1901 के बाद से 2021 भारत में 5वां सबसे गर्म वर्ष था: आईएमडी

Tags: National News

1901 से देेश में राष्ट्रव्यापी रिकॉर्ड रखना शुरू होने के बाद से वर्ष 2021 भारत में पांचवां सबसे गर्म वर्ष था।  यह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की  ''2021 के दौरान भारत की जलवायु'' रिपोर्ट मेंं प्रकाशित हुई है।


  • रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि देश ने पिछले साल चरम मौसम की घटनाओं के कारण 1,750 लोगों की जान जाने की सूचना दी थी, जिसमें महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रतिकूल रूप से प्रभावित राज्य था जिसमें 350 मौतों को सूचित किया गया था ।
  • मौसम की चरम घटनाओं में, बिजली गिरने और गरज के कारण सबसे अधिक 787 लोगों की जान गई, उसके बाद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों ने अपना जीवन गंवाया।
  • वार्मिंग की घटनाओं के बारे में रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में 15 सबसे गर्म वर्षों में से 11 हाल के पंद्रह वर्षों (2007-2021) के दौरान थे, जिसमें सबसे अधिक वार्मिंग 2016 के दौरान देखी जा रही थी जब यह 1981-2010 की अवधि के आधार पर लंबी अवधि के औसत (एलपीए) से 0.71 डिग्री ऊपर था ।
  • पिछले साल के अपेक्षाकृत कम सर्द जाड़े का मौसम मुख्य रूप से समग्र उच्च औसत वार्षिक तापमान के लिए जिम्मेदार हैं।
  • देश में 1901-2021 के दौरान वार्षिक औसत तापमान के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि की प्रवृत्ति और न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत कम वृद्धि की प्रवृत्ति के साथ प्रति 100 वर्षों में 0.63 डिग्री की वृद्धि की प्रवृत्ति दिखाई गई है| 
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की टिप्पणियों के अनुसार भारत का औसत सतह का तापमान वैश्विक औसत सतह के तापमानं में वृद्धि के साथ समकालिक(sync) प्रतीत होता है, जिसमें कहा गया है कि वैश्विक औसत सतह का तापमान 1850-1900 पूर्व औद्योगिक औसत से लगभग 1.08 ±0.13 डिग्री अधिक था ।
  • जहां तक वर्षा का संबंध है, पूरे देश में 2021 की वार्षिक वर्षा 1961-2010 की अवधि के आधार पर इसके एलपीए का 105 प्रतिशत थी। पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की वर्षा सामान्य थी जबकि पूर्वोत्तर/मानसून के बाद (अक्टूबर-दिसंबर) के मौसम की वर्षा सामान्य से ऊपर थी ।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 147 वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को केंद्र ने चार नए डॉप्लर मौसम रडार, का संचालन मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और लेह (भारत में उच्चतम ऊंचाई वाले रडार) इन शहरों/क्षेत्र में मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए शुरू किया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search