ रुपये के सामान और सेवाओं की खरीदारी की। यह 2021 में की गई खरीद से 250% अधिक थी।

  • राज्यों में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक खरीद की। उत्तर प्रदेश ने GeM के माध्यम से 9,642 करोड़ रुपये की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की।

2022 में GeM का कारोबार 

  • 2022 में GeM का टर्नओवर 1,06,647 करोड़ रुपए रहा जो 2023 में दोगुना होने की उम्मीद है। 

  • 2016 की तुलना में, जब GeM पहली बार लॉन्च किया गया था, तब से इसके कारोबार 17 गुना वृद्धि हुई है।

गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) प्लेटफॉर्म 

  • लॉन्च - 9 अगस्त 2016

  • उद्देश्य - सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाना

  • नोडल मंत्रालय - वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

  • GeM समावेश, पारदर्शिता और दक्षता पर काम करता है

  • GeM पर किसका पंजीकरण होता है - कारीगर, बुनकर, एसएचजी, स्टार्टअप, महिला उद्यमी और एमएसएमई पंजीकृत हैं।


74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और झांकी की घोषणा

Tags: Awards


74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और झांकी की घोषणा कर दी गई है जिसमें पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • उत्तराखंड (मानसखंड), महाराष्ट्र (साडे तिन शक्तिपीठ और नारी शक्ति) और उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव) को क्रमशः राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों के लिए चुना गया है।

उत्तराखंड की झांकी

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों की थीम पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।

  • झांकी में सबसे आगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में हिरण, बारहसिंगा और कई प्रकार के पक्षियों को दिखाया गया था। 

  • इसके केंद्र में राजकीय पशु कस्तूरी मृग, राष्ट्रीय पक्षी मोर और घोरल दिखाया गया था। 

  • इसके आगे अल्मोड़ा जिले के मानसखंड में जागेश्वर धाम की झांकी प्रदर्शित की गई थी। यहां 125 बड़े, छोटे प्राचीन मंदिर हैं और सबसे पीछे देवदार के पेड़ दिखाए गए थे।

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी

  • पंजाब रेजीमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल

  • सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मार्चिंग दस्ते को मिला है।

मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी

  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस) की झांकी को मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ नामित किया गया।

विशेष पुरस्कार

  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के 'जैव विविधता संरक्षण और वंदे भारतम' नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार दिया गया।


प्यूमा इंडिया ने हरमनप्रीत कौर को ब्रांड एम्बेसडर बनाया

Tags: Person in news


फुटवियर निर्माता और डिजाइनर प्यूमा इंडिया ने हरमनप्रीत कौर को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर चुना है I 

खबर का अवलोकन 

  • हरमनप्रीत कौर ब्रांड कैंपेन के जरिए चुनिंदा कलेक्शन समेत ब्रांड के फुटवियर, अपैरल और एक्सेसरीज को प्रमोट करेंगी।

  • इस करार के साथ हरमनप्रीत कौर विराट कोहली, के एल राहुल, करीना कपूर, सुनील छेत्री, युवराज सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे एम्बेसडरों के रोस्टर में शामिल हो गयी है I 

  • हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है I 

हाल ही में चुने गये अन्य ब्रांड एंबेसडर

  • निखत ज़रीन - राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) 

  • उत्तराखंड राज्य (सांस्कृतिक विरासत) - प्रसून जोशी

  • महेंद्र सिंह धोनी - ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस

  • सोनू सूद - देश के मेंटर” अभियान

  • पीआर श्रीजेश - केरल पर्यटन (Adventure)    

  • संजय दत्त - अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर


माधवेंद्र सिंह गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर के पहले सीईओ नियुक्त

Tags: Person in news

Madhvendra Singh appointed as the first CEO of Gujarat Maritime Cluster

गुजरात पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड द्वारा माधवेंद्र सिंह को गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

खबर का अवलोकन 

गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर (जीएमसी) 

  • जीएमसी की परिकल्पना बंदरगाहों, समुद्री नौवहन और रसद सेवा प्रदाताओं के एक समर्पित पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में की गई थी I 

  • गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर गांधीनगर में GIFT सिटी में प्रासंगिक सरकारी नियामक एजेंसियों के साथ समुद्री, शिपिंग उद्योग कंपनियों और सेवा प्रदाताओं की एक शृंखला की मेज़बानी करेगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) भारत में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास एवं विनियमन हेतु एक एकीकृत प्राधिकरण है।

  • यह क्षेत्र आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और उद्योग-अकादमिक समन्वय के साथ क्षेत्र में सभी समुद्री सेवाओं के लिए 'वन-स्टॉप समाधान' होगा।

  • गांधीनगर में GIFT सिटी भारत की पहली परिचालन स्मार्ट सिटी और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) है I 


मध्य प्रदेश सरकार ने ‘लाडली बहना’ योजना की घोषणा की

Tags: Government Schemes State News


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर लाडली बहना योजना को लागू करने की घोषणा की I 

खबर का अवलोकन 

  • योजना के जरिए मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 महीना प्रदान किया जाएगा I 

योजना का लाभ / पात्रता 

  • योजना का लाभ पाने के महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है I 

  • राज्य की सभी जातियों - सामान्य, पिछड़ी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

  • योजना का लाभ ऐसी बहनों को मिलेगा जो आयकर दाता नहीं है I 

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 65 फ़ीसदी बहनों को मिल सकेगा I 

  • योजना के जरिए सरकार द्वारा 5 सालों में प्रत्येक बहन के खाते में ₹60000 की राशि डाली जाएगी I 

मध्य प्रदेश

  • राजधानी - भोपाल

  • मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान 

  • राज्यपाल - मंगूभाई छगनभाई पटेल

  • लोकसभा सीटें - 29 

  • राज्यसभा सीटें - 11 

  • राष्ट्रीय उद्यान - कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

  • त्यौहार - खजुराहो महोत्सव, भगोरिया हाट फेस्टिवल, मड़ई महोत्सव


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -