एचसीएल की रोशनी नादर मल्होत्रा बनी भारत की सबसे अमीर महिला

Tags: National News

हाल ही में जारी हुरुन रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक देश की टॉप आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • रोशनी नाडर की संपत्ति में 54% की बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़ोतरी के साथ उनकी कुल संपत्ति 84,330 करोड़ रुपए की हो गई हैI 

  • फ़ाल्गुनी नायर- ब्यूटी ब्रांड नायका की फाउंडर और सीईओ फ़ाल्गुनी नायर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उनकी संपत्ति में 963% की बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़ोतरी के साथ उनकी कुल संपत्ति 57,520 करोड़ रुपए की हो गई हैI 

  • किरण मजूमदार शॉ- बायोकॉन की फाउंडर और सीईओ किरण मजूमदार शॉ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 29,030 करोड़ रुपए हैI 

  • नीलिमा मोटापर्ती-  डिविज़ (Divi's) लेबोर्टरिज़ के कमर्शियल विभाग की डायरेक्टर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 28,180 करोड़ रुपए की हो गई है I

रिपोर्ट की अन्य बातें 

  • कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन सूची में 100 ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया, जो भारत में जन्मी या पली-बढ़ी हैं और सक्रिय रूप से अपने व्यवसायों का प्रबंधन कर रही हैं।

  • सूची में सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर की 25 महिलाएं हैं। इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है।

  • उद्योगों की बात करें तो भारत में शीर्ष 100 सबसे धनवान महिलाओं में 12 दवा क्षेत्र से, 11 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से और नौ उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र से हैं।

  • भोपाल स्थित जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल (33 वर्ष) इस सूची में सबसे कम उम्र की महिला है।

  • सूची में शामिल इन 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2021 में 53 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। 

  • ये महिलाएं भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत का योगदान करती हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search