रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण चिप की कमी और बिगड़ेगी

Tags:

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष से विश्व बाजार में चिप की कमी और खराब होने की संभावना है। रूस और यूक्रेन चिप के निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।

  • यूक्रेन सेमीकंडक्टर-ग्रेड नियॉन गैस का एक प्रमुख उत्पादक है जो चिप बनाने में उपयोग किए जाने वाले लेज़रों के लिए महत्वपूर्ण है और दुनिया की 70% से अधिक जरूरतों की आपूर्ति करता है।

  • रूस दुनिया में चिप के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ धातु पैलेडियम की 44% आपूर्ति करता है।।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी नीयन गैस आपूर्ति का 90% यूक्रेन से और लगभग 35% पैलेडियम रूस से प्राप्त करता है।

  • कोरोना महामारी के कारण  कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि की मांग में वृद्धि के साथ- साथ  आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण दुनिया पहले से ही चिप आपूर्ति की कमी का सामना कर रही है।

  • चिप का उपयोग कंप्यूटर, कार अंतरिक्ष यान, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में किया जाता है।

  • दुनिया में चिप बाजार मुख्य रूप से चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और मलेशिया द्वारा नियंत्रित है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search