Tags: Person in news Sports News
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक नॉर्वेजियन थेरेसी जोहाग ने 15 किलोमीटर की महिला स्कीथलॉन क्रॉस कंट्री रेस में जीता।
रजत पदक रूस की नताल्या नेप्रेयेवा को और और कांस्य पदक ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टैडलोबर को मिला।
Tags: Science and Technology
उच्चतम न्यायालय ने शवों के निपटान के संबंध में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भारत सरकार के साथ पारसी समुदाय के समझौते को मंजूरी दे दी है ताकि वे अपने टॉवर ऑफ साइलेंस पर जाली लगा सकें। समुदाय के शवों को अब उनके टॉवर ऑफ साइलेंस में एक धातु की जाली से घेरा जाएगा|
पारसी दोखामांशिनी परंपरा में, मृत शरीर को एक संरचना जिसे टॉवर ऑफ साइलेंस के रूप में जाना जाता है, की छत पर रखा जाता है,ताकि उसे गिद्धों द्वारा खाया जा सके और सूर्य के किरणों के कारण वह विघटित हो सके।
भारत सरकार द्वारा कोविड महामारी के दौरान शवों के निपटान के संबंध में दिशानिर्देश जारी करने के बाद पारसी समुदाय ने अदालत का रुख किया था। कोविड दिशानिर्देश के अनुसार शवों को पूरी तरह से ढंका जाना था और या तो दफनाया जाना था या जला दिया जाना था क्योंकि कोरोनोवायरस नौ दिनों तक शवों पर सक्रिय पाया गया था।
पारसी समुदाय ने तर्क दिया कि यह सरकारी कोविड दिशानिर्देश उनके दोखामांशिनी रिवाज के खिलाफ था।
अब एक समझौते के तहत पारसी समुदाय और सरकार ने टॉवर ऑफ साइलेंस में मृत शरीर को धातु की जाली से घेरने पर सहमति व्यक्त की है, ताकि इसे गिद्धों द्वारा न खाया जा सके और कोरोनावायरस के प्रसार को रोका जा सके।
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में पारसियों की कुल आबादी 57,624 थी।
Tags: Science and Technology International News
प्रधानमंत्री ने आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया।
उन्होंने आईसीआरआईएसएटी की जलवायु परिवर्तन अनुसंधान सुविधा पर संयंत्र संरक्षण और आईसीआरआईएसएटी की रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट फैसिलिटी का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने आईसीआरआईएसएटी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए लोगो का भी अनावरण किया और इस अवसर पर जारी एक स्मारक डाक टिकट का शुभारंभ किया।
आईसीआरआईएसएटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि अनुसंधान का संचालन करता है।
आईसीआरआईएसएटी
आईसीआरआईएसएटी एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 1972 में पाटनचेरु, हैदराबाद में प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों एम.एस.स्वामीनाथन, सी.फ्रेड बेंटली और राल्फ कमिंस द्वारा की गई थी।
यह एशिया और उप-सहारा अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों के विकास के लिए ,कृषि अनुसंधान का संचालन करता है। इसका मिशन इन गरीब लोगों को बेहतर कृषि के माध्यम से गरीबी, भूख और खराब वातावरण से उबरने के लिए सशक्त बनाना है।
यह उन्नत फसल किस्में और हायब्रीडस उपलब्ध करा कर किसानों की मदद करता है और शुष्क भूमि में छोटे किसानों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी मदद करता है।
नैरोबी, (केन्या) और बमाको( माली) में इसके दो क्षेत्रीय केंद्र हैं। इसके कार्यालय नाइजर, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे, मलावी, इथियोपिया और मोजाम्बिक में हैं।
Tags: National News
5 फरवरी को ,तेलंगाना की यात्रा पर प्रधानमंत्री ने शमशाबाद के निकट ,मुंचिटल में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया और हैदराबाद के पाटनचेरु में अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान(आईसीआरआईएसएटी),परिसर के लिए पादप संरक्षण पर जलवायु परिवर्तन अनुसंधान सुविधा और एक रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट सुविधा का भी उद्घाटन किया है।
स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी
126 फीट ऊंची प्रतिमा, जो 11 वीं शताब्दी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य को समर्पित है, हैदराबाद शहर के पास तेलंगाना के शमशाबाद के मुचिंटल में स्थित है।
स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का अनावरण श्री रामानुजाचार्य की चल रही 1000 वीं जयंती समारोह, के 12-दिवसीय श्री रामानुज सहस्त्राबदी समारोहम का एक हिस्सा है|
प्रतिमा 'पंचलोहा' से बनी है, जो सोना, चांदी, तांबा, पीतल और ज़िंक:पांच धातुओं का संयोजन है।
थाईलैंड में ग्रेट बुद्ध प्रतिमा, जो 300 फीट ऊंची है ,के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई प्रतिमा है।
यह एक 54 फुट ऊंचे आधार भवन पर स्थापित है, जिसका नाम 'भद्रा वेदी' है।
Tags: International News
व्यावसायिक रूप से व्हेल का शिकार करने वाले तीन देशों में से एक,आइसलैंड ने व्हेल के मांस की मांग में तेज गिरावट के कारण 2024 से इसका शिकार बंद करने का फैसला किया है।
व्हेल के मांस के लिए आइसलैंड का सबसे बड़ा बाजार जापान था। 2019 में जापान ने व्हेल के व्यावसायिक शिकार को फिर से शुरू करने का फैसला किया, जिसके परिणामस्वरूप आइसलैंडिक उत्पादों की मांग जापान में बहुत ही कम हो गयी।
आइसलैंड, जापान और नॉर्वे दुनिया में केवल तीन देश हैं जो अभी भी पशु अधिकारों और पर्यावरण समूहों की आलोचना के बावजूद व्हेल के व्यावसायिक शिकार की अनुमति देते हैं।
आइसलैंड
यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक नॉर्डिक, यूरोपीय द्वीप देश है।
नॉर्डिक देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं
आइसलैंड की राजधानी: रेकजाविक
आइसलैंड की मुद्रा: आइसलैंडिक क्रोना
Tags: Sports News
4 फरवरी को चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग द्वारा बीजिंग में 24 वें शीतकालीन ओलंपिक 2022 के उद्घाटन के साथ, बीजिंग ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक्स की मेजबानी करने वाला दुनिया का एकमात्र शहर बन गया है।
इसने 29 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2008 की मेजबानी की थी।
उद्घाटन समारोह बीजिंग नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसे “बर्ड्स नेस्ट” भी कहा जाता है, जिसने 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की भी मेजबानी की थी।
उद्घाटन समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित विश्व के 22 नेताओं ने भाग लिया।
भारतीय ध्वजवाहक आरिफ खान थे| वो इस ओलिंपिक में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं और वे स्लैलम और जायंट स्लैलम प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।
याद रखने योग्य बिन्दु
यह 24वां शीतकालीन ओलंपिक खेल है |
23वां गेम 2018 में टोक्यो, जापान में आयोजित किया गया था।
25वें शीतकालीन खेल 2026 में मिलान और कॉर्टिना डी'एम्पेज़ो के इतालवी शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
बीजिंग ओलंपिक का शुभंकर: बिंग ड्वेन ड्वेन - बर्फ से बना एक पांडा है|
खेलों का आदर्श वाक्य: एक साथ एक साझा भविष्य के लिए
कुल भाग लेने वाले देश : 91
समापन समारोह का आयोजन 20 फरवरी 2022 को होगा।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds