Current Affairs search results for: "India to invite Bangladesh and other friendly as guest country during its G-20 presidency"
By admin: Sept. 24, 2022

1. भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने जी20 की तैयारियों की समीक्षा के लिए अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की

Tags: Summits Person in news


भारत के जी 20  शेरपा अमिताभ कांत ने 24 सितंबर 2022 को भारत के आगामी जी20 अध्यक्षता के तहत सभी कार्य समूहों के अध्यक्षों के साथ एक अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की और इसके लिए तैयारियों के वास्तविक और तार्किक पहलुओं पर चर्चा की।

इस साल, जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इंडोनेशिया द्वारा नवंबर के महीने में बाली में की जाएगी। भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20  की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

जी 20 शेरपा और उसका काम

भारत सरकार ने इस साल जुलाई में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को जी-20 का शेरपा नियुक्त किया था। वह भारत द्वारा आयोजित होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन की शेरपा ट्रैक बैठकों के संचालन और समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।

जी-20 का अध्यक्षहोने के कारण  ,भारत वर्ष के लिए जी-20 का एजेंडा तय करेगा, विषयों की पहचान करेगा और उन  क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा जिस पे चर्चा होने है तथा भारत को  परिणाम दस्तावेजों पर भी  काम  करना होगा । इस के लिए जी20 प्रक्रिया को शेरपा ट्रैक और फाइनेंस ट्रैक में विभाजित किया गया है।

शेरपा ट्रैक

शेरपा ट्रैक के तहत रोजगार, स्वास्थ्य, डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और उद्योग, पर्यावरण और जलवायु, ऊर्जा, भ्रष्टाचार विरोधी, कृषि, पर्यटन, संस्कृति,आर्थिक विकास, शिक्षा , महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्रों में लगभग 100 आधिकारिक बैठकें आयोजित होने की उम्मीद है। ।

वित्त ट्रैक

वित्त ट्रैक के तहत, लगभग 40 बैठकें आयोजित होने की उम्मीद है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला, वित्तीय समावेशन और टिकाऊ वित्त, बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण, जलवायु वित्त और कर मामलों के क्षेत्र शामिल हैं।

जी20 , 19 देशों और यूरोपीय संघ का समूह है।

By admin: Sept. 18, 2022

2. हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

Tags: place in news National State News


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 18 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के तीन दिवसीय (18-20 सितंबर) राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी मुख्य अतिथि थे।
  • धर्मशाला में सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री और पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े अन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं।
  • भारत,1 दिसंबर, 2022 से  30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी -20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा । इस बैठक में  जी -20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के पर्यटन संबंधी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
  • भारत के प्रभावशाली समूह की साल भर चलने वाली अध्यक्षता के दौरान 200 से अधिक जी -20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है, जिसका समापन अगले साल 9 और 10 सितंबर को वार्षिक शिखर सम्मेलन के साथ होगा।


By admin: Sept. 14, 2022

3. भूपेंद्र यादव ने जी20 श्रम मंत्री बैठक में श्रमिकों की दशा सुधारने की वकालत की

Tags: place in news Summits International News


केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंडोनेशिया के बाली में जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। जी-20श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक 13-14 सितंबर 2022 को हुई थी।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने एक मजबूत और लचीला आर्थिक सुधार के लिए श्रमिकों की रोजगार की स्थिति में सुधार पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • इंडोनेशिया वर्तमान में जी-20 समूह का अध्यक्ष है और यह 15-16 नवंबर 2022 को बालीइंडोनेशिया में जी-20 शिखर बैठक की मेजबानी करेगा।
  • भारत, बाली शिखर सम्मेलन में, इंडोनेशिया से, जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा।
  • जी -20, या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए जैसे  19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 


By admin: Sept. 13, 2022

4. भारत अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान बांग्लादेश और अन्य मित्र देशों को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करेगा

Tags: National Summits


13 सितंबर 2022 को विदेश मंत्रालय ने कहा कि 09 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में अतिथि देशों के रूप में जी-20 शिखर सम्मेलन में कई मित्र देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित करेगा। ।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

अतिथि देश :

  • भारत ,अतिथि देशों के रूप में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित करेगा।

आमंत्रित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन :

  • भारत संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), वित्तीय स्थिरता बोर्ड, अफ्रीकी संघ के प्रमुख, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान), अफ्रीकी संघ विकास एजेंसी,  सीडीआरआई (आपदा लचीला बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन) और एडीबी  (एशियाई विकास बैंक) को आमंत्रित करेगा ।
  • जी -20, या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए जैसे  19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 

Date Wise Search