सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक विशेष युद्ध अभ्यास "ऑप्स अलर्ट" शुरू किया

Tags: Defence


सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा 21 से 28 जनवरी 2023 तक भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक सात दिवसीय 'ऑप्स अलर्ट' अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

खबर का अवलोकन 

  • अभ्यास की शुरुआत भारत-पाकिस्तान सीमा - नियंत्रण रेखा (LOC) से की गयी है। 

  • देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के बीच भारत विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए अभ्यास 'ऑप्स अलर्ट' शुरू किया गया है।

  • इस अभ्यास के दौरान अग्रिम और गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीक और हरामी नाला में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) 

  • 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। 

  • यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।

  • यह एक सीमा बल है जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात है।

  • बीएसएफ को देश की 'रक्षा की पहली पंक्ति' के रूप में भी जाना जाता है। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search