Tags: Summits State News
कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय 9 और 10 सितंबर, 2022 को हैदराबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय खान मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य -
Tags: Economy/Finance State News
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए गर्मी के मौसम 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए 25 क्विंटल की मौजूदा खरीद सीमा में ढील दी है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
अतिरिक्त जानकारी -
मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) :
मध्य प्रदेश एक अग्रणी कृषि राज्य के रूप में :
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर
Tags: Defence Person in news International News
मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर आए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नई दिल्ली, मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजनाथ सिंह ,मंगोलिया और जापान के साथ भारत के सामरिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से 5 सितंबर 2022 से दोनों देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य -
मंगोलिया की यात्रा :
अतिरिक्त जानकारी -
भारत मंगोलिया संबंध :
मंगोलिया :
Tags: Person in news International News
96 वर्षीय ,यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एलिजाबेथ ट्रस को जो लोकप्रिय रूप से लिज़ ट्रस के रूप में जानी जाती हैं, को 6 सितंबर 2022 को यूनाइटेड किंगडम के 56 वें के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया ।
महत्वपूर्ण तथ्य -
अतिरिक्त जानकारी -
Tags: National Science and Technology
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा विकसित भारत की पहली इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए संक्रमण के खिलाफ प्राथमिक टीकाकरण के लिए 6 सितंबर 2022 को डीसीजीआई की मंजूरी मिली है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
अतिरिक्त जानकारी -
डीसीजीआई (भारत के औषधि महानियंत्रक) :
फुल फॉर्म :
डीसीजीआई/DGCI :- ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India)
Tags: Sports Person in news
भारत और उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपने आईपीएल और भारत के घरेलू करियर के अंत की पुष्टि करते हुए "क्रिकेट के सभी प्रारूपों" से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने 2020 में पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
महत्वपूर्ण तथ्य -
उनका अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन :
अतिरिक्त जानकारी -
आईपीएल प्रदर्शन :
Tags: State News
केरल राज्य में भारतीय शहर नीलांबुर और त्रिशूर यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हो गए हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य -
वैश्विक शहरों के समूह में बीजिंग, शंघाई, हैम्बर्ग, एथेंस, इंचियोन, ब्रिस्टल और डबलिन जैसे कुछ सबसे विकसित शहर भी शामिल हैं।
सूची में शामिल शहर अन्य शहरों के साथ विकास के लिए विचारों और समाधानों के आदान-प्रदान से काफी लाभान्वित होंगे।
घोषणा के अनुसार, 44 देशों के कुल 78 शहर यूनेस्को की इस सूची में शामिल हो गए हैं।
अतिरिक्त जानकारी -
नीलांबुर के बारे में :
नीलांबुर केरल का एक प्रमुख पारिस्थितिक पर्यटन स्थल है।
यह मुख्य रूप से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पैटर्न और शहरी और ग्रामीण आबादी के मिश्रण के रूप में जाना जाता है।
इसका उद्देश्य सामुदायिक स्वामित्व के माध्यम से सतत विकास, लैंगिक समानता, समावेशिता और लोकतंत्र को बढ़ावा देना है।
शहर का उद्देश्य रोजगार के अवसर और 'शून्य भूख' के संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य- 2 सुनिश्चित करना है।
त्रिशूर के बारे में :
इसे केरल राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है।
यह कुछ प्रसिद्ध शैक्षणिक और शोध संस्थानों के लिए भी एक प्रमुख गंतव्य है।
यह आभूषण उद्योग के लिए प्रसिद्द है।
त्रिशूर का लक्ष्य शिक्षा के समान पहुंच से संबंधित मुद्दों पर समाधान और विचार प्रदान करना होगा।
यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज :
यह एक अंतर्राष्ट्रीय नीतिगत नेटवर्क है जो वैश्विक मंच पर विचारों और नवाचारों को साझा करके अन्य शहरों के विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।
वारंगल भी यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़ में शामिल हुआ
तेलंगाना का दूसरा सबसे बड़ा शहर वारंगल भी यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हो गया
जुलाई 2021 में वारंगल के पास, मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित रुद्रेश्वर मंदिर (जिसे रामप्पा मंदिर के रूप में भी जाना जाता है) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में अंकित किया गया।
Tags: Summits Economics/Business State News
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 08 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु में "मंथन" का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वी.के सिंह (सेवानिवृत्त) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य -
मंथन का उद्देश्य :
अतिरिक्त जानकारी -
मंथन का विषय :
Tags: Economy/Finance State News
आगरा, मुरादाबाद और कानपुर के बाद अब यूपी का चौथा और पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क मिर्जापुर के चुनार में स्थापित होने जा रहा है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
आधारशिला किसने रखी ?
