बिक्रम केशरी अरुख ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

Tags: State News

बीजू जनता दल (बीजद) के छह बार के विधायक बिक्रम केशरी अरुख को निर्विरोध ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

  • उन्हें ओडिशा विधानसभा के 21वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

  • अरुखा ने 'एसएन पात्रो' की जगह ली, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • विधायक बिक्रम केशरी अरुख पहले सरकार के मुख्य सचेतक के रूप में कार्यरत थे।

  • अरुखा भंजनगर से वर्ष 1995 से लगातार विधायक हैं।

  • ओड़िशा राज्य के बारे में 

  • आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थीI 

  • राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है।

  • ओड़िशा के संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है।

  • पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है।

  • क्रोमाइट, मैंगनीज़ अयस्क और डोलोमाइट के उत्पादन में ओडिशा भारत के सभी राज्यों से आगे है।

  • राजधानी- भुवनेश्वर

  • राज्यपाल- गणेशी लाल

  • मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक 

  • विधान सभा सीटें- 147 

  • राज्य सभा सीटें- 10 

  • लोक सभा सीटें- 20 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search