ब्राजील सरकार ने यानोमामी में चिकित्‍सा-आपात की घोषणा की

Tags: International News


हाल ही में ब्राजील में सरकार ने सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्‍चों की मौत की खबरों के बीच यानोमामी क्षेत्र में चिकित्‍सा-आपात स्थिति की घोषणा की है। 

खबर का अवलोकन

  • आपातकाल घोषणा का उद्देश्‍य यानोमामी के लोगों के लिए उन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बहाल करना है जो पिछली सरकार के कार्यकाल में ठप्‍प हो गईं थी। 

  • बोलसनारो के राष्ट्रपति पद के चार वर्षों में, 570 यानोमामी बच्चों की मृत्यु ठीक होने वाली बीमारियों से हुई जिसमें मुख्य रूप से कुपोषण के साथ-साथ मलेरिया, डायरिया और वाइल्डकैट गोल्ड माइनर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले पारे के कारण हुई।

  • सरकार ने यानोमामी में खाद्य पैकेजों की घोषणा की जहां लगभग 26,000 यानोमामी वर्षावन और उष्णकटिबंधीय सवाना के एक क्षेत्र में रहते हैं।

  • योनोमामी क्षेत्र कई दशकों से सोने का अवैध खनन करने वाले गिरोहों का शिकार रहा है। 

यानोमामी जनजातियों के बारे में

  • इन्हें दक्षिण अमेरिकी भारतीय भी कहा जाता है। 

  • ये दक्षिणी वेनेज़ुएला में ओरिनोको नदी बेसिन के दूरस्थ जंगल में रहते हैं और उत्तरी ब्राजील में अमेज़ॅन नदी बेसिन के सबसे उत्तरी भाग में रहते हैं।

  • वे छोटे, बिखरे हुए, अर्ध-स्थायी गांवों में रहते हैं, ज़िरियाना भाषा बोलते हैं और शिकार करते हैं।

  • इनकी जनसंख्या लगभग 26,000 है।

  • यानोमामी लोगों के भूमि अधिकारों को सुरक्षित करने वाले ब्राजील के एक नेता डेवी कोपेनावा को राइट लाइवलीहुड अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गया, जिसे स्वीडन का वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search