जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन

Tags: International News

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की शुरुआत 21 मई 2023 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में की गई। 

खबर का अवलोकन: 

  • दस दिवसीय इस 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन 21 से 30 मई 2023 तक किया जा रहा है।
  • इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा किया जा रहा है।
  • यह डब्लूएचओ के सभी सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों के लिए एक साथ आने और विश्व में लोगों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है।
  • भारत की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने जी20 की अध्यक्षता में भारत की प्रगति के साथ-साथ डिजिटल हेल्थ और पारंपरिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के प्रयास की प्रशंसा की।
  • 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की थीम : डब्लूएचओ एट 75: सेविंग लाईब्स, ड्राइविंग हेल्थ फॉर ऑल। 

विश्व स्वास्थ्य सभा: 

  • विश्व स्वास्थ्य सभा, डब्लूएचओ की निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करती है।
  • इसके प्राथमिक कार्यों में संगठन के संचालन के प्रमुख पहलू शामिल हैं।
  • इनमें ऐसी नीतियां निर्धारित की जाती है जो वैश्विक स्वास्थ्य पहलों का मार्गदर्शन करती हैं। इसके साथ ही यह महानिदेशक की नियुक्ति भी करती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ): 

  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और यह अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है।
  • स्थापना : 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य : 194 देश 
  • डब्लूएचओ ने 7 अप्रैल, 1948 से कार्य आरंभ किया।
  • प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • डब्लूएचओ के 150 देशों में कार्यालय के साथ ही इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search