Current Affairs search results for: "Neeraj Chopra became first Indian to win prestigious Zurich diamond league Final 2022 in Switzerland"
By admin: Dec. 16, 2022

1. 2022 में सबसे ज्यादा लिखे जाने वाले एथलीट, नीरज चोपड़ा

Tags: Sports Person in news

Neeraj Chopra becomes the most written-about athlete in 2022

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताभाला फ़ेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा, 2022 में विश्व में ट्रैक एंड फील्ड क्षेत्र में सबसे ज्यादा लिखे जाने वाले एथलीट बन गए हैं ।  विश्व एथलेटिक्स शासी निकाय,विश्व एथलेटिक्स ने 16 दिसंबर 2022 को मीडिया विश्लेषण कंपनी यूनिसेप्टा द्वारा एकत्र किए गए डेटा को उद्धृत करते हुए कहाँ की कई वर्षो के बाद किसी एथलीट ने जमैका के दिग्गज उसियन बोल्ट को शीर्ष सूचि से विस्थापित किया है ।

विश्व एथलेटिक्स  के अनुसार 2022  में नीरज के बारे में 812 लेख लिखे गए थे, उसके बाद ओलंपिक चैंपियन एलेन थॉम्पसन-हेराह (751 लेख), 100 मीटर विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698 लेख) और 200 मीटर विश्व चैंपियन शेरिका जैक्सन (679 लेख) थीं । तीनों महिला एथलीट जमैका की हैं।

नीरज चोपड़ा के लिए 2022 बहुत ही  सफल रहा। उन्होंने ओरेगन के यूजीन में विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता।  2003 में महिलाओं की लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज के कांस्य पदक के बाद विश्व पदक जीतने वालेवे केवल दूसरे भारतीय हैं ।

नीरज चोपड़ा इस साल डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बने।


By admin: Sept. 9, 2022

2. नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बने

Tags: Sports Sports News


ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा ने 8 सितंबर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

  • उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंककर चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पीछे छोड़ा। 

  • नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी।

  • नीरज ने तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.60 मीटर फेंकी।

  • जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।

  • नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था।

  • स्टॉकहोम में नीरज ने 89.94 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन वह केवल रजत पदक ही जीत पाए थे। 

  • लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

Date Wise Search