अतिरिक्त जानकारी -
इसका निर्माण कौन कर रहा है ?
क्षेत्र में व्यापार के लिए फायदेमंद :
Tags: Economy/Finance State News
भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लि. ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, कोलकाता, (एनसीएलटी) द्वारा शुरू की गई कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के माध्यम से दिवालिया गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंता समूह की 600 मेगावाट की झाबुआ पावर लिमिटेड थर्मल परियोजना का अधिग्रहण किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
अतिरिक्त जानकारी -
एनटीपीसी :
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: गुरदीप सिंह
Tags: Summits
दो दिवसीय (5-6 सितंबर 2022) क्वाड वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 6 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में संपन्न हुई।
ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा की, एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के लिए अपने दृष्टिकोण की पुष्टि की।
महत्वपूर्ण तथ्य -
क्वाड (QUAD) :
फुल फॉर्म :
क्वाड (QUAD) :- क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलाग (चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता)
Tags: Economy/Finance
भारतीय चाय बोर्ड , कोलकाता के अनुसार, जनवरी से जून 2022 के पहले छह महीनों के दौरान चाय का कुल निर्यात बढ़कर 96.89 मिलियन किलोग्राम हो गया है , जबकि पिछली अवधि में यह 86.46 मिलियन किलोग्राम था।
रुपये के संदर्भ में निर्यात का कुल मूल्य मौजूदा पहली छमाही में बढ़कर 2,532.67 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली समान अवधि में यह 2306.77 करोड़ रुपये था।
महत्वपूर्ण तथ्य -
भारत के लिए प्रमुख निर्यात बाजार :
भारत के लिए सबसे बड़ा निर्यात बाजार अभी भी स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल (सीआईएस) है। सीआईएस, 9 देशों का समूह है जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा थे। इसमें आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण चालू वर्ष के पहले छह महीनों में सीआईएस देशों को चाय के निर्यात में गिरावट आई है। यह 2021 की पिछली अवधि में 21.04 मिलियन किलोग्राम के मुकाबले मौजूदा छह महीनों के दौरान घटकर 20.58 मिलियन किलोग्राम हो गया है।
देशानुसार :
देश के हिसाब से, भारतीय चाय का सबसे बड़ा निर्यात बाजार संयुक्त अरब अमीरात (यूईए) है । इसने मौजूदा पहले छह महीनों के दौरान 15.86 मिलियन किलोग्राम का आयात किया, जबकि पिछली समान अवधि में यह 6.76 मिलियन किलोग्राम था।
दूसरे स्थान पर रूस, 14.76 मिलियन किलोग्राम के आयात के साथ था।
तीसरे स्थान पर ईरान था, जो मौजूदा पहली छमाही में 11.43 मिलियन किलोग्राम के आयात के साथ था, जबकि पिछली अवधि में यह 10.04 मिलियन किलोग्राम था।
अतिरिक्त जानकारी -
दुनिया में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक (2021 में ) :
चीन के बाद भारत दुनिया में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन भारत दुनिया में चाय का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है।
विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक केन्या (वैश्विक निर्यात का 28%) है जिसके बाद
चीन(19%), श्रीलंका(14%) और भारत(11%) है।
Tags: Economy/Finance
