वर्ष 2022 के लिए वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार

Tags: Awards

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • उन्होंने ऊर्जा उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार जीता है।

  • ग्लोबल एनर्जी एसोसिएशन द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए इस वर्ष 43 देशों के रिकॉर्ड 119 नामांकन में केवल तीन लोगों का चयन किया गया था।

  • सेंटर फॉर इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज (रूस में रोसाटॉम) के मुख्य विशेषज्ञ और थर्मोन्यूक्लियर भौतिकी में अग्रणी विक्टर ओरलोव द्वारा राजशेखर को 2022 पुरस्कार विजेता के रूप में घोषित किया गया है। 

  • ये पुरस्कार समारोह 12-14 अक्टूबर 2022 को मास्को में रूसी ऊर्जा सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा।

वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार के बारे में 

  • इसकी स्थापना 2002 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता जोरेस अल्फेरोव की पहल पर हुई थी।

  • मीडिया और पेशेवर समुदाय इसे "सबसे बड़ा रूसी पुरस्कार" और "दुनिया में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक" मानते हैं।

  • पुरस्कार रूस के राष्ट्रपति या "राष्ट्रपति द्वारा अधिकृत व्यक्ति" द्वारा प्रदान किया जाता है।

  • यह पुरस्कार पहली बार वर्ष 2003 में दिया गया गया था I

  •  

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search