डीआरडीओ ने मानव रहित लड़ाकू विमान की पहली उड़ान भरी

Tags: Defence Science and Technology

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जुलाई को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज से ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

  • विमान ने एक संपूर्ण उड़ान का प्रदर्शन किया, जिसमें टेक-ऑफ, वे पॉइंट नेविगेशन और टचडाउन शामिल है।

  • मानव रहित लड़ाकू विमान एक छोटे, टर्बोफैन इंजन द्वारा संचालित होता है।

  • इसे डीआरडीओ के तहत एक प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशाला, बेंगलुरु स्थित वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

  • उड़ान पूरी तरह से स्वायत्त मोड में संचालित की गई।

  • वाहन के एयरफ्रेम, साथ ही इसके अंडर कैरिज, फ्लाइट कंट्रोल और एवियोनिक्स सिस्टम को स्वदेशी रूप से विकसित किया गया था।

  • यह कार्यक्रम भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट या एएमसीए के विकास से जुड़ा है।

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)

  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान और विकास एजेंसी है।

  • इसका उद्देश्य भारत को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों में आत्मनिर्भर बनाना है।

  • इसकी स्थापना 1958 में हुई थी।

  • मुख्यालय - नई दिल्ली

  • अध्यक्ष - जी सतीश रेड्डी

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search