2023 में वैश्विक व्यापार 1.7% बढ़ने की उम्मीद : विश्व व्यापार संगठन

Tags: Economy/Finance International News

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने 5 अप्रैल को 2023 के लिए अपने वैश्विक व्यापार विकास दृष्टिकोण को पिछले अक्टूबर के 1% के अनुमान से संशोधित कर 1.7% कर दिया।

खबर का अवलोकन

  • विश्व व्यापार संगठन ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 2024 के लिए व्यापार वृद्धि 3.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

  • हालांकि, WTO ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी तनाव, खाद्य आपूर्ति समस्याएं और मौद्रिक नीति को कड़ा किए जाने से उत्पन्न प्रभाव को देखते हुए अनुमान ज्यादा अनिश्चित है और इसके नीचे जाने का जोखिम है।

  • पिछली गिरावट के बाद से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान में मामूली वृद्धि के बावजूद 2023 में वैश्विक व्यापार में वृद्धि का अनुमान अब भी कम है।

  • यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव, उच्च मुद्रास्फीति जारी रहने, सख्त मौद्रिक नीति और वित्तीय बाजार में अनिश्चितता को देखते हुए 2022 में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद, इस वर्ष वैश्विक स्तर पर वस्तु व्यापार की मात्रा 1.7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

विश्व व्यापार संगठन (WTO)

  • विश्व व्यापार संगठन इसकी स्थापना 1 जनवरी 1995 को जनरल अग्रीमेंट ओन ट्रेड एंड टैरिफ (GATT) के स्थान पर की गई थी।

  • इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया में नियम आधारित व्यापार व्यवस्था को बढ़ावा देना है और यह सदस्य देशों के बीच व्यापार संबंधी विवादों को भी सुलझाता है।

  • विश्व व्यापार संगठन  का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

  • विश्व व्यापार संगठन में 164 सदस्य देश हैं।

  • विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: नाइजीरिया के डॉ न्गोज़ी-ओकोन्जो-इवेला

  • विश्व व्यापार संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट: विश्व व्यापार रिपोर्ट

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search