आकांक्षी जिलों में 4G मोबाइल सेवाएँ

Tags: Government Schemes

आकांक्षी जिलों में 4G मोबाइल सेवाएँ

खबरों में क्यों?

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के आकांक्षी जिलों के 7287 अछूते गाँवों में 4,779 मोबाइल टावर लगाकर 4G मोबाइल सेवाएँ उपलब्ध कराने की योजना को मंज़ूरी दे दी है।
  • परियोजना का उद्देश्य क्या है?
  • उपर्युक्त परियोजना का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से ऐसे सभी गाँवों में मोबाइल कवरेज प्रदान करना है। 31.10.2024 तक, 3,352 गाँवों को कवर करते हुए 2,177 मोबाइल टावर चालू किए जा चुके हैं।

आकांक्षी जिलों के बारे में:

  • आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) भारत सरकार द्वारा देश के कुछ सबसे अविकसित जिलों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक पहल है।
  • कार्यक्रम का लक्ष्य सहयोग, अभिसरण और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से इन जिलों को बदलना है I
  • एडीपी जनवरी 2018 में शुरू किया गया था
  • कार्यक्रम नेशुरुआत में 27 राज्यों में 112 एडी की पहचानकी I
  • कार्यक्रम मुख्य रूप से राज्यों द्वारा संचालित है, जो प्रत्येक जिले की ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं और तत्काल सुधार को प्राथमिकता देते हैं I

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search