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 5 सितंबर 2022 को एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि उसने भुगतान करने वाली प्रमुख कंपनी पेयू ((PayU) के $4.7 बिलियन (लगभग 34,400 करोड़ रुपये) के ऑनलाइन भुगतान फर्म बिलडेस्क के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
अतिरिक्त जानकारी -
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) :
मुख्यालय - नई दिल्ली
वर्तमान अध्यक्ष - अशोक कुमार गुप्ता
Tags: National National News
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, निवारक हिरासत में 1.1 लाख से अधिक लोगों के साथ, 2021 में एक साल पहले की तुलना में निवारक निरोध में 23.7% से अधिक की वृद्धि देखी गई।
महत्वपूर्ण तथ्य -
इनमें से 483 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में थे।
निवारक हिरासत में रखे गए कुल 24,500 से अधिक लोग या तो हिरासत में थे या पिछले साल के अंत तक भी हिरासत में थे।
एनसीआरबी की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में कुल 67,084 लोगों को निवारक उपाय के रूप में हिरासत में लिया गया था।
हिरासत में रखे गए व्यक्तियों की संख्या 2017 से लगातार बढ़ रही है।
यह संख्या 2018 में 98,700 से अधिक और 2019 में 1.06 लाख से अधिक है और 2020 में 89,405 है।
2021 से संबंधित आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 1,10,683 लोगों को निवारक नजरबंदी के तहत रखा गया था।
अतिरिक्त जानकारी -
निवारक निरोध :
यह राज्य के अधीन एक सांविधिक शक्ति है, जिसके तहत राज्य किसी व्यक्ति को कोई संभावित अपराध करने से रोकने के लिये हिरासत में ले सकता है।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 22 गिरफ्तार या हिरासत (निरोध) में लिए गए व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।
हिरासत दो प्रकार का होता है- दंडात्मक और निवारक।
दंडात्मक निरोध के अंतर्गत किसी व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए अपराध के लिए अदालत में मुकदमे और दोषसिद्धि के बाद दंडित किया जाता है।
निवारक निरोध के अंतर्गत किसी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे और अदालत द्वारा दोषसिद्धि के हिरासत में लिया जाता है।
Tags: Economy/Finance Person in news
भारत सरकार के स्वामित्व वाली शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि बिनेश कुमार त्यागी ने इसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार संभाला है।
बिनेश कुमार त्यागी 7 जनवरी, 2021 से कंपनी में निदेशक (एल एंड पीएस) के रूप में लाइनर और यात्री सेवा प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे।
महत्वपूर्ण तथ्य -
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया :
अतिरिक्त जानकारी -
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
Tags: National National News
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई में सर्वोच्च न्यायालय की एक क्षेत्रीय पीठ की स्थापना के लिए पुनः अनुरोध किया है और तमिल को मद्रास उच्च न्यायालय में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
निवर्तमान उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने मामलों के त्वरित निपटान के लिए सुप्रीम कोर्ट को चार क्षेत्रीय पीठों में विभाजित करने का सुझाव दिया था।
उन्होंने न्यायाधीशों की नियुक्ति में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व पर भी जोर दिया।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग पर कहा है कि दिल्ली के बाहर ऐसी बेंचों की कोई आवश्यकता नहीं है।
अतिरिक्त जानकारी -
सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में क्यों स्थित है ?
भारत के संविधान के अनुच्छेद 130 में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में या ऐसे अन्य स्थान या स्थानों पर बैठेगा, जैसा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति के अनुमोदन से, समय-समय पर, नियुक्त करें।
इसका अर्थ है कि कानून भारत के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रपति की सहमति से कई स्थानों पर सर्वोच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने की अनुमति देता है।
विधि आयोग ने अपनी 229वीं रिपोर्ट में नई दिल्ली में न्यायालय की एक संविधान पीठ और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चार अन्य पीठ स्थापित करने का सुझाव दिया था।
Tags: National National News
नीति आयोग और जर्मन संघीय आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय (बीएमजेड) ने 5 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास सहयोग की नीति-बीएमजेड वार्ता का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य -
वार्ता में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मार्ग निर्धारित किया गया।
एजेंडा 2030 के लक्ष्यों के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने के मुद्दे पर विशेष रूप से वार्ता की गई।
यह सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित था - सतत विकास लक्ष्य, जलवायु कार्रवाई, ऊर्जा संक्रमण, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां और कृषि-पारिस्थितिकी।
चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत में प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए आपसी जुड़ाव को गहरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि भारत-जर्मनी साझेदारी इस जटिल दुनिया में सफलता का एक उदाहरण है।
यह संवाद दोनों देशों को सतत विकास लक्ष्यों में जलवायु कार्रवाई को शामिल करने की अपनी - अपनी क्षमता का एहसास कराने में मदद करेगा।
Tags: International Relations International News
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने 6 सितंबर को दिल्ली में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट -1 का संयुक्त रूप से अनावरण किया।
महत्वपूर्ण तथ्य -
परियोजना का निर्माण भारत की रियायती वित्तपोषण योजना के तहत किया जा रहा है।
यह बांग्लादेश के राष्ट्रीय ग्रिड में 1320 मेगावाट की वृद्धि करेगा।
मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई अक्टूबर की शुरुआत में वाणिज्यिक परिचालन में आ जाएगी।
बिजली संयंत्र की यूनिट-II, जिसे रामपाल कोयले से चलने वाली बिजली परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, के अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
भारत-बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता :
नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और हसीना के नेतृत्व में भारत-बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई।
बांग्लादेश के प्रधान मंत्री दो देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
अतिरिक्त जानकारी -
वार्ता का एजेंडा :
दोनों देशों के बीच बातचीत के एजेंडे में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार और निवेश, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा, विकास साझेदारी और क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामले शामिल थे।
भारत और बांग्लादेश के बीच सात समझौता ज्ञापन :
कुशियारा नदी के जल बंटवारे पर अंतरिम द्विपक्षीय समझौता
वैज्ञानिक सहयोग पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारत और बांग्लादेश वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (बीसीएसआईआर) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल और बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
रेल मंत्रालय ने बांग्लादेश रेलवे के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत भारतीय प्रशिक्षण संस्थानों में बांग्लादेश रेलवे के कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा
बांग्लादेश रेलवे को आईटी समाधान प्रदान करने में सहयोग करने के लिए दोनों देशों के मंत्रालयों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
बांग्लादेश टेलीविजन और प्रसार भारती के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक और अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन
भारत - बांग्लादेश :
बांग्लादेश और भारत चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।
भारत के पांच राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल बांग्लादेश की सीमा को स्पर्श करते हैं।
2015 में भूमि सीमा समझौते के ऐतिहासिक प्रोटोकॉल के अनुसमर्थन के साथ दोनों पक्षों के बीच भूमि सीमा को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।
भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन का सबसे बड़ा हिस्सा बांग्लादेश का है।
2021-22 में, बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।
पिछले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 9 अरब से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है।
Tags: National National News
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने 6 सितंबर को राष्ट्रीय सहकारिता नीति दस्तावेज का मसौदा तैयार करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की समिति के गठन की घोषणा की।
महत्वपूर्ण तथ्य -
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की इस समिति में देश के सभी हिस्सों से 47 सदस्य शामिल हैं।
समिति में सहकारी क्षेत्र के विशेषज्ञ, राष्ट्रीय, राज्य और जिला सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, सचिव सहकारिता और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार शामिल हैं।
अतिरिक्त जानकारी -
राष्ट्रीय सहकारिता नीति :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सहकार से समृद्धि' के विजन को साकार करने के लिए नई राष्ट्रीय सहयोग नीति तैयार की जा रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि पैक्स (PACS) से ऊपर की सहकारी संस्थाओं के लिए एक समग्र दृष्टिकोण बनाने के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय सहकारिता नीति तैयार की जाएगी।
नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति दस्तावेज का निर्माण नए सहकारिता मंत्रालय को दिये गए अधिदेश को पूरा करने की दृष्टि से किया जा रहा है।
सहकारिता पर मौजूदा राष्ट्रीय नीति 2002 में तैयार की गई थी.
इसका उद्देश्य सहकारी समितियों के सर्वांगीण विकास को सुगम बनाने और उन्हें आवश्यक सहायता, प्रोत्साहन और सहायता प्रदान करना था.
