गृह मंत्री ने नई दिल्ली में सीएपीएफ का eAwas वेब-पोर्टल लॉन्च किया

Tags: Defence National News


गृह मंत्री अमित शाह ने 1 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के लिए eAwas वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • पोर्टल पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में मदद करेगा।

  • गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत में सात सीएपीएफ हैं। 

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आंतरिक सुरक्षा और उग्रवाद से निपटने में सहायता करता है।

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों (जैसे हवाई अड्डों) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की सुरक्षा करता है।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एक विशेष आतंकवाद विरोधी बल है।

  • इसके अलावा शेष चार बल- सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) तथा असम राइफल्स (AR) हैं। 

CAPF के अन्य कार्य :

  • आपातकालीन प्रतिरोधी अभियान, नक्सल-रोधी अभियान, आंतरिक सुरक्षा कार्य 

  • वीआईपी सुरक्षा, इंटेलिजेंस एजेंसी, विदेश में राजनयिक मिशनों की सुरक्षा, 

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति अभियान, आपदा प्रबंधन, संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशनों के लिये नागरिक कार्रवाई नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करना 



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz