पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022 जीता

Tags: Awards National News


पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों के लिए 2022 के यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • जूरी के अध्यक्ष और 2018 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे सहित सभी जूरी सदस्य 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों का स्वागत करने के मर्केल के साहसी निर्णय से प्रभावित होकर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है।

  • इसके अतिरिक्त, जूरी ने यौन हिंसा की शिकार महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जूलियन लुसांज़ को एक सम्मानजनक उल्लेख से सम्मानित किया।

एंजेला मर्केल :

  • एंजेला मर्केल का जन्म 17 जुलाई 1954 को हैम्बर्ग, पश्चिम जर्मनी में हुआ था।

  • 2005 के राष्ट्रीय चुनावों में, मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं, और यूरोपीय संघ की प्रमुख हस्तियों में से एक है।

  • 14 मार्च 2014 को वह चौथी और आखिरी बार जर्मनी की चांसलर बनीं थी।

  • राजनीति में आने से पहले, वह शोध वैज्ञानिक के रूप में काम कर रही थीं।

यूनेस्को शांति पुरस्कार के बारे में :

  • आधिकारिक तौर पर इसे फेलिक्स हौफौएट-बोगेन-यूनेस्को शांति पुरस्कार कहा जाता है।

  • सम्मान का नाम आइवरी कोस्ट के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

  • यूनेस्को का फेलिक्स हौफौएट-बोगेन शांति पुरस्कार 1989 में जीवित व्यक्तियों और सक्रिय सार्वजनिक या निजी निकायों या संस्थानों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था जिन्होंने शांति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • यह पुरस्कार 120 देशों द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव द्वारा स्थापित किया गया थाI

अतिरिक्त जानकारी -

यूनेस्को के बारे में :

  • यूनेस्को की स्थापना - 16 नवंबर 1945

  • यूनेस्को मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस

  • यूनेस्को के सदस्य - 193 देश

  • यूनेस्को प्रमुख - ऑड्रे अज़ोले

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz