रूस में वोस्तोक-2022 अभ्यास में भाग लेगी चीन की सेना

Tags: Defence International News


चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी 1 - 5 सितंबर को रूस में रणनीतिक कमान और स्टाफ अभ्यास वोस्तोक-2022 में भाग लेगी।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • भारत, बेलारूस, ताजिकिस्तान, मंगोलिया और अन्य देश भी इस अभ्यास में भाग लेंगे।

  • यह अभ्यास पूर्वी सैन्य जिले के 13 प्रशिक्षण मैदानों में रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की कमान में आयोजित किया जाएगा।

  • अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बल पूर्वी क्षेत्र में सैन्य सुरक्षा बनाए रखने के उपायों का अभ्यास करेंगे।

  • यह अभ्यास "सभी देशों के सशस्त्र बलों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग" में योगदान देगा।

  • यह सभी पक्षों द्वारा रणनीतिक बातचीत के स्तर को आगे बढ़ाएगा और विभिन्न सुरक्षा खतरों का जवाब देने की क्षमता को मजबूत करेगा।

  • पिछले साल, भारत ने रूस में अभ्यास ZAPAD 2021 में भाग लिया, जिसमें चीन और पाकिस्तान सहित 17 देशों ने भाग लिया।

चीन और रूस के साथ भारत का अभ्यास :

  • चीन - हैंग इन हैंड अभ्यास 

  • रूस - इंद्र अभ्यास, TSENTR अभ्यास  

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search