FIH प्रो लीग 2023: भारत ने नीदरलैंड के आइंडहोवन में फाइनल मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

Tags: Sports Sports News

भारतीय हॉकी टीम ने 11 जून को नीदरलैंड के आइंडहोवन में अपने अंतिम एफआईएच प्रो लीग 2022-23 मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया।

खबर का अवलोकन 

  • भारत के लिए आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल किए जबकि अर्जेंटीना के लिए लुकास टोस्कानी ने एकमात्र गोल किया।

  • इस मुक़ाबले में जीत के साथ भारत ने 16 मैचों में 30 अंकों के साथ FIH प्रो लीग 2022-23 अंक तालिका में अपने शीर्ष स्थान को और अधिक मज़बूत कर लिया है। जबकि अर्जेंटीना 14 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।

  • भारत अब FIH प्रो लीग 2022-23 स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद ग्रेट ब्रिटेन से चार अंकों से आगे है, लेकिन यूरोपीय टीम के पास अभी चार गेम हैं।

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2020-21 में अपने पहले एफआईएच प्रो लीग अभियान में चौथे स्थान पर रही। वहीं, इस प्रतियोगिता में 2021-22 सीज़न में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search