एफआईएच हॉकी 5S: भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर खिताब जीता

Tags: Sports News

भारत ने पोलैंड को 6-4 से हराकर पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

  • टूर्नामेंट का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के लुसान में किया गया था I 

  • पांँच टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत ने लीग मुकाबलों के बाद 10 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया I

  • टूर्नामेंट छोटे प्रारूप के माध्यम से हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अभियान का हिस्सा है।

  • हॉकी 5-एस चैंपियनशिप के बारे में 

  • हॉकी 5-एस बहुत तेज़ी और उच्‍च कौशल के साथ खेला जाने वाला हॉकी का नया एवं छोटा प्रारूप है।

  • कुल 20 मिनट के इस मैच में दोनों टीम में पांँच-पांँच खिलाड़ी होते हैं।

  • इस छोटे प्रारूप हेतु खेल का मैदान नियमित मैदान के आकार का आधा होता है।

  • एफआईएच के नियम के अनुसार, हॉकी 5-एस के टर्फ के लिये अधिकतम आकार 55 X 42 मीटर होगा, जबकि न्यूनतम आकार 40 X 28 मीटर होगा।

  • हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी टीमों की विश्व रैंकिंग 2022

  • पुरुष वर्ग में, ऑस्ट्रेलिया ,बेल्जियम और भारत क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीI 

  • महिला वर्ग में  नीदरलैंड, अर्जेन्टीना और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीI

  • भारतीय महिला टीम रैंकिंग में  छठे स्थान पर रहीI 

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान - रूपिंदर पाल सिंह

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान- सविता



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search