भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news State News

Bhupendra Patel sworn-in as Gujarat CM

भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर को गांधीनगर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

  • पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

  • भाजपा ने 2022 के चुनाव में शानदार और लगातार 7वीं जीत के साथ गुजरात में इतिहास रचा। 

  • अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, पटेल ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,91,000 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

  • भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटें जीतीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है।

  • विपक्षी कांग्रेस केवल 17 सीटें जीत सकी जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।

  • तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में एक सीट जीती।

  • 2017 के पिछले विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस ने 77 सीटें जीती और एनसीपी, बीटीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने क्रमशः 1, 2 और 3 सीटें हासिल कीं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search