टाइम पत्रिका की 2022 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में अहमदाबाद और केरल

Tags: International News

भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर, अहमदाबाद और केरल को टाइम पत्रिका द्वारा "2022 के विश्व के 50 महानतम स्थानों" की सूची में शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के इन दोनों स्थानों को ‘घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों’ के रूप में चुना गया है.

  • टाइम पत्रिका ने केरल को शानदार समुद्र तटों और हरे-भरे बैकवाटर, मंदिरों और महलों के साथ भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक के रूप में वर्णित किया।

  • टाइम पत्रिका ने अहमदाबाद को एक ऐसा शहर बताया है जो 'प्राचीन स्थलों और समकालीन नवाचारों का प्रतिनिधित्व करता है' जो इसे 'सांस्कृतिक पर्यटन के लिए मक्का' बनाता है।

  • साबरमती नदी के तट पर स्थित गांधी आश्रम, गुजरात साइंस सिटी और नवरात्रि उत्सव का टाइम पत्रिका में विशेष उल्लेख किया गया है।

  • अहमदाबाद और केरल के अलावा, दुनिया के अन्य शहर जो शीर्ष 50 की सूची में शामिल हैं, उनमें सियोल, बाली में बुहान, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ शामिल हैं।

टाइम पत्रिका के बारे में

  • इसकी स्थापना 1923 में हुई है।

  • करंट अफेयर्स, राजनीति, व्यवसाय, स्वास्थ्य, विज्ञान और मनोरंजन में जो हो रहा है, उसके लिए यह सबसे आधिकारिक और सूचनात्मक मार्गदर्शक रहा है।

  • यह न्यूयॉर्क से प्रकाशित होने वाली पत्रिका है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search