अभ्यास RIMPAC-22

Tags: Defence

RIMPAC-22 एक्सरसाइज़ 29 जून से 4 अगस्त तक हवाई द्वीप और दक्षिणी कैलिफोर्निया में तथा उसके पास के क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

  • बहुआयामी अभ्यास के वर्तमान संस्करण में 27 देश भाग ले रहे हैं।

  • RIMPAC-22

  • इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर्संचालनीयता और विश्वास को कायम करना है।

  • RIMPAC 2022 की थीम- 'सक्षम, अनुकूलन, भागीदार' है।

  • पहला RIMPAC 1971 में आयोजित किया गया था जिसमे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की सेना शामिल थी।

  • भारत की भागीदारी

  • वर्ष 2014 में भारत ने पहली बार RIMPAC में भाग लिया जब स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री ने अभ्यास में भाग लिया था।

  • आईएनएस सह्याद्री ने पुनः वर्ष 2018 के संस्करण में देश का प्रतिनिधित्व किया था ।

  • वर्ष 2016 में आईएनएस सतपुड़ा समुद्री अभ्यास में शामिल हुआ।

  • 2014 से पहले वारगेम्स में भारतीय नौसेना की उपस्थिति केवल 2006, 2010 और 2012 के संस्करणों के लिये एक पर्यवेक्षक के रूप में थी।

  • वर्तमान संस्करण में भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और एक P8I समुद्री गश्ती विमान अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

  • P8I समुद्री गश्ती पोत

  • P-8I भारतीय नौसेना के लिये बोइंग द्वारा निर्मित एक लंबी दूरी का बहु-मिशन समुद्री गश्ती पोत है।

  • इसे भारत के समुद्र तट और क्षेत्रीय जल की रक्षा हेतु डिज़ाइन किया गया था। 

  • यह पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW), सतह-रोधी युद्ध (AsuW), खुफिया, समुद्री गश्ती और निगरानी व सैनिक परीक्षण का संचालन कर सकता है।

  • आईएनएस सतपुड़ा

  • आईएनएस सतपुड़ा (F48) भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया एक शिवालिक-श्रेणी का स्टील्थ मल्टी-रोल फ्रिगेट है I

  • आईएनएस सतपुड़ा मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में बनाया गया है ।

  • आईएनएस सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित 6000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधी को तलाशने और नष्ट करने में सक्षम है।






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search