चाबहार दिवस सम्मेलन

Tags: Important Days National News


31 जुलाई, 2022 को, सर्बानंद सोनोवाल (केंद्रीय जहाजरानी मंत्री) और श्रीपद नाइक (शिपिंग राज्य मंत्री) द्वारा मुंबई में चाबहार दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस उद्घाटन समारोह में कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • मई 2016 में भारत और ईरान ने द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें भारत शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह पर एक बर्थ के नवीनीकरण पर सहमत हुआ था। 

  • भारत इस बंदरगाह पर 600 मीटर लंबी कंटेनर हैंडलिंग सुविधा के पुनर्निर्माण पर भी सहमत हुआ।

  • अक्टूबर 2017 में, भारत ने चाबहार बंदरगाह के माध्यम से अफगानिस्तान को गेहूं की पहली खेप भेजी थी।

चाबहार बंदरगाह के बारे में 

  • चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी में स्थित है। यह पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह से 72 किमी की दूरी पर है। ग्वादर पोस्ट को चीन ने विकसित किया था।

  • यह ईरान के एकमात्र बंदरगाह के रुप में कार्य करता है  जिसमें शाहिद बेहेश्ती और शाहिद कलंतरी नामक दो अलग-अलग बंदरगाह शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 5 बर्थ है I 

  • यूरेशिया को हिंद महासागर क्षेत्र से जोड़ने के प्रयास में, यह भारत के इंडो-पैसिफिक विजन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

  • यह भारत को जोड़ने वाले इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर नेटवर्क का एक हिस्सा है।

  • ईरान ने चाबहार बंदरगाह के माध्यम से भारत और ईरान के बीच व्यापार सहयोग गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया है I 

भारत के लिए चाबहार बंदरगाह का महत्व 

  • वैकल्पिक मार्ग - चाबहार बंदरगाह भारत को वैकल्पिक आपूर्ति मार्ग का विकल्प प्रदान करता है इस प्रकार यह व्यापार के संबंध में पाकिस्तान के महत्त्व को कम करता हैI

  • कनेक्टिविटी -भविष्य में चाबहार परियोजना और उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारा रूस तथा यूरेशिया के साथ भारतीय संपर्क का अनुकूलन कर एक दूसरे के पूरक होंगेI 

  • सामरिक आवश्यकताएं - वन बेल्ट वन रोड परियोजना के तहत चीन आक्रामक रुप से अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को आगे बढ़ा रहा हैI 

  • अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों से संपर्क बढ़ाने के लिए चाबहार बंदरगाह भारत के लिए महत्वपूर्ण है। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search