एशियाई क्रिकेट परिषद ने महिला एशिया कप 2022 के आठवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की

Tags: Sports


एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने 21 सितंबर 2022 को ट्विटर पर महिला एशिया कप 2022 के आठवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की।

एशिया कप बांग्लादेश में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक खेला जाएगा।

बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात से कुल सात टीमें इसमें भाग लेंगे जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल 13 अक्टूबर को और खिताबी भिड़ंत 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2012 से टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

पहला एशिया महिला कप 2004 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था जिसे भारत ने जीता था।

बांग्लादेश ने पिछला 2018 एशिया कप जीता था और 2020 संस्करण को कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया था।

भारत ने सर्वाधिक 6 बार टूर्नामेंट जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य - 

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) :

  • इसकी स्थापना 1983 में एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • एशिया के सभी टेस्ट खेलने वाले देश इसके सदस्य हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश।
  • मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
  • अध्यक्ष: जय शाह

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz