DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Feb. 9, 2022

प्रवीण कुमार सोबती "भीम" नहीं रहे

Tags: Person in news

प्रसिद्ध एथलीट और टीवी अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 8 फरवरी 2022 को 

74 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया।

एक एथलीट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले प्रवीण कुमार ने 1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा के टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में "भीम" के चरित्र के माध्यम से  प्रसिद्धि प्राप्त की।

  • जब उन्होंने किंग्स्टन, जमैका में 1966 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता, तब प्रवीन कुमार सोबती मिल्खा सिंह के बाद कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बने।

  •  उन्होंने बैंकॉक,थाईलैंड में आयोजित 1966 के एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक भी जीता। 

  • सोबती ने 1970 बैंकाक और 1974 तेहरान में एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता  ।

  • उन्होंने मैक्सिको सिटी 1968 ओलंपिक और म्यूनिख 1972 ओलंपिक में भी भाग लिया।

मनोज आहूजा होंगे नए कृषि सचिव

Tags: Person in news


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मनोज आहूजा की नए कृषि सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी  है।

वर्तमान में वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष हैं और वह अप्रैल 2022 में पद संभालेंगे।

समिति ने  अन्य  नियुक्तियों  को भी मंजूरी दी :

  • श्री एस. किशोर : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के नए अध्यक्ष होंगे  ।
  • श्रीमती आरती आहूजा:  रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग में  नए सचिव  होंगे।
  • श्री संजय मल्होत्रा : वित्तीय सेवा विभाग के नए सचिव  होंगे।

परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण, भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण सचिव 

  • वित्त सचिव: टी.वी.सोमनाथन
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन श्रृंगला
  • गृह सचिव : अजय कुमार भल्ला
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार

गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Tags: Person in news


  • अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ कर  एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 88.5 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की 87.9 बिलियन डॉलर थी।
  • गौतम अडानी ने 1968 में कंपनी की स्थापना की और कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के साथ शुरुआत की। अब कंपनी बंदरगाहों, हवाई अड्डों, कोयला खनन, बिजली क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा और रक्षा के कारोबार में लगी हुई है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस की भारत यात्रा

Tags: International News


श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस 6 से 8 फरवरी 2022 तक भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे। 

पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारतीय यात्रा थी। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर ,भारतीय विदेश सचिव श्री हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल से मुलाकात की।

दोनों देश मछुवारो की समस्या को सुलझाने के लिए  "मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह" की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए।

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को इस साल भारत ने मदद प्रदान  की है।

वे  इस प्रकार हैं  :

  • भारत ने श्रीलंका को $400 मिलियन की मुद्रा विनिमय सुविधा प्रदान की है।

  • भारत ने श्रीलंका द्वारा $500 मिलियन के ऋण चुकौती को टाल दिया है,

  • भारत ने  ईंधन आयात के लिए $500 मिलियन के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान किया है और एक और $ 1 बिलियन पर  वर्तमान में बातचीत  हों रही है ।

पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने 100वीं टेक्सटाइल एक्सप्रेस का संचालन किया

Tags: National News


पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में चलथन (सूरत क्षेत्र) से दक्षिण-पूर्वी रेलवे के संकरैल (खड़गपुर डिवीजन) के लिए 100 वीं टेक्सटाइल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई।

  • प्रथम टेक्सटाइल एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर 2021 को केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन जरदोश द्वारा उधना (सूरत) से बिहार में पटना के पास दानापुर और मुजफ्फरपुर के पास राम दयालू नगर के लिए आरंभ की गई थी।

  • टेक्सटाइल एक्सप्रेस ट्रेनें भारतीय रेलवे की विशेष मालगाड़ियाँ हैं, जिन्हें सूरत, गुजरात से भारत के विभिन्न हिस्सों में वस्त्र सामग्री ले जाने के लिए आरंभ किया गया था।

  • इसे सूरत के टेक्सटाइल हब से देशों के विभिन्न हिस्सों में कपड़ा सामग्री का किफायती परिवहन प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था। रेलवे के माध्यम से माल का परिवहन सड़क क्षेत्र की तुलना में अधिक किफायती होता है।


गुजरात शहर सूरत अपने वस्त्र उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। इसे विश्व के डायमंड सिटी के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि विश्व का लगभग 90% रफ डायमंड का कटिंग और पॉलिशिंग किया जाता है।

रेलवे की अन्य विशेष ट्रेन

भारतीय रेलवे ने फल-सब्जियाँ, माँस, मुर्गी पालन, मत्स्य और डेयरी उत्पादों जैसे शीघ्र खराब होने वाली कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए एक विशेष किसान ट्रेन भी शुरू किया है | 

  • पहली किसान ट्रेन 7 अगस्त 2020 को देवलाली (महाराष्ट्र) से दानापुर (बिहार) के लिए शुरू की गई थी।

  • 100वीं किसान रेल 28 दिसंबर 2020 को संगोला (महाराष्ट्र) से शालीमार (पश्चिम बंगाल) तक चलाई गई थी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -