छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वागशीर’ की डिलीवरी
Tags: Defence
खबरों में क्यों?
प्रोजेक्ट 75 वर्ग की छठी पनडुब्बी वागशीर को अनिवार्य समुद्री परीक्षणों के सफल समापन के बाद 09 जनवरी 25 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
महत्वपूर्ण बिंदु:
पनडुब्बी को अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था और दिसंबर 2023 में इसके समुद्री परीक्षण शुरू हुए।
पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया है।
इसे एक ऐसे कार्यक्रम में कमीशन करने की योजना है जो प्रोजेक्ट 75 की परिणति को चिह्नित करेगा जिसने भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों का सफलतापूर्वक निर्माण किया।
प्रोजेक्ट 75 के बारे में:
प्रोजेक्ट 75 का उद्देश्य कलवरी वर्ग की छह डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियों का निर्माण करना है जो स्कॉर्पीन-क्लास पर आधारित हैं, जिन्हें एमडीएल (मझगांव डॉक लिमिटेड)में बनाया जा रहा है।
प्रोजेक्ट-75 स्कॉर्पीन-क्लास के तहत पनडुब्बियाँ डीजल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित हैं।
प्रोजेक्ट-75 की पनडुब्बियाँ:
पांच पनडुब्बियाँINS कलावरी, INS खंडेरी, INS करंज, INS वेला और INS वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -