चौथी भारत-मोजाम्बिक संयुक्त रक्षा कार्य समूह की बैठक

Tags: International Relations International News

भारत-मोजाम्बिक संयुक्त रक्षा कार्य समूह की चौथी बैठक 25 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

खबर का अवलोकन 

  • बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और मोज़ाम्बिक के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव कासिमिरो ऑगस्टो मुइयो ने की।

  • दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधों को गहरा करने की दृष्टि से सैन्य प्रशिक्षण, अभ्यास, चिकित्सा और क्षमता निर्माण सहित व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

  • भारतीय पक्ष ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमताओं पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

  • मोजाम्बिक पक्ष ने रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ  अलग से बातचीत की।

  • भारतीय पक्ष ने मोजाम्बिक को मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

मोजाम्बिक के बारे में

  • मोज़ाम्बिक एक मध्य अफ्रीकी देश है।

  • भारत ने मिशन सागर के तहत खाद्य और रक्षा उपकरण भेजे हैं।

  • इसे मोजाम्बिक के पोर्ट मापुटो में डिलीवर किया गया।

  • राजधानी: मापुटो

  • राष्ट्रपति: फिलिप न्यासी

  • प्रधान मंत्री: कार्लोस एगोस्टिन्हो डो रोसारियो

  • मुद्रा: मोज़ाम्बिकन मेटिकल (MZN)

  • भारतीय, मोज़ाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास - भारत-मोज़ाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT TRILAT)।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search