नागालैंड के मोन जिले को ई-गवर्नेंस पुरस्कार

Tags: National News

नागालैंड के सोम जिला प्रशासन को हैदराबाद में ई-गवर्नेंस पर हाल ही में संपन्न 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में ई-गवर्नेंस 2020-21 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार(रजत) से सम्मानित किया गया है।

  • यह पुरस्कार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के केंद्रीय राज्यमंत्री (राज्यमंत्री) डॉ जितेंद्र सिंह के द्वारा प्रदान किया गया|
  • इस जिले की "प्रशासन के सहायता में प्रौद्योगिकी" नामक परियोजना ने "कोविड 19 के प्रबंधन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग" की श्रेणी में रजत जीता|
  • इस परियोजना को कोविड -19 उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) लागू करते समय जनता को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए शुरू किया गया था, और इस तरह कोविड-19 संक्रमणों के बढ़ते प्रसार को भी रोका जा सका।
  • यह परियोजना लोगों की मुश्किलों को कम कर रही है, प्रशासन की प्रभावशीलता को बढ़ा रही है, और लोगों को कोविड से सुरक्षित रख रही है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search