नई नीति के उद्देश्य :
‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना को साकार करना
देश में सहकारी आंदोलन को सशक्तश बनाना और जमीनी स्तर पर इसकी पहुंच को मजबूत करना
सहकारिता आधारित आर्थिक विकास मॉडल का संवर्धन करना
सहकारिता क्षेत्र को उसकी क्षमता हासिल करने में सहायक नीतिगत, कानूनी व संस्थागत अवसंरचना का निर्माण करना
Tags: Awards Person in news
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को 5 सितंबर को काठमांडू में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य -
नेपाल की राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास 'शीतल निवास' में एक विशेष समारोह में जनरल पांडे को उनकी हिमालयी देशों की यात्रा के दौरान सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उन्हें तलवार और स्क्रॉल भी भेंट किया गया।
यह प्रथा एक दूसरे के देश के सेना प्रमुखों को मानद उपाधि से सम्मानित करने की सात दशक पुरानी परंपरा का पालन करती है।
कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे जिन्हें 1950 में इस उपाधि से नवाजा गया था।
नवंबर 2021 में, नेपाली सेना के प्रमुख, जनरल प्रभु राम शर्मा को भी नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारतीय सेना का मानद जनरल बनाया गया था।
भारत सरकार की ओर से, जनरल मनोज पांडे ने हल्के वाहनों के साथ नेपाली सेना को प्रशिक्षण उपकरण प्रदान किए जो नेपाली सेना के जवानों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
जनरल मनोज पांडे नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए 4 सितंबर को काठमांडू पहुंचे।
Tags: Sports Sports News
सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट आज 6 सितंबर की शाम को नई दिल्ली में शुरू हुआ।
महत्वपूर्ण तथ्य -
टूर्नामेंट के 61वें संस्करण का आयोजन 13 अक्टूबर तक दिल्ली के चार स्थानों पर किया जाएगा।
टूर्नामेंट का पहला मैच एनसीसी बनाम चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है।
टूर्नामेंट के मैच डॉ बीआर अंबेडकर स्टेडियम, तेजस फुटबॉल ग्राउंड, सुब्रतो पार्क और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे।
कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से इसका आयोजन नहीं हुआ है।
टूर्नामेंट का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा जिसमें सब जूनियर लड़के (अंडर-14), जूनियर लड़कियां (अंडर-17) और जूनियर लड़कों (अंडर-17) की स्पर्धाएं शामिल हैं।
तीनों वर्ग में कुल मिलाकर 92 टीम हिस्सा लेंगी जिसमें जूनियर लड़कों के वर्ग में बांग्लादेश की एक टीम के रूप में अंतरराष्ट्रीय टीम भी भाग लेगी।
अतिरिक्त जानकारी -
सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट :
यह एक वार्षिक स्कूल का फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसका उद्घाटन 1960 में पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी द्वारा किया गया था।
यह सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी (एसएमएसईएस) और भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित किया जाता है।
यह श्याम थापा और भाईचुंग भूटिया जैसे कई पूर्व भारतीय फुटबॉल दिग्गजों की उपलब्धियों का आधार रहा है।
रिवाल्डो, रॉबर्टो कार्लोस (दोनों 2016 में) और पेले (2015) जैसे अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों ने इसके पूर्व के संस्करणों में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई है।
टूर्नामेंट का पुरस्कार :
टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 23 लाख रुपए से अधिक है।
इसके अलावा प्रख्यात फुटबॉलरों की एक चयन समिति छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए प्रत्येक श्रेणी में 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करेगी।
चयनित सभी खिलाड़ियों को जूनियर बॉयज और जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में 25000 रुपए और सब-जूनियर बॉयज कैटेगरी के लिए 15000 रुपए की स्कॉलरशिप (एकमुश्त अनुदान) से सम्मानित किया जाएगा।
⇐ Go Back to change the mobile no.
Didn't receive OTP? Resend OTP -OR- Voice call Call Again/Resend OTP in 30 Seconds