17वां प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित किया जाएगा

Tags: National National News


विदेश मंत्रालय के अनुसार 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 2023 अगले साल जनवरी में इंदौर में आयोजित किया जाएगा।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सचिव, कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन, औसाफ सईद और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया।

प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में :

  • 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के उपलक्ष्य में इस दिन को भारतीय प्रवासी दिवस के रूप में चुना गया था।

  • महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।

  • भारत में 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

  • वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। 

  • 16वाँ प्रवासी दिवस सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसका विषय था "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"।

  • यह दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को दर्शाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search