रक्षा सचिव ने भारतीय नौसेना के प्रमुख नौसेना वायु स्टेशन ‘आईएनएस राजाली’ का दौरा किया
Tags: Defence
खबरों में क्यों?
- रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने 13 जनवरी, 2025 को तमिलनाडु में अराकोनम के पास स्थित भारतीय नौसेना के प्रमुख नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस राजाली का दौरा किया।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उन्होंने स्टेशन पर विभिन्न परिचालन सुविधाओं का निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें स्टेशन द्वारा किए जाने वाले व्यापक परिचालनों और उभरती सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने की इसकी क्षमता से अवगत कराया गया।
- कार्यक्रम में आईएनएस राजाली के अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और समुद्री निगरानी और युद्ध की तत्परता में इसके रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित किया गया।
- आईएनएस राजाली के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर कपिल मेहता ने रक्षा सचिव को वायु स्टेशन की परिचालन तैयारियों और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
आईएनएस राजाली के बारे में:
- आईएनएस राजाली भारतीय नौसेना का एकनौसैनिक वायु स्टेशन है, जो भारत के तमिलनाडु में स्थित है।
- यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक नौसैनिक वायु स्टेशन है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -