आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया जाएगा

Tags: Awards


सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 27 सितंबर को घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह पुरस्कार नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

  • आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।

  • एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने दिल देके देखो में मुख्य नायिका के रूप में अपनी  करियर की शुरुआत की और 95 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

  • उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।

  • उन्हें 1992 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

  • उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

52वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए फिल्म उद्योग के पांच सदस्यों का चयन

  1. आशा भोसले

  2. हेमा मालिनी

  3. पूनम ढिल्लों

  4. टी. एस. नागभरण

  5. उदित नारायण

दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बारे में

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।

  • 2019 में रजनीकांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • यह पुरस्कार दादासाहेब फाल्के की याद में दिया जाता है, जिन्हें 'भारतीय सिनेमा का जनक' माना जाता है।

  • उन्होंने पहली हिंदी फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz