फ्रांस बैस्टिल दिवस 2022

Tags: Important Days International News

फ्राँस प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है जिसे बास्तील दिवस भी कहा जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • फ्राँसीसी राष्ट्रीय दिवस को औपचारिक रूप से फ्राँस में ला फेट नेशनेल (La Fete Nationale) कहा जाता है।

  • यह 14 जुलाई, 1789 को फ्रांसीसी क्रांति के दौरान सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बास्तील में धावा बोलने की  वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है ।

  • फ्राँस के साथ-साथ यह अन्य देशों और विशेष रूप से फ्रेंच भाषी लोगों एवं समुदायों द्वारा भी मनाया जाता है।

  • इस अवसर पर कई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं लेकिन सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बास्तील दिवस मिलिट्री परेड है। 

  • यह परेड 14 जुलाई की सुबह पेरिस में होती है। पहली परेड वर्ष 1880 में आयोजित की गई थी। 

  • प्रसिद्ध साइकिल दौड़ टूर डी फ्राँस  भी बास्तील दिवस के दौरान होती है।

  • बास्तील पेरिस में एक मध्ययुगीन शस्त्रागार, किला और जेल था। 

  • कई आम लोगों के लिये यह अनुचित राजशाही का प्रतिनिधित्व करता था और राजशाही सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक था।

  • 14 जुलाई, 1789 को सैनिकों ने बास्तील पर धावा बोल दिया और उस पर अधिकार कर लिया। 

  • इसने फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत का संकेत दिया और तीन साल बाद 1792 में फ्रांसीसी गणराज्य का गठन किया गया।

फ्रांस के बारे में 

  • फ्रांस पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश हैI 

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।

  • राजधानी- पेरिस

  • राष्ट्रपति– इमैनुएल मैक्रों

  • मुद्रा - यूरो

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search