चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के लिए चीन की फंडिंग में 56% की गिरावट

Tags: International News


चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के लिए पाकिस्तान में चीन की फंडिंग में 2022 की पहली छमाही में लगभग 56% की गिरावट आई है। 


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • रूस, मिस्र और श्रीलंका जैसे अन्य देशों में 2021 की तुलना में BRI जुड़ाव में 100% की गिरावट देखी गई।

  • यह परियोजना पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से चीन के शिनजियांग के काशगर शहर तक चल रही है।

  • पारदर्शिता की कमी, कर्ज की समस्या, खराब प्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण यह परियोजना प्रारंभिक वादे के अनुसार नहीं चल रही है।

  • यह परियोजना स्थानीय विरोध और पाकिस्तान में परियोजना और इसके कर्मियों पर लगातार हमले तथा अन्य सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

  • इसके अलावा, पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति भी परियोजना को प्रभावित कर रही है।

  • रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने हाल ही में पाकिस्तान में परियोजना की सुरक्षा और देखभाल के लिए अपनी सैन्य उपस्थिति के लिए कहा है।

  • दूसरी ओर चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना की भी ऋणों की अपर्याप्त पारदर्शिता के कारण वैश्विक आलोचना हो रही है।

चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) :

  • यह चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र और पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने वाली परियोजना है।

  • इस परियोजना की लम्बाई 3,000 किलोमीटर है।

  • इसका उद्देश्य ऊर्जा, औद्योगिक और अन्य बुनियादी ढाँचा विकास परियोजनाओं, राजमार्गों, रेलवे एवं पाइपलाइन्स के नेटवर्क द्वारा पूरे पाकिस्तान में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

  • यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक हिस्सा है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search