बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के ज़ेलेंस्की को चर्चिल लीडरशिप अवार्ड दिया

Tags: Awards International News


ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने 26 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को 'सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित किया और संकट के समय में दोनों नेताओं की तुलना की।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • जेलेंस्की ने जॉनसन के लंदन कार्यालय में एक समारोह के दौरान वीडियो लिंक के जरिए पुरस्कार स्वीकार किया।

  • जॉनसन ने यह याद किया कि जेलेंस्की ने कैसे 24 फरवरी को पुष्टि की थी कि रूस ने आक्रमण कर दिया है।

  • उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़े संकट की घड़ी में आपने अपने तरीके से नेतृत्व की परीक्षा का सामना किया जैसे कि चर्चिल ने 1940 में किया था।’’ 

  • जेलेंस्की ने जॉनसन और ब्रिटेन का उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

  • उत्तर पूर्वी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जॉनसन पहले पश्चिमी नेता थे जो कीव गए थे।

चर्चिल लीडरशिप अवार्ड  

  • इसे पहली बार 2006 में पेश किया गया था।

  • इस अवार्ड के पूर्व के प्राप्तकर्ताओं में प्रिंस चार्ल्स, पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर और जॉन मेजर और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट शामिल हैं।

विंस्टन चर्चिल कौन थे?

  • वह एक राजनीतिज्ञ, लेखक, वक्ता और नेता थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन को जीत दिलाई।

  • उन्होंने 1940 से 1945 और 1951 से 1955 तक दो बार ब्रिटेन के कंजर्वेटिव प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

  • उनका जन्म 30 नवंबर 1874 को ब्लेनहेम पैलेस, ऑक्सफ़ोर्डशायर में हुआ था।

  • 24 जनवरी 1965 को लंदन में उनका निधन हो गया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search