गुजरात सितंबर 2022 में 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा

Tags: State News Sports News

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में पहली बार 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • प्रतिष्ठित कार्यक्रम सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, आखिरी बार 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।

  • राज्य के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

  • 36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।

  • 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मई 2020 में गोवा में होना था, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

  • गुजरात राज्य के बारे में 

  • गठन- 1 मई 1960

  • गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है।

  • गुजरात में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेर की एकमात्र जंगली आबादी का घर है।

  • गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्‍पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्‍य है I 

  • गरबा गुजरात का प्रमुख पारंपरिक नृत्य है I 

  • लोथल गुजरात का प्राचीन नगर था जहां भारत का पहला बंदरगाह स्थापित किया गया था।

  • राजधानी- गाँधीनगर

  • राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

  • मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल (भाजपा)

  • विधानसभा सीटें-182 

  • राज्यसभा सीटें- 11 

  • लोकसभा सीटें- 26